• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, December 6, 2023
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

विधान परिषदः  बीजेपी का सौ में अस्सी पर कब्जा

योगी ने साधे कई समीकरण, उच्च सदन में भी बल्ले बल्ले

up80.online by up80.online
April 4, 2023
in यूपी, राजनीति
0
UP assembly

उत्तर प्रदेश विधान सभा

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

केके वर्मा, लखनऊ

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ

योगी सरकार Yogi Govt की ओर से विधान परिषद MLC में छह सदस्यों को मनोनीत करने के प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी मिलते ही बीजेपी की उच्च सदन में बल्ले बल्ले हो गई। सौ सीटों के उच्च सदन में 80 पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।

गवर्नर की मंजूरी के साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, काशी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रहे रजनीकांत माहेश्वरी और आजमगढ़ के रामसूरत राजभर एमएलसी हो गए। इसके साथ ही विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। अब 100 सदस्यीय विधान परिषद में योगी सरकार की ताकत में और इजाफा हो गया है। सरकार  विधान परिषद में विपक्ष के विरोध के बाद भी अपने सभी फैसलों को पारित कर सकेगी।

BJP
भाजपा

जातीय समीकरण का विशेष ध्यान:

विधान परिषद के लिए नामित हुए छह एमएलसी में से एक प्रो.तारिक मंसूर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। प्रो.तारिक मंसूर की पहचान उदारवादी मुस्लिम विद्वान के तौर पर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में एएमयू के शताब्दी समारोह को संबोधित किया था। पसमांदा मुसलमानों के बीच पैठ बनाने में जुटी भाजपा ने प्रो.मंसूर को उच्च सदन में भेजकर विरोधियों के साथ  मुस्लिमों को भी चौंकाया है।

व्यवसाय संवाददाता
लालजी निर्मल

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी की पृष्ठभूमि से राजनीति में आए हैं। कई इंटरनेशनल बैंकों में काम किया है। उन्हें विधान परिषद के जरिए योगी सरकार यूपी की राजनीति में फिट कर रही है। 1994 के सिविल सर्विसेज परीक्षा में मिश्रा ने सफलता दर्ज कर आईपीएस बने, लेकिन बाद में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। अब वह यूपी में राजनीति करेंगे। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रजनीकांत माहेश्वरी वैश्य समाज से ताल्लुक रखते हैं। रजनीकांत माहेश्वरी को उच्च सदन भेजकर पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता को सम्मान पूर्वक समायोजित किया है। माहेश्वरी ने छह साल भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष की भूमिका निभाई।

उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सियासी पैंतरों से निपटने के लिए भाजपा ने रामसूरत राजभर को एमएलसी का ओहदा देकर राजभर समुदाय को तवज्जो दी है। रामसूरत राजभर अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। पूर्वांचल की राजनीति के चलते उन्हें एमएलसी बनाया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी रहे हंसराज विश्वकर्मा काशी के भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने का उन्हें पुरस्कार मिला है।

सबसे खास बात, भाजपा के दलित चेहरे के रूप में पहचान बनाने वाले लालजी निर्मल आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के साथ ही राजधानी में निर्माणाधीन डॉ.भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं संस्कृति केंद्र की प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं। योगी सरकार ने उन्हें उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद का ओहदा दिया है। वे भी अब एमएलसी बन गए हैं।

सरदार पटेल अकादमी
सरदार पटेल अकादमी, लखनऊ
अभिषेक चौबे
अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच, अपना दल एस
Previous Post

समाप्त हो आउटसोर्सिंग व्यवस्था, भरे जाये खाली पद-सुरेश

Next Post

मुलायम सिंह यादव को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार

up80.online

up80.online

Related Posts

UP politics
यूपी

भर्ती नियम में बदलाव: अपर निजी सचिव के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

December 5, 2023
अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहीं अल्पसंख्यकों से जुड़ी संस्थाएं
अन्य राज्य

अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहीं अल्पसंख्यकों से जुड़ी संस्थाएं

December 5, 2023
पॉवर प्लांट
यूपी

ओटीएस का दूसरा चरण: किसानों के निजी नलकूपों में 01 अप्रैल से आने वाले बिजली बिल माफ 

December 4, 2023
Next Post
मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार

UP politics

आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना हेतु ग्राम प्रधानों को दी जा रही मास्टर ट्रेनिंग

दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पॉवर प्लांट

ओटीएस का दूसरा चरण: किसानों के निजी नलकूपों में 01 अप्रैल से आने वाले बिजली बिल माफ 

2 days ago
अशोक कुशवाहा

पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के पुत्र सेवानिवृत्त जज अशोक कुशवाहा भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदार

5 days ago
आनंद यादव

बलिया के ‘लाल’ आनंद यादव को सपा प्रमुख ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बलिया आगमन पर हुआ स्वागत

6 days ago
स्वामी ओमवेश

आखिर सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने क्यों कहा कि वह सीएम योगी के बुलडोजर का ड्राइवर बनने को तैयार हैं?

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Farmers protest Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन कोरोना जदयू नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

मुख्य सचिव का फरमान: गन्ने की पत्तियां जलाने पर किसानों को नहीं मिलेंगी पर्चियां

साक्षात्कार: जनता की जरूरत है इंडिया गठबंधन, भाजपा के खिलाफ अन्य दलों को गठबंधन में आना ही होगा- रवि प्रकाश वर्मा

पूर्वांचलवासियों को तोहफा, मऊ से मुंबई के लिए नई ट्रेन

लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ में कौन करेगा साइकिल की सवारी, वर्मा जी या हरदोई वाले पटेल जी ?

दीपावली गिफ्ट: बिजली के बकाएदारों के लिए आज से शुरू हुई एक मुश्त समाधान योजना

देश की शान ‘इसरो’ में कार्यरत में आईईटी के 17 पूर्व छात्राें को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने किया सम्मानित

Trending

UP politics
यूपी

भर्ती नियम में बदलाव: अपर निजी सचिव के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

by up80.online
December 5, 2023
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ                           ...

अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहीं अल्पसंख्यकों से जुड़ी संस्थाएं

अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहीं अल्पसंख्यकों से जुड़ी संस्थाएं

December 5, 2023
पॉवर प्लांट

ओटीएस का दूसरा चरण: किसानों के निजी नलकूपों में 01 अप्रैल से आने वाले बिजली बिल माफ 

December 4, 2023
BJP

मोदी का जलवा बरकरार, राजस्थान, एमपी व छत्तीसगढ़ में खिला कमल, कांग्रेस का सुपड़ा साफ

December 4, 2023
उत्तराखंड सुरंग से सकुशल घर आये श्रमिक मंजीत से कांग्रेस नेत्री ने की मुलाकात, हौसले को सराहा

उत्तराखंड सुरंग से सकुशल घर आये श्रमिक मंजीत से कांग्रेस नेत्री ने की मुलाकात, हौसले को सराहा

December 5, 2023

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

भर्ती नियम में बदलाव: अपर निजी सचिव के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहीं अल्पसंख्यकों से जुड़ी संस्थाएं

ओटीएस का दूसरा चरण: किसानों के निजी नलकूपों में 01 अप्रैल से आने वाले बिजली बिल माफ 

मोदी का जलवा बरकरार, राजस्थान, एमपी व छत्तीसगढ़ में खिला कमल, कांग्रेस का सुपड़ा साफ

उत्तराखंड सुरंग से सकुशल घर आये श्रमिक मंजीत से कांग्रेस नेत्री ने की मुलाकात, हौसले को सराहा

आखिर अनुप्रिया पटेल ने किसे कहा- रामपुर वालों ने जिन्हें प्यार दिया, उन्होंने इसे व्यक्तिगत जागीर समझ लिया था ?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!