• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बाहरी नेताओं के आने से सपा के लोकल नेताओं में ऊहापोह की स्थिति, दारा सिंह चौहान कहां से लड़ेंगे चुनाव की चर्चा तेज

up80.online by up80.online
January 13, 2022
in यूपी, राजनीति
0
अयोध्या

पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा के अकबरपुर की बजाय आजमगढ़ की सगड़ी सीट पर दावेदारी की चर्चा से उलझन में स्थानीय कार्यकर्ता

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

समाजवादी पार्टी में भाजपा और बसपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं के आने की होड़ से पार्टी संगठन में लोकल स्तर पर खलबली मच गई है। बाहरी नेताओं के सपा में शामिल होने से टिकट के दावेदार कई नेता उलझन में फंस गए हैं। सपा के स्थानीय नेताओं के चेहरे पर सर्दी में पसीना आ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम अचल राजभर के बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने से अकबरपुर के स्थानीय सपा नेताओं में हलचल है तो अकबरपुर विधानसभा सीट से टिकट के प्रमुख दावेदार पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा अब आजमगढ़ की सगड़ी सीट से की ओर रुख करना चाहते हैं, उनकी इस तैयारी से आजमगढ़ की सगड़ी क्षेत्र के स्थानीय नेताओं में हलचल मच गई है। टिकट के दावेदार स्थानीय नेताओं में निराशा का भाव उत्पन्न हो गया है।

दारा सिंह चौहान
पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान

इसी तरह दारा सिंह चौहान के भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने के कयास से मऊ के समाजवादी पार्टी के नेताओं में ऊहोपोह की स्थिति है। मऊ की दो सीटें मधुबन के अलावा घोसी से दारा सिंह चौहान दावेदारी कर सकते हैं। हालांकि इसके अलावा वह आजमगढ़ की किसी अन्य सीट से भी चुनाव लड़ने के इच्छुक है। लेकिन दारा सिंह चौहान के इस कदम से मधुबन एवं घोसी दोनों जगहों पर हलचल है। पटेल बाहुल्य मधुबन सीट पर राजेंद्र मिश्र, उमेश चंद्र पांडेय, डॉ.एचएन पटेल, किसान जवाहर पटेल जैसे नेता पहले से तैयारी कर रहे हैं। घोसी में भी यही स्थिति है। 2019 में चंद वोटों से हारने वाले पूर्व विधायक सुधाकर सिंह इस बार पूरी मजबूती से चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं। लेकिन दारा सिंह चौहान के सपा में आने की अटकलों से सुधाकर सिंह के समर्थकों में उहापोह की स्थिति है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

अयोध्या मंडल से आजमगढ़ मंडल में आने की चर्चा स्थानीय कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रही:

2012 में अकबरपुर सीट से विधायक बनने के बाद राममूर्ति वर्मा सपा सरकार में दुग्ध मंत्री बनाए गए थे। 2017 में बसपा प्रत्याशी रामअचल राजभर से इन्हें हार का सामना करना पड़ा। दो महीने पहले पांच बार के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राम अचल राजभर एवं बसपा के वरिष्ठ नेता रहे लालजी वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इन दोनों नेताओं के सपा में शामिल होने से अंबेडकर नगर की राजनीतिक तस्वीर बदल चुकी है।

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

चूंकि अखिलेश यादव अपने दोनों नेता राम अचल राजभर और राममूर्ति वर्मा को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। राम अचल राजभर के अकबरपुर सीट से मुखर दावेदारी करने की वजह से राममूर्ति वर्मा को किसी दूसरी सीट से लड़ाने की तैयारी हो रही है। लेकिन उनके अयोध्या मंडल से 150 किमी दूर आजमगढ़ की सगड़ी सीट से उतारे जाने की चर्चा स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रही है। फिलहाल यहां से जयराम पटेल, डॉ.एचएन पटेल एवं पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

रूद्रपुर
देवरिया के रूद्रपुर स्थित जेएन अकादमी

सगड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह पटेल, राजेश पटेल, राजेश यादव कहते हैं कि सगड़ी क्षेत्र पूर्वांचल का सर्वाधिक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है। यहां के लोग खुद मुख्यधारा में आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चुनाव के ऐन मौके पर बाहरी मंडल के व्यक्ति का यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अयोध्या मंडल में कई ऐसी सीटें हैं, जहां से राममूर्ति वर्मा चुनाव लड़ सकते हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online यूपी का दंगल: 343 पर समाजवादी पार्टी व 60 पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव !

Previous Post

यूपी का दंगल: 343 पर सपा व 60 पर सहयोगी दल लड़ेंगे चुनाव!

Next Post

स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान के बाद पिछड़ा वर्ग के नेता आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने योगी सरकार से दिया इस्तीफा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
सैनी

स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान के बाद पिछड़ा वर्ग के नेता आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने योगी सरकार से दिया इस्तीफा

यूपी कांग्रेस

यूपी का दंगल: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, कई आंदोलनकारियों को दिया गया टिकट

सपा-रालोद

सपा गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, रालोद के 19 व सपा के 10 उम्मीदवारों की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online