• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘शेर की बेटी हूं, पीछे नहीं हट सकती’

up80.online by up80.online
November 4, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल

दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पिता डॉ.सोनेलाल पटेल को याद कर भावुक हुईं अनुप्रिया पटेल, कहा- सामाजिक न्याय की विचारधारा से पीछे नहीं हटूंगी लखनऊ, 4 नवंबर

राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने के बाद शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपना दल एस का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्विरोध अनुप्रिया पटेल फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘शेर की बेटी हूं पीछे नहीं हट सकती।’ सामाजिक न्याय की विचारधारा से पीछे न हटने का संकल्प लेते हुए उन्होंने सभागार में हजारों प्रतिनिधियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आलोचनाओं से घबराना नहीं है, क्योंकि पार्टी की प्रगति जिस तेजी से हो रही है, आलोचना स्वाभाविक है।

श्रीमती पटेल ने कहा कि 17 अक्टूबर 2009 को जब उनके शेर पिता डॉ.सोनेलाल पटेल का निधन हुआ था, उसके 20 दिन पहले ही मेरी शादी हुई थी। मैं राजनीति का ककहरा भी नहीं जानती थी, लेकिन उस समय पार्टी के लोगों ने मुझे महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद 2012 में मैंने वाराणसी के रोहनिया से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। वहां की जनता ने डॉ.सोनेलाल पटेल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए मुझे प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में अपना प्रतिनिधि चुन कर भेजा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मेरी पार्टी ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत दर्ज की। 2017 के विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर अपना दल (एस) के उम्मीदवार लड़े और इनमें से 9 ने जीत का परचम लहराया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा। 2022 के विधानसभा चुनाव में 17 सीटों में से 12 पर अपना दल एस ने जीत दर्ज की। पार्टी का यह विस्तार डॉ.सोनेलाल पटेल के सिपाहियों की मेहनत का परिणाम है।

अनुप्रिया पटेल
दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते हुए पदाधिकारी
अनुप्रिया पटेल
दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते हुए पदाधिकारी

श्रीमती पटेल ने कहा कि जिस अपना दल का लोग उपहास उड़ाते थे, कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करते थे, उसका इतनी तेजी से विस्तार देखकर सामाजिक न्याय की विचारधारा के विरोधियों के पेट में दर्द होने लगा है। तमाम तरह के अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी विरोध करते हैं तो चलता है, लेकिन जब अपने लोग ही विरोध करने लगते हैं तो अंदर से तकलीफ होती है और इस तकलीफ को मैं पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से ही झेल रही हूं। हमारे ही लोगों का कंधा इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन इतिहास गवाह है कि जब-जब पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की गई, तब-तब कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष व कर्त्तव्यनिष्ठा के चलते पार्टी और मजबूत होती चली गई। इस मौके पर उन्होंने 2024 की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से 24 घंटे काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आपलोगों ने अभी तक पार्टी को सफलता दिलाई है, यह सिलसिला आगे भी जारी रखना है और सफलता का नया कीर्तिमान कायम करना है और अधिक से अधिक अपने जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कराना है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से ही सामाजिक न्याय को बुलंद आवाज मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए अपने प्रयास का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश की सरकार इस समस्या का हल निकाले और यह भी कहा कि सहयोगी पार्टी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में बातचीत जारी है।

इसके पहले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर लाल पटेल को मुख्य चुनाव अधिकारी, राष्ट्रीय सचिव माता बदल तिवारी व केके पटेल को सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका में रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा से पहले कार्यकर्ताओं को बताया कि अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर श्रीमती अनुप्रिया पटेल का ही नामांकन पत्र मिला, लिहाजा उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता हूं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह व राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने संयुक्त तौर पर किया।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

भाषण के दौरान पिता को याद कर आखें हुईं नम:

भाषण के दौरान अनुप्रिया पटेल ने जब अपने पिता डॉ.सोनेलाल पटेल का जिक्र किया तो उनकी आंखें नम हो गईं। गला रूध सा गया। रूधे गले से ही वह भाषण देती रहीं।

गेहूं बेचकर पार्टी चलाते हैं कार्यकर्ता:

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि आज यह सफलता अपना दल एस के करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण का प्रतिफल है। हमारे कार्यकर्ता उपजा गेहूं बेचकर पार्टी को संचालित करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी बढ़ रही है, इस वजह से तरह-तरह के विरोध सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कल ट्रेंड बन गया है कि बड़े नेता का अपमान करिए और सुर्खियों में आ जाइए। ऐसे विरोधियों से हमें सावधान रहने की जरूरत है और उनके किसी भी टिप्पणी पर किसी भी तरह का सोशल मीडिया पर कोई प्रतिकार न करने की अपील की।

 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, मार्गदर्शक मंडल के पदाधिकारी जवाहर लाल पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, रामप्रकट पटेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, आरबी सिंह, डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, अवध नरेश वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं विधायक जयकुमार सिंह जैकी, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक डॉ.सुरभि, विधायक डॉ.सरोज कुरील, विधायक डॉ.रश्मि आर्य, विधायक अवनीश चंद्र द्विवेदी, विधायक डॉ.सुनील पटेल, विधायक डॉ.आरके पटेल, विधायक विनय वर्मा, विधायक डॉ.वाचस्पति, पूर्व प्रत्याशी हैदर अली खान, राष्ट्रीय सचिव तेजबली सिंह, गिरजेश पटेल, विनोद गंगवार, अम्माद हसन, विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव मुन्नर प्रजापति, विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पटेल, विधि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा पटेल, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष अलका पटेल, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया, महिला मंच की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना पटेल, प्रदेश सचिव शिल्पी द्विवेदी, शिखा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Previous Post

डेंगू का बढ़ता जा रहा है प्रकोप, सरिता विहार थाने के एसएचओ रजनीश शर्मा की मौत

Next Post

संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
ओबरा

संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मैनपुरी

मैनपुरी व रामपुर में 5 दिसंबर को होगा उपचुनाव, 8 दिसंबर को आएगा चुनाव परिणाम

पवन सिंह

दूसरी पत्नी से तलाक मामले में कोर्ट पहुंचे भोजपुरी गायक पवन सिंह, बाउंसरों से लोग हुए असहज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

5 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online