• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

विद्युत अभियन्ता संघ की मांग, निदेशक पदों पर विभागीय अभियन्ताओं की ही नियुक्ति की जाये

up80.online by up80.online
October 16, 2022
in यूपी
0
बिजली
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

गैर-विभागीय अम्यर्थियों की नियुक्ति से ऊर्जा निगमों पर अतिरिक्त व्यय भार पड़ता है: संघ

यूपी80 न्यूज, सोनभद्र

विद्युत अभियन्ता संघ ने ‘आत्मर्निभर ऊर्जा निगम’ बनाने हेतु निदेशक पदों पर गैर-विभागीय अभ्यर्थियों की बजाय विभागीय अभियन्ताओं का चयन करने का सुझाव दिया है। संघ ने कहा है कि गैर-विभागीय चयन से ऊर्जा निगमों पर अतिरिक्त व्यय पड़ता है।

वर्तमान में वित्तीय दबाव के चलते खर्चे कम करने हेतु विद्युत अभियन्ता संघ ने सुझाव देते हुए मांग की है कि ऊर्जा निगमों में निदेशकों को रिक्त पदों पर होने वाले सभी चयनों में विभागीय अभियन्ताओं की ही नियुक्ति की जाये, जिससे ऊर्जा निगमों पर कोई अतिरिक्त व्यय भार न पड़े। गैर-विभागीय अम्यर्थियों की नियुक्ति से ऊर्जा निगमों पर अतिरिक्त व्यय भार पड़ता है। विद्युत अभियन्ता संघ ने इस सम्बन्ध में एक पत्र मुख्य सचिव को प्रेषित किया है।

विद्युत अभियन्ता संघ के अध्यक्ष इं. राजीव कुमार सिंह एवं महासचिव इं. जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने बयान जारी कर बताया कि ऊर्जा निगमों में निदेशक के रिक्त पदों पर गैर-विभागीय अभ्यर्थियों की नियुक्ति न कर विभागीय आंतरिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति किये जाने हेतु समय-समय पर मांग की जाती रही है। संज्ञान में आया है कि हाल ही में ऊर्जा निगमों में निदेशक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होनी है। विभागीय अभियन्ताओं को विभागीय कार्यप्रणाली एवं भौगोलिक संरचना का पूर्ण ज्ञान होने से उनका निदेशक पदों पर नियुक्ति उपभोक्ता सेवा को और बेहतर करने में कारगर सिद्ध होगी। साथ ही वर्तमान में सभी सरकारी विभाग वित्तीय दबाव में चल रहे हैं इसलिए गैर-जरूरी खर्च न करते हुए मितव्ययता बरतने हेतु इस दिशा में भी उपाय किये जाने चाहिए। विगत में ऊर्जा निगमों में आन्तरिक विभागीय अभियन्ताओं को वरीयता न देकर अन्य राज्यों/केन्द्र सरकार के उपक्रमों यथा उड़ीसा, महाराष्ट्र, पावर ग्रिड, एन0टी0पी0सी0 आदि के अभियन्ताओं (उदाहरणार्थ- पूर्व नियुक्त राधेमोहन, पी0जी0 खण्डालकर, पी0सी0 पांडा, पी0के0 अग्रवाल, आर0के0 गुप्ता आदि के अलावा वर्तमान में भी कई गैर-विभागीय निदेशक पदों पर नियुक्त हैं) को निदेशक पदों पर चयनित किया गया, परन्तु विभाग एवं उ0प्र0 सरकार की कार्य प्रणाली से अनभिज्ञ होने के कारण इन गैर-विभागीय निदेशकों द्वारा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया जा सका।

Silver
Silver Bells School

गैर-विभागीय निदेशकों की कार्य प्रणाली से कई माहों तक भ्रम, अनिर्णय एवं प्रशासनिक अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है तथा इन निदेशकों द्वारा विभागीय अभियन्ताओं पर अविश्वास करते हुए उन्हें समय-समय पर अपमानित भी किया जाता है, जिससे कार्यरत अधीनस्थ विभागीय अभियन्ताओं के मनोबल पर विपरीत असर पड़ता है। इसके अतिरिक्त गैर विभागीय/बाहर से नियुक्त किये गये निदेशकों हेतु उनके कार्यालय, वेतन, भत्तों, आवास/एच0आर0ए0, चिकित्सा, वाहन आदि पर अतिरिक्त व्यय होता है, जिसका बोझ अन्ततः विभाग पर ही पड़ता है, जबकि विभागीय अभियन्ताओं की निदेशक पद पर नियुक्ति करने से विभाग पर कोई अतिरिक्त व्यय भार नहीं आता है। इसके दृष्टिगत वर्तमान में वित्तीय दबाव के चलते यह समीचीन है कि खर्चे कम करने के हर सम्भव प्रयास किये जायें एवं इस कड़ी में ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों पर मात्र विभागीय अभियन्ताओं का चयन कर इस मद में होने वाले खर्चे न्यूनतम किये जा सकते हैं।

PRDF
PRDF Seeds

उन्होंने ऊर्जा मंत्री से अपील की कि मुख्यमंत्री के निर्देशन एवं उ0प्र0 सरकार के संकल्प को धरातल पर अक्षरशः साकार करने तथा ‘आत्मनिर्भर ऊर्जा निगम’ बनाने के क्रम में विभागीय अभियन्ताओं का विश्वास करते हुए ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों पर विभागीय अभियन्ताओं की नियुक्ति की जाये जिससे ऊर्जा निगमों पर वित्तीय दबाव कम पड़े एवं  कार्यप्रणाली भी प्रभावित न हो।

Previous Post

भदोही में पहली बार इंडिया कार्पेट एक्सपो का आयोजन, पहले दिन 27 देशों के व्यापारी पहुंचे

Next Post

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनधारियों को योगी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता में 4 परसेंट वृद्धि

up80.online

up80.online

Related Posts

Budget
दिल्ली

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई
यूपी

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026
Algu Rai
अन्य राज्य

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

January 29, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनधारियों को योगी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता में 4 परसेंट वृद्धि

PET

पीईटी परीक्षा में अव्यवस्था से बुद्धिजीवी आक्रोशित, नेताओं के लिए भी पात्रता परीक्षा की मांग की

Court

न्यायालय के समक्ष हाजिर न होने पर वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी को 50 रुपये अर्थदंड की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

3 days ago
बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

6 days ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

1 week ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

Trending

Budget
दिल्ली

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

by up80.online
February 1, 2026
0

मोदी सरकार के बजट में यूपी का खास ख्याल यूपी80 न्यूज, लखनऊ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

January 29, 2026
बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

January 27, 2026
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

January 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

गणतंत्र दिवस पर रजत पदक से सम्मानित होंगे इंस्पेक्टर नन्हे राम सरोज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online