• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

हर दिन एससी-एसटी वर्ग की कोई बेटी दुष्कर्म का शिकार होती है

up80.online by up80.online
December 10, 2019
in देश, बड़ी खबर, राजनीति
0
sc-st reservation

एससी-एसटी आरक्षण पर अनुप्रिया पटेल का बयान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

शिक्षण संस्थानों में कास्ट बेस्ड डिस्क्रिमिनेशन की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं एससी-एसटी वर्ग के छात्र : अनुप्रिया पटेल

नई दिल्ली, 10 दिसंबर

“आजादी के सात दशक बाद भी अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग (एससी-एसटी) की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति में जितना बड़ा परिवर्तन होना चाहिए था, वो नहीं हो पाया।“ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को लोकसभा में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की विधानसभाओं और लोकसभा में सीटों के आरक्षण की अवधि को 10 वर्ष बढ़ाने के उद्देश्य से 126वां संविधान संशोधन विधेयक पर अपनी बात रखते हुए यह विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज इस बिल के पास हो जाने से एससी-एसटी वर्ग का 10 वर्षों के लिए संसद और विधानसभाओं में आरक्षण बढ़ जाएगा। लोकसभा की 131 और विधानसभाओं की 527 सीटें पुन: आरक्षित हो जाएंगी। इस बिल को लाने के लिए मैं अपनी पार्टी अपना दल (एस) की तरफ से सरकार का अभिनंदन करती हूं।

अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर आरक्षण के जनक “founder of modern Day reservation” छत्रपति शाहू जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने 26 जुलाई 1902 में अपने राज्य कोल्हापुर में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वंचित समाज को 50 परसेंट का शासन प्रशासन में आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आज भी अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है। सरकारी नौकरियों में स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के बाद भी बैकलॉग पूरा नहीं हो पा रहा है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2007-2017 के बीच एससी-एसटी के खिलाफ अपराध में 66 परसेंट की वृद्धि हुई है। हर दिन एससी-एसटी  वर्ग की कोई बेटी दुष्कर्म की घटना का शिकार हो रही है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में कास्ट बेस्ड डिस्क्रिमिनेशन के कारण एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्रायें आत्महत्या कर रहे हैं।

यह भी पढ़िए: बैकफुट पर योगी सरकार, जनरल में काउंट होंगे बेहतर अंक लाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थी

देश के विश्वविद्यालयों में एससी-एसटी के लोग एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नहीं है तो कभी कोई एससी-एसटी कुलपति बनेगा इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

एससी-एसटी समाज के बच्चे अपने जीवन की तमाम विषमताओं को झेलकर भी आज राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादा कट ऑफ अंक प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली सरकार की शिक्षकों की नियुक्ति में एससी कैंडिडेट का कट ऑफ 85.4 परसेंट तो सामान्य कैंडिडेट का कट ऑफ 80.9 परसेंट रहा। फिर भी एससी-एसटी भेदभाव का सामना करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़िए: जनरल से ज्यादा ओबीसी का कट-ऑफ, ये कैसा आरक्षण है !

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में इनके हित की आवाज उठाने के लिए इन वर्गों का राजनीतिक सशक्तिकरण जरूरी है। संसद और विधानसभाओं में आरक्षित सीटों की व्यवस्था को बहाल करके हम इनकी आवाज को मजबूती से सरकारों तक पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़िए: अकेले बाबा साहब ने जो दिया, आज उसे 258 ओबीसी, एससी-एसटी सांसद भी नहीं बचा पा रहे हैं

एंग्लो इंडियन कम्यूनिटी का समर्थन:

श्रीमती पटेल ने कहा कि सरकार को संविधान निर्माण के समय से 2 एंग्लो इंडियन कम्यूनिटी के सदस्यों को लोकसभा और राज्यसभा में नामित करने की परंपरा को भी आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में एंग्लो इंडियन कम्यूनिटी भी अल्पसंख्यक के रूप में हैं, जो समाज जितनी कम संख्या में हो, उसकी आवाज उतनी ज्यादा मजबूती से उठनी चाहिए।

Previous Post

बैकफुट पर योगी सरकार, जनरल में काउंट होंगे बेहतर अंक लाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थी

Next Post

यूपी 2022 फतह के लिए अखिलेश यादव ने बनाई ये रणनीति,,

up80.online

up80.online

Related Posts

ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की
अन्य राज्य

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल
बड़ी खबर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
Next Post
Samajwadi Party

यूपी 2022 फतह के लिए अखिलेश यादव ने बनाई ये रणनीति,,

price of sugarcane

तीन साल से नहीं बढ़ी गन्ने की कीमत, सड़कों पर उतरें किसान

water

विंध्य के लोगों को पानी जैसे मूल अधिकार दिलाना हमारा कर्त्तव्य: अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online