चैट पोर्टल के जरिए लोगों की समस्याएं सूचीबद्ध की जाएंगी और उनकी मदद की जाएगी
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए ‘यूपी मित्र’ नाम का चैट पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल को वैल्यूफर्स्ट नाम की एजेंसी ने तैयार किया है। वैल्यू फर्स्ट ने कांग्रेस पार्टी को यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई है। आप इस लिंक tinyurl-com/UPmitra पर जाकर अपनी समस्या बता सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए हमने यह चैट पोर्टल लांच किया है। इस चैट पोर्टल के जरिये आम लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यथासंभव शिकायतकर्ताओं की मदद करेगी। साथ ही साथ इन समस्याओं की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी ताकि सरकार भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना आपदा में कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। पूरे प्रदेश में हम जगह-जगह रसोईघर चला रहे हैं, गाजियाबाद, हापुड़, कानपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, लखनऊ समेत 17 जिलों में बना बनाया खाना जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे सूबे में हमारी जिला कमेटियां जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवा रहीं हैं। प्रदेश के बाहर जो मजदूर फंसे हैं, वहां भी मदद पहुँचाईं जा रही है।
पढ़ते रहिए www.up80.online नया श्रम कानून, 12 घंटे काम करेंगे मजदूर, ट्रेड यूनियन की अनिवार्यता समाप्त
अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि हम लोगों तक इस चैट पोर्टल का यह लिंक tinyurl-com/UPmitra सोशल मीडिया, मैसेज और अन्य संचार माध्यमों से प्रचारित करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और मदद की जा सके।
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकत्र्ता उत्तर प्रदेश के लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। श्रीमती गांधी ने एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में एक लाख मास्क भेजा है। इसके अलावा प्रदेश के हर जनपद में कंट्रोल रूम के जरिए लोगों की शिकायतें सुनी जा रही हैं और उनकी हर संभव मदद की जा रही है।
पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन में जनता की आवाज बनी कांग्रेस, प्रत्येक जिला में खुला कंट्रोल रूम