• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

लिच्छवी व इंटरसिटी एक्सप्रेस को जनहित में चालू करने की मांग, निर्भया सेना के राष्ट्रीय सचिव ने डीआरएम को लिखा पत्र

दोनों ट्रेनों के बंद होने से क्षेत्रवासियों को हो रही है दिक्कत

up80.online by up80.online
December 19, 2022
in यूपी
0
Indian Train

भारतीय ट्रेन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड/बलिया

सीतामढ़ी से चलकर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन Belthra Road Railway Station होते हुए आनंद विहार (दिल्ली) को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस Lichchvi Express एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस Intercity Express को कोहरे के चलते बंद तीन महीने के लिए बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से लोगों को दिल्ली एवं वाराणसी जाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे रेल राजस्व को भी प्रतिदिन लाखों रुपए का घाटा हो रहा है। स्टेशन सलाहकार समिति वाराणसी मंडल के सदस्य राघवेन्द्र कुमार मिश्र ने इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जनहित में लिच्छवी एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस को नियमित तौर पर चलाने की मांग की है।

तीन जनपद की सरहद पर स्थित बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन राजस्व की दृष्टि से एक कमाऊ स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन से यात्रा करने के लिए बलिया के अलावा देवरिया व मऊ जिले के लोग यहां पहुंचते हैं। रेलवे स्टेशन की एक माह की टिकट की बिक्री लगभग एक करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में इस रूट से दिल्ली जाने वाली एकमात्र ट्रेन के पिछले एक दिसंबर से कोहरे के चलते तीन माह तक बंद होने से जहां रेल राजस्व में काफी कमी आई है, वहीं अब क्षेत्रवासियों के लिए दिल्ली जाने के लिए गोरखपुर व वाराणसी जाकर ट्रेन पकड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों की इस कठिनाइयों को देखते हुए स्टेशन सलाहकार समिति वाराणसी मंडल के सदस्य व राष्ट्रीय सचिव (युवा प्रकोष्ठ) निर्भया सेना के राघवेन्द्र कुमार मिश्र ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को पत्र लिखकर जनहित में इसे तीन दिन चलाने की मांग की है।

बता दें कि वाराणसी-भटनी-गोरखपुर रुट पर अवस्थित बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन बलिया जिले का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। आय के मामले में यह रेलवे स्टेशन आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर व देवरिया के समकक्ष है। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 3 सौ यात्री लिच्छवी एक्सप्रेस से यात्रा के लिए टिकट खरीदतें हैं। इन यात्रियों से रेलवे को प्रतिदिन 70 हजार रूपए तक का राजस्व प्राप्त होता है।

लिच्छवी एक्सप्रेस
स्टेशन सलाहकार समिति वाराणसी मंडल के सदस्य राघवेन्द्र कुमार मिश्र
फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)
Previous Post

मीरजापुर: आईटीआई कॉलेज में 57 छात्रों का फर्जी एडमिशन कराकर लाखों रुपए ठगी करने  वाला गिरफ्तार

Next Post

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने पीएम मोदी से की मुलाकात

up80.online

up80.online

Related Posts

Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
Next Post
Kalam

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने पीएम मोदी से की मुलाकात

UP politics

लखनऊ: आईटीआई अलीगंज में 21 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

रेलवे

रेलवे के मंडल वाणिज्य निरीक्षक ने कहा- सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन खड़ी करने पर लगेगा जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

47 minutes ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

by up80.online
July 2, 2026
0

न एमपी न एमएलए, फिर भी,,, यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ कुछ लीडर चुनाव जीतने के कारण नहीं,...

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online