• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, May 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

जघन्य हत्याकांड: प्रेमी ने प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, रोज अलग-अलग स्थानों पर फेंकता रहा शरीर का एक टुकड़ा

up80.online by up80.online
November 15, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश
0
श्रद्धा हत्याकांड

श्रद्धा व आफताब

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मुंबई की श्रद्धा ने जिस आफताब के लिए अपनों को छोड़ा, उसी आफताब ने अपने प्यार का बेरहमी से कत्ल कर दिया 

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक घर के अंदर मुंबई की रहने वाली 27 साल की श्रद्धा वालकर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे ने श्रद्धा की लाश के करीब 35  टुकड़े कर दिए। उन्हें फ्रीज में रखा। फिर रात के अंधेरे में एक-एक टुकड़े को सुनसान जंगल में ठिकाने लगा दिया। कत्ल की इस वारदात को अंजाम उसी के लिव इन पार्टनर और प्रेमी ने करीब छह महीने पहले दिया था। इस सनसनीखेज वारदात का भेद तब खुला, जब पीड़ित पिता ने बेटी की गुमशुदगी महाराष्ट्र पुलिस में दर्ज करायी। कुछ दिन पहले मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली, जिसके बाद इस जघन्य हत्याकांड से पर्दा उठा।

श्रद्धा की हत्या का मुख्य आरोपी उसी का प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला (28) है, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। शुरुआती जांच में आरोपी ने खुलासा किया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन बात ज्यादा बढ़ गई और अचानक से गुस्से में आकर उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। बहरहाल, अब उसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। साउथ डिस्ट्रिक के एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान ने बताया उन्हें इस मामले की सूचना मुंबई पुलिस के जरिए आठ नवंबर को मिली थी। सूचना के अनुसार श्रद्धा नाम की एक युवती लम्बे समय से लापता है, जो आफताब के साथ महरौली इलाके के एक घर में रहती थी। यह पता चलने पर पुलिस ने टैक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी आफताब की लोकेशन ट्रेस कर शनिवार को उसे पकड़ लिया।

हालांकि शुरु में आफताब ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। उसने कहा कि श्रद्धा उससे झगड़ा करने के बाद घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा थोड़ी सख्ती किए जाने पर वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आफताब के लिए श्रद्धा ने अपनों से नाता तोड़ लिया था:

मुंबई की रहने वाली 27 साल की श्रद्धा वालकर ने जिस युवक के लिए अपने माता-पिता को छोड़ दिया, उसी ने अपने प्यार का बेरहमी से कत्ल कर दिया। अगर श्रद्धा ने अपने परिजनों की बात मान ली होती तो शायद आज वह जिंदा होती। आफताब की मुहब्ब्त में अंधी हो चुकी श्रद्धा को उसके अलावा कुछ ओर नहीं सूझ रहा था। एक दिन आफताब के लिए उसने अपने परिजनों को ही ठुकरा दिया था। आखिर, में उसकी प्रेम कहानी का अंत एक खौफनाक वारदात के साथ हो गया।

आफताब ने खुलासा किया कि वह 18 मई को ही श्रद्धा की हत्या कर चुका है। उसने धारदार हथियार की मदद से शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगा दिया है। शव की वजह से घर में बदबू न हो इसलिए वह एक नया फ्रीज भी खरीदकर ले आया था। फ्रीज में ही लाश के टुकड़ों को रखा और रोजाना देर रात पॉलीथीन में टुकड़े रख छतरपुर और उसके आसपास के जंगल में ठिकाने लगा दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर छतरपुर इलाके में जंगल से कुछ हडि्डयां बरामद की गई हैं। हालांकि, यह साफ नहीं कि वह श्रद्धा की हैं या नहीं। यह साइंटिफिक टेस्ट के बाद आए नतीजे से साफ होगा।

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी श्रद्धा:

श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। श्रद्धा और आफताब दोनों अप्रैल माह के आखिर में दिल्ली आए थे। वर्तमान में श्रद्धा कुछ नहीं कर रही थी। जबकि आफताब प्राईवेट जॉब कर रहा था। साल 2019 से दोनों एक दूसरे को जानते थे। श्रद्धा के परिजन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए वे दिल्ली आकर लिव इन रिलेशनशीप में रहने लगे थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आफताब कुछ अन्य लड़कियों के साथ भी संपर्क में था। यह बात श्रद्धा को पता लग चुकी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। श्रद्धा को लगने लगा कि कहीं आफताब उसे धोखा न दे दे, इसलिए वह उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी थी। आखिर में इस बात से परेशान होकर आरोपी ने श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी।

नंद किशोर पटेल
एडवोकेट नंद किशोर पटेल, लखनऊ
Previous Post

बाल दिवस पर बाल मेले व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

बिरसा मुंडा जयंती पर सीएम योगी ने कहा- प्रदेश के जनजाति समाज के हर व्यक्ति को मिलेगा पट्‌टा

up80.online

up80.online

Related Posts

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
बिरसा मुंडा जयंती

बिरसा मुंडा जयंती पर सीएम योगी ने कहा- प्रदेश के जनजाति समाज के हर व्यक्ति को मिलेगा पट्‌टा

बलिया

उपभोक्ता संघ के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान की घर में घुस कर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

MS Yadav

मैनपुरी लोकसभा सीट: बहू डिंपल के लिए शिवपाल यादव भी करेंगे चुनाव प्रचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

4 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
BSP

सिपहसलार वर्मा जी को साइड कर रही हैं बहन जी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online