• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, October 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी ने चार पूर्व विधायकों संग बसपा से दिया इस्तीफा

up80.online by up80.online
November 24, 2019
in यूपी, राजनीति
0
BSP

बसपा से इस्तीफा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

2022 के चुनाव में तराई में होगा उलट-फेर

लखनऊ, 24 नवंबर

लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन तोड़ने और विधानसभा उपचुनाव में किरकिरी के बाद बहुजन समाज पार्टी में शुरू भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रहा है। तराई बेल्ट में बसपा के सबसे मजबूत नेता रामप्रसाद चौधरी ने अपने चार पूर्व विधायकों के साथ शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि पार्टी की जिला इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

बता दें कि मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी, उनके भतीजे एवं पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, बस्ती सदर से पूर्व विधायक नंदू चौधरी, रूधौली से पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, महादेवा से पूर्व विधायक दूधराम एवं हरैया विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विपिन शुक्ला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

राम प्रसाद चौधरी बस्ती के कप्तानगंज से पांच बार विधायक रह चुके हैं। खलीलाबाद से सांसद भी चुने गए। वर्ष 2009 में इनका भतीजा अरविंद चौधरी बस्ती से सांसद चुना गया। तराई क्षेत्र के बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर सहित आसपास के इलाकों में अच्छी पकड़ है। कहा जाता है कि जिस प्रत्याशी पर इनका हाथ होता है, इन इलाकों में उसकी जीत सुनिश्चित है। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राम प्रसाद चौधरी का बसपा से मोहभंग हो गया था। पार्टी के कार्यक्रमों से इन्होंने दूरी बना ली थी।

बता दें कि कुछ दिन पहले बलिया के रसड़ा से विधायक रहे एवं मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे घूरा राम भी कुछ दिन पहले बसपा को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। घूरा राम के पार्टी से अलग होने से बलिया में खास असर पड़ेगा। बता दें कि हर सप्ताह बहुजन समाज पार्टी का कोई न कोई नेता पार्टी से दूर हो रहा है। इसका असर वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जरूर पड़ेगा।

Previous Post

महाराष्ट्र में संवैधानिक मूल्यों की हत्या हुई है: कांग्रेस

Next Post

प्रियंका टीम से खफा कांग्रेस के 10 बागी नेता 6 साल के लिए निष्कासित

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Congress, Lucknow

प्रियंका टीम से खफा कांग्रेस के 10 बागी नेता 6 साल के लिए निष्कासित

corruption

भ्रष्टाचार मामले में 600 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ चला योगी का चाबुक

Scindia

कांग्रेस को अलविदा कहने की तैयारी में ज्योतिरादित्य सिंधिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अहिल्याबाई होल्कर

न्याय की देवी थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, आज भी मालवा व महाराष्ट्र में होती है पूजा

4 years ago
PCS 2019

पिता ने भट्ठा पर मजदूरी कर पढ़ाया, पुत्र डॉ.भागीरथी सिंह बने अफसर

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online