• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

विधान परिषदः  बीजेपी का सौ में अस्सी पर कब्जा

योगी ने साधे कई समीकरण, उच्च सदन में भी बल्ले बल्ले

up80.online by up80.online
April 4, 2023
in यूपी, राजनीति
0
UP assembly

उत्तर प्रदेश विधान सभा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ

योगी सरकार Yogi Govt की ओर से विधान परिषद MLC में छह सदस्यों को मनोनीत करने के प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी मिलते ही बीजेपी की उच्च सदन में बल्ले बल्ले हो गई। सौ सीटों के उच्च सदन में 80 पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।

गवर्नर की मंजूरी के साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, काशी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रहे रजनीकांत माहेश्वरी और आजमगढ़ के रामसूरत राजभर एमएलसी हो गए। इसके साथ ही विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। अब 100 सदस्यीय विधान परिषद में योगी सरकार की ताकत में और इजाफा हो गया है। सरकार  विधान परिषद में विपक्ष के विरोध के बाद भी अपने सभी फैसलों को पारित कर सकेगी।

BJP
भाजपा

जातीय समीकरण का विशेष ध्यान:

विधान परिषद के लिए नामित हुए छह एमएलसी में से एक प्रो.तारिक मंसूर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। प्रो.तारिक मंसूर की पहचान उदारवादी मुस्लिम विद्वान के तौर पर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में एएमयू के शताब्दी समारोह को संबोधित किया था। पसमांदा मुसलमानों के बीच पैठ बनाने में जुटी भाजपा ने प्रो.मंसूर को उच्च सदन में भेजकर विरोधियों के साथ  मुस्लिमों को भी चौंकाया है।

व्यवसाय संवाददाता
लालजी निर्मल

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी की पृष्ठभूमि से राजनीति में आए हैं। कई इंटरनेशनल बैंकों में काम किया है। उन्हें विधान परिषद के जरिए योगी सरकार यूपी की राजनीति में फिट कर रही है। 1994 के सिविल सर्विसेज परीक्षा में मिश्रा ने सफलता दर्ज कर आईपीएस बने, लेकिन बाद में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। अब वह यूपी में राजनीति करेंगे। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रजनीकांत माहेश्वरी वैश्य समाज से ताल्लुक रखते हैं। रजनीकांत माहेश्वरी को उच्च सदन भेजकर पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता को सम्मान पूर्वक समायोजित किया है। माहेश्वरी ने छह साल भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष की भूमिका निभाई।

उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सियासी पैंतरों से निपटने के लिए भाजपा ने रामसूरत राजभर को एमएलसी का ओहदा देकर राजभर समुदाय को तवज्जो दी है। रामसूरत राजभर अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। पूर्वांचल की राजनीति के चलते उन्हें एमएलसी बनाया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी रहे हंसराज विश्वकर्मा काशी के भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने का उन्हें पुरस्कार मिला है।

सबसे खास बात, भाजपा के दलित चेहरे के रूप में पहचान बनाने वाले लालजी निर्मल आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के साथ ही राजधानी में निर्माणाधीन डॉ.भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं संस्कृति केंद्र की प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं। योगी सरकार ने उन्हें उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद का ओहदा दिया है। वे भी अब एमएलसी बन गए हैं।

सरदार पटेल अकादमी
सरदार पटेल अकादमी, लखनऊ
अभिषेक चौबे
अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच, अपना दल एस
Previous Post

समाप्त हो आउटसोर्सिंग व्यवस्था, भरे जाये खाली पद-सुरेश

Next Post

मुलायम सिंह यादव को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार

UP politics

आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना हेतु ग्राम प्रधानों को दी जा रही मास्टर ट्रेनिंग

दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

6 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

3 days ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

5 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online