• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, August 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

निष्पक्ष पत्रकार हमेशा सूर्य की तरह दमकते हैं: इंदु प्रभा सिंह, आईपीएस

बुद्धिजीवियों ने कहा- जहां सवाल पूछना चाहिए वहां महिमा मंडित करने से पत्रकारिता में क्षरण हुआ

up80.online by up80.online
January 10, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
पत्रकार

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित होते वरिष्ठ पत्रकार अशोक जायसवाल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एसपी क्राइम ने कहा- किसी भी परिस्थिति में पत्रकार और पुलिस को अपना कर्तव्य निर्वहन करना ही होता है

यूपी80 न्यूज, गोरखपुर

“निष्पक्ष पत्रकार Journalist हमेशा सूर्य Sun की तरह दमकते हैं। हालांकि कुछ पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता को व्यवसाय के रूप में लेने पर इसमें गिरावट आई है, परन्तु इसमें बहुत ही चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हमें अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते जाना है।“ गोरखपुर Gorakhpur के तारामंडल स्थित क्षत्रिय महासभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के ‘पत्रकार यात्रा सम्मान समारोह’ के नौवें पड़ाव के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु प्रभा सिंह IPS Indu Prabha Singh ने यह विचार व्यक्त किया।

इंदु प्रभा सिंह ने कहा कि पत्रकारों और पुलिस के सामने कार्य करते समय समान चुनौतियां होती हैं। पत्रकारों को किसी भी परिस्थिति में समाचार संकलन से लेकर प्रेषण तक का कार्य करना होता है और यही स्थिति पुलिस के सामने भी है। उन्हें भी अपने कर्तव्य निष्ठा के आगे किसी भी परिस्थिति में कार्य करना होता है, चाहे आंधी आए या तूफान, बर्फ पड़ रही हो या वर्षा हो रही हो, हर परिस्थिति में पत्रकार और पुलिस को अपना कर्तव्य निर्वहन करना होता है।

पत्रकार
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ

कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि आईपीएस इन्दुप्रभा सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्षीय सम्बोधन में संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने पत्रकारिता के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया के पत्रकार हमारे परिवार हैं और आज के दौर में सभी को एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि पत्रकारों के सुख दुख की घड़ी में काम आने वाले संगठन ही पत्रकारों की चिंता करते हैं, जैसे कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति कर रहा है।

कार्यक्रम में पत्रकार संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्रा, मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर के अधिष्ठाता डॉ. गोविन्द पाण्डेय, भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक विद्यानंद आजाद, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, समाजसेवी महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजय कुमार शुक्ला, ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, संगठन के गोरखपुर जिला प्रभारी डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ल, पवन कुमार गुप्ता सहित तमाम अतिथियों एवं बुद्धिजीवी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि आज पत्रकारिता में क्षरण इसलिए भी है कि जहां सवाल पूछना चाहिए वहां महिमा मंडित कर रहे हैं। कहा कि समाज में समन्वय की स्थापना हो, पत्रकार को इसलिए कलम चलाना चाहिए। फिल्म एक्टर सत्य प्रकाश सिंह, अमिताभ पाण्डेय आदि ने भी आज की पत्रकारिता पर अपने विचार साझा किया।

कार्यक्रम में गोरखपुर के अलावा मऊ, बलिया, देवरिया, सहारनपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बहराइच, गोंडा, सिवान, बस्ती आदि जनपदों से लगभग ढाई सौ पत्रकारों ने भाग लिया।

नंद किशोर पटेल
एडवोकेट नंद किशोर पटेल, लखनऊ
Previous Post

मंत्री राकेश सचान पहुंचे रेशम निदेशालय, निदेशक सहित पांच कर्मी मिले गैरहाजिर

Next Post

एमएलसी चुनाव : बीजेपी और सपा ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
UP assembly

एमएलसी चुनाव : बीजेपी और सपा ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Indian Train

कृषक एक्सप्रेस में गंदे कंबल से यात्रियों की तबियत हुई खराब

सीयर

ट्यूशन पढ़कर घर आ रहे दो मासूमों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

5 days ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

4 days ago
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

4 days ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online