• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, February 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

भंडारा के नाम पर सड़क जाम कर सकते हैं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ सकते हैं!

योगी सरकार के सबसे ईमानदारी पुलिस अधिकारी रहे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उठाया सवाल

up80.online by up80.online
March 28, 2025
in बड़ी खबर, राजनीति
0
नमाज

नमाज (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कब चुप्पी तोड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल?

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी”

मेरठ पुलिस के इस फरमान पर आखिरकार भाजपा की सहयोगी रालोद के मुखिया एवं केंद्र में मंत्री जयंत चौधरी ने चुप्पी तोड़ दी है और उन्होंने इसका विरोध भी किया है। लेकिन प्रदेश में भाजपा के अन्य सहयोगी अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अभी भी खामोश हैं। ये नेता अपनी सुविधा के अनुसार आवाज उठाते हैं। इन नेताओं को ईमानदारी के प्रतीक एवं स्वच्छ छवि वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी  सुलखान सिंह के इस लेख से नसीहत जरूर लेनी चाहिए।

https://twitter.com/jayantrld/status/1904948613769289920

सुलखान सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लेख लिखा है। आप भी इस लेख को पढ़िए,,,

“ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी”

मेरठ पुलिस के इस तुगलकी फरमान पर, श्री जयंत चौधरी ने कहा है कि धर्म के आधार पर विभेद करना अनुचित है और उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर स्वतंत्र रुख़ अपनायेगी। श्री चौधरी को अब लगने लगा है कि उन्होंने सरकार ज्वाइन करके गलती की।

दरअसल, इस तरह के फरमान, फिर से मध्ययुगीन भारत की अराजकता, एक वर्ग की श्रेष्ठता और बाकी सबके खिलाफ अत्याचार जैसी व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने के निंदनीय प्रयास हैं।

सुलखान सिंह
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह

साल में तीन बार, पंद्रह मिनट के लिए, सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकते, लेकिन हफ्ते भर कांवड़िए हरिद्वार से मेरठ तक सड़क जाम कर सकते हैं! सड़कों पर जगह-जगह भंडारा करके जाम लगा सकते हैं, लेकिन तीन बार नमाज नहीं पढ़ सकते! संलग्न चित्र जरा देखिए, ये भंडारे दिन भर रोड ब्लाक किये रहते हैं, कई कई हफ्ते! वाह रे शासन! कीर्तन, अखंड पाठ के नाम पर सड़क घेर कर लाउडस्पीकर पर फिल्मी धुनों पर कथित भजन बजाना सही है लेकिन नमाज पढ़ना नहीं! वाह रे व्यवस्था!

दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि सभ्य समाज, इस निंदनीय भेद-भाव की निंदा नहीं करता। अदालतें भी स्वविवेक से संज्ञान नहीं लेतीं। बड़ी हैरत की बात तो है लेकिन यह पतन की सुनिश्चित निशानी है। यह देश हमेशा इसी तरह के सामाजिक भेद-भाव और अन्याय के कारण कमजोर रहा है और गुलामी का शिकार बना है।

हिन्दू भाई, खासकर पिछड़े और दलित यह न भूलें कि इसी तरह एक-एक करके समाज को तोड़ा गया है और अंत में दलित वर्ग ही सर्वाधिक उत्पीड़ित हुआ है। छत्रपति शिवाजी द्वारा दलितों पिछड़ों को ऊपर उठाकर, बनाए गए सशक्त समाज को, पेशवाओं ने पचास साल में ही छिन्न-भिन्न कर दिया। दलितों के गले में हंड़िया और कमर में झाड़ू बंधवा दिया।

डाक्टर आंबेडकर ने कहा था, शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो”। सावधान रहिए, स्वतंत्र चिंतन करिये।

किसी विचारक ने बहुत सटीक कहा है –

“मैं आज ज़द पे अगर हूं, तो खुशग़ुमान न हो।

चिराग सबके बुझेंगे, हवा किसी की नहीं।।

मित्रगण, अगर इसी नफरती नशे में चूर रहे तो “अगला नंबर आपका है”।

 

Previous Post

घूस लेते रंगे हाथों बिजली विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

Next Post

कर्तव्य का पालन ही बनाता है देश को समृद्ध: योगी

up80.online

up80.online

Related Posts

Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
एसआईआर
बड़ी खबर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
SIR
अखिलेश यादव

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Next Post
कर्तव्य का पालन ही बनाता है देश को समृद्ध: योगी

कर्तव्य का पालन ही बनाता है देश को समृद्ध: योगी

अरुण पटेल के हत्यारों को कब मिलेगी सजा? सरदार सेना ने दी चेतावनी

अरुण पटेल के हत्यारों को कब मिलेगी सजा? सरदार सेना ने दी चेतावनी

UP politics

प्रयागराज में एयरफोर्स के अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

4 days ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

5 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

Trending

Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

by up80.online
February 13, 2026
0

योगी सरकार का बजट विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का मजबूत आधार : मंत्री नरेंद्र कश्यप छात्रवृत्ति, विवाह...

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online