• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने क्यों कहा- जीवन उन्हीं का है जो समस्याओं से लड़ते हैं

देवरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अपना दल का स्थापना दिवस

up80.online by up80.online
November 4, 2024
in यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल ने क्यों कहा- जीवन उन्हीं का है जो समस्याओं से लड़ते हैं
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, देवरिया/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में अपना दल एस का स्थापना दिवस समारोह का आायोजन किया गया। स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, कार्यक्रम का आयोजन रविकर पटेल के नेतृत्व में किया गया।

Patel
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, देवरिया

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन पार्टी का जन्मोत्सव है, पार्टी के निर्माण का जश्न है, पार्टी के गठन का भी पर्व है और आज का यह दिन हमारे उन सभी कार्यकर्ताओं को, विचारधारा के अनुयायियों, पार्टी के समर्थकों व शुभचिंतकों को समर्पित करती हूं, जिन्होंने अपने त्याग, तपस्या और कठोर परिश्रम से एक छोटे से पौधे को, जिसका रोपण 1995 को आज ही के दिन किया गया, उसे इतने वर्षों में विशाल वृक्ष के रूप में तब्दील कर दिया है उसे आज का अपना दल का जन्म उत्सव समर्पित है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज का यह महत्वपूर्ण दिन पार्टी के इतिहास के पन्ने पर भी दिखाने का दिन है। अपना दल की उत्पत्ति क्यों हुई, कैसे हुई और किन सामाजिक परिस्थितियों में हुई इसका पुनः स्मरण करने का भी यह दिन है। अपना दल का उद्देश्य क्या है, विचार क्या है, इतनी लंबी यात्रा में चुनौतियां क्या आईं, उपलब्धियां क्या रहीं और भविष्य की दिशा क्या होगी, यह तय करने का दिन है। उन्होंने कहा कि अपना दल ने सामाजिक न्याय की उस विचारधारा को लेकर इतना लंबे समय तक संघर्ष किया है जो कहती है लोकतंत्र के सभी स्तंभों में विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया इन सभी में समाज के दबे, कुचले वर्गों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होना चाहिए। अपना दल समता मूलक समाज की स्थापना के लक्ष्य को लेकर गठित हुआ और आगे बढ़ा और अब इसे दुर्भाग्य कहूं या कुछ और कि इस देश में सामाजिक न्याय के राजनीति करने वाले तमाम दलों में सामाजिक न्याय की व्यापक विचारधारा को मात्र सरकारी नौकरी और शिक्षा संस्थानों में भागीदारी तक सीमित करके रख दिया।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल की स्थापना दिवस पर हम उन तमाम बाधाओं को याद करना चाहते हैं जिनको पार करते हुए हम आप आज यहां देवरिया की धरती पर एकत्रित हुए हैं। जीवन उन्हीं का है जो समस्याओं से लड़ते हैं ना कि उनका जो चुनौतियों से भागते हैं।

उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के लिए घर-घर करें प्रचार:

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जहां 9 सीटों पर उपचुनाव चल रहा है वहां जो भी प्रत्याशी लड़ रहा है वह हमारा एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी है उनकी विजय सुनिश्चित करने की कोई कसर मत छोड़िए और इस गठबंधन को लगातार मजबूती प्रदान करते रहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, आरबी सिंह, मुन्नर प्रजापति, राजेश पटेल बुलबुल, मनीष सिंह, गिरजेश पटेल, सत्य प्रकाश कुरील, राम नयन पटेल, ओपी कटियार, कौशल सिंह पटेल, पप्पू माली, झिनकान चौधरी, अर्जुन सिंह, पुष्कर चौधरी, विधायकगण शफीक अहमद अंसारी, डॉ. सुनील पटेल, राम निवास वर्मा, जीत लाल पटेल, जयकुमार सिंह जैकी, सरोज कुरील, डॉक्टर सुरभि, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रविकर पटेल,अरविंद सिंह पटेल, नंदकिशोर पटेल, दुर्गा पटेल, डॉ. अखिलेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सामाजिक न्याय का ‘युवा योद्धा’ डॉ.अनूप पटेल ने थामा चंद्रशेखर आजाद का हाथ

Next Post

एक्शन मूड में बलिया के डीएम, 14 अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्देश

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
एक्शन मूड में बलिया के डीएम, 14 अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्देश

एक्शन मूड में बलिया के डीएम, 14 अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्देश

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां और बच्चे सड़क हादसे में घायल

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां और बच्चे सड़क हादसे में घायल

Supreme Court

बुलडोजर पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, पीड़ित को 25 लाख देने का आदेश

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

7 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

2 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

4 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online