अनुशासन समिति ने मामले की गंभीरता को लेते हुए कड़ा रूख अपनाया
लखनऊ, 24 नवंबर
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी के निर्णय की सार्वजनिक तौर पर नाराजगी दिखाना पार्टी नेतृत्व को नागवार गुजरा है। पार्टी ने अपने 10 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा पिछड़ा वर्ग से आने वाले अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की नई टीम के गठन पर नाराजगी जताते हुए प.जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अलग से बैठक की थी और इसकी शिकायत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से करने का फैसला किया था। इन नेताओं का कहना था कि उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ पार्टी की सेवा की। कई दशक तक पार्टी की सेवा करने के बावजूद उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़िए: बगावती तेवर दिखाने वाले 11 कांग्रेसी नेताओं को नोटिस
पार्टी की अनुशासन समिति ने शुक्रवार को इसे गंभीरता से लेते हुए इन नेताओं को नोटिस जारी करके 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था और अब इन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
1.संतोष सिंह, पूर्व सांसद, आजमगढ़
2.सिराज मेंहदी – पूर्व एमएलसी
3.रामकृष्ण द्विवेदी – पूर्व गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
4.सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश
5.राजेंद्र सिंह सोलंकी, अमेठी
यह भी पढ़िए: प्रियंका गांधी की नई टीम से खफा पुराने कांग्रेसी
6.भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक
7.विनोद चौधरी, पूर्व विधायक
8.नेक चंद्र पाण्डेय, पूर्व विधायक
9.स्वयं प्रकाश गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस
10.संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, गोरखपुर
यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र में संवैधानिक मूल्यों की हत्या हुई है: कांग्रेस