• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- सरदार पटेल की जगह कोई नहीं ले सकता है, सरदार पटेल अतुलनीय हैं   

up80.online by up80.online
November 14, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Patel

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अपना दल (एस) की अध्यक्ष ने 2022 के चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया, कहा- 2022 में अपना दल (एस) और ताकत के साथ विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा

यूपी80 न्यूज, अयोध्या

“आज जब पिछड़ों की समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा करने की जरूरत है तो कुछ लोग जिन्ना की अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल से तुलना कर रहे हैं। सरदार पटेल की जगह कोई नहीं ले सकता है। वो अतुलनीय हैं।”अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को अयोध्या के गोसाईं गंज में रामबली नेशनल इंटर कॉलेज प्रांगण में  आयोजित खेल महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस करके उतरने का आह्वान किया। श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में प्रदेश में नीला- केसरिया झंडा का परचम बुलंद करना है।

Ayodhya
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, अयोध्या

श्रीमती पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक यशकायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी के विचारों पर चलते हुए अपना दल (एस) निरंतर कमेरों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासी भाइयों के हक-हुकूक के लिए संघर्ष कर रही है। अपना दल (एस) की तरफ से हमने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई।

Barabanki
अपना दल (एस) के विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट कुलदीप वर्मा

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि  हम 69 हजार शिक्षक भर्ती में बरती गई अनियमितता मामले में पिछले चार महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे अन्य पिछड़ा वर्ग व दलित भाइयों को आश्वासन देती हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हम इसके लिए निरंतर आवाज उठा रहे हैं। आशा है कि इस समस्या का निदान जरूर निकलेगा।

पिछड़ों के विकास के लिए हमारी पार्टी अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय की मांग भी निरंतर उठा रही है और मुझे आशा है कि पिछड़ों व दलित समाज के विकास को लेकर सदैव चिंतित रहने वाले हमारे प्रधानमंत्री जी पिछड़ों के इस ज्वलंत मांग को भी पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हर बूथ हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हर बूथ पर हमें अपनी टीम खड़ी करनी है। इसे मिशन मोड में लेकर चलिए। हर गांव में जाइए, लोगों से मिलिए, गांव में चौपाल लगाइए, पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराइए। श्रीमती पटेल ने कहा कि वंचितों की लड़ाई को धार देने के लिए आप लोगों को खुद आगे आना होगा।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

दर्जनों स्थानों पर स्वागत समारोह:

अयोध्या आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल, विधायक राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र पाल, राष्ट्रीय सचिव केके पटेल, तेजबली सिंह पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, विधि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल व महासचिव कुलदीप वर्मा, प्रदेश महासचिव गिरजेश वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, किसान मंच के अंजनी मौर्य, सहकारिता मंच के बंशराज पटेल, विधि मंच के नंदकिशोर पटेल, व्यापार मंच के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, किसान मंच के मदन प्रकाश मौर्य, युवा मंच के प्रमोद सिंह, किसान मंच के राजित राम पटेल, बौद्धिक मंच के ओमदत्त पटेल, रामपाल राज पासी, सर्वेश्वर उप्पल, चौ. सुधीर पटेल, सुशील पटेल, अखंड प्रताप वर्मा आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा ‘गवास’ तथा संचालन घनश्याम पटेल ने किया।

पढ़ते रहिए www.up80.online केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बांदा से 2022 चुनाव का किया शंखनाद, कहा- दलित व पिछड़ों की आवजा तेज करने के लिए अपना दल एस को मजबूत करें

Previous Post

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- दलित-पिछड़ों की आवाज तेज करने के लिए अपना दल एस को मजबूत कीजिए

Next Post

तालिबानियों का समर्थन करने वाले बुद्ध व देश विरोधी हैं: सीएम योगी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Buddha

तालिबानियों का समर्थन करने वाले बुद्ध व देश विरोधी हैं: सीएम योगी

Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन,  प्रियंका गांधी ने घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

tribal

बिरसा मुंडा की जयंती पर घोषणा: मिर्जापुर-सोनभद्र की सीमा पर बनेगा जनजातीय संग्रहालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online