• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

क्या अनुप्रिया पटेल को घेरने के लिए स्वतंत्र देव सिंह व आनंदी बेन पटेल की नियुक्ति हुई है?

up80.online by up80.online
July 20, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Anupriya Patel

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

–मोदी कैबिनेट में अनुप्रिया पटेल को शामिल न करना और अपने कैडर के नेताओं को आगे बढ़ाना इसी ओर इशारा कर रहा है

दिल्ली / लखनऊ, 20 जुलाई

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने महज एक सप्ताह के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में दो बड़े बदलाव किए हैं। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुर्मी जाति (पटेल) से ताल्लुक रखने वाले स्वतंत्र देव सिंह को नियुक्त किया है और शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार ने पटेल समाज से ताल्लुक रखने वाली महिला नेता आनंदीबेन पटेल को राज्यपाल के तौर पर उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। दूसरी ओर, सड़क से लेकर संसद तक पिछड़ों, वंचितों, कमेरों की लगातार आवाज उठाने वाली सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल को मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। ये दोनों बातें अपने आप में बहुत कुछ कहती हैं। ऐसा लग रहा है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ओम प्रकाश राजभर की तरह अनुप्रिया पटेल को भी नजरअंदाज करते हुए उन्हें घेरने के मूड में है।

यह भी पढ़िये: अनुप्रिया पटेल मंत्री नहीं बनी, फिर राजनाथ सिंह के वादे का क्या हुआ?

चूंकि डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी, अनुप्रिया पटेल अपने पिता की राह पर चलते हुए सामाजिक न्याय के मुद्दों को लगातार उठा रही है। संसद के अंदर और बाहर पिछड़ों, एससी-एसटी के मुद्दों को लगातार उठाने की वजह से अनुप्रिया पटेल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों अनुप्रिया पटेल ने मांग की थी कि प्रत्येक जिले में डीएम अथवा एसपी में से एक महत्वपूर्ण पद पर ओबीसी, एससी अथवा एसटी समाज का अधिकारी हो। इसके अलावा प्रत्येक जिला के आधे थानेदार आरक्षित वर्ग से हों। संविदा एवं आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली भर्तियों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू किया जाए।  सत्ता में रहते हुए सामाजिक न्याय की बात करना शायद भाजपा शीर्ष नेतृत्व को रास नहीं आ रहा है। अनुप्रिया पटेल की लोकप्रियता से भाजपा सहित विपक्ष भी वाकिफ है।

यह भी पढ़िये: सपा से दूर हो गयें राजपूत, नीरज शेखर के रूप में अंतिम दीवार भी गिर गई

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अनुप्रिया पटेल को घेरने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए दो प्रमुख पदों पर अपने कैडर के पटेल नेताओं को आगे बढ़ा रही है। बता दें कि इसी तरह ओम प्रकाश राजभर की बजाय भाजपा ने अपने राजभर नेताओं को पिछले एक साल से बढ़ाना शुरू कर दिया था।

पटेल समाज की नाराजगी भी हो सकती है प्रमुख वजह:

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 27 कुर्मी विधायक और अपना दल (एस) के 4 कुर्मी विधायक हैं। इतनी तादाद में विधायक होने के बावजूद योगी कैबिनेट में मात्र एक विधायक मुकुट बिहारी वर्मा को शामिल किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रदेव सिंह को परिवहन मंत्री (स्वतंत्र) बनाया गया, लेकिन अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इसके अलावा अपना दल (एस) कोटे से एक मात्र विधायक जय कुमार सिंह जैकी को कारागार राज्यमंत्री बनाया गया। परिणामस्वरूप पटेल समाज में खासा नाराजगी है। पटेल समाज से ताल्लुक रखने वाले हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील नंद किशोर पटेल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से लेकर केंद्र की मोदी  सरकार में प्रदेश के पटेल मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बावजूद इसके पटेल समाज को प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार में नजरअंदाज किया गया। इसके अलावा आरक्षण को लेकर वर्तमान सरकार का रवैया ठीक नहीं है। ऐसे में पटेल समाज की नाराजगी स्वाभाविक है। और इसी नाराजगी को कम करने के लिए शायद इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर पटेल नेताओं को बिठाया गया है।

यह भी पढ़िये: पिछड़ों पर बीजेपी की नजर, बिहार में फागू चौहान तो यूपी में आनंदीबेन पटेल बनीं राज्यपाल

आजमगढ़ के रौनापार निवासी सामाजिक कार्यकत्र्ता नागेंद्र सिंह कहते हैं कि इस सरकार ने पटेल समाज सहित पिछड़ों के हितों का ख्याल नहीं रखा। सड़क से लेकर संसद तक अनुप्रिया पटेल ओबीसी, वंचितों की समस्याओं को प्रमुखता से रखती हैं, लेकिन अब उन्हें भी ये सरकार किनारे करने में लगी है, ताकि वंचितों की आवाज दब जाये और इनकी जगह पर अपने नेताओं को आगे बढ़ा रही है, लेकिन सबको मालूम है कि ये दोनों नेता सामाजिक न्याय के मुद्दों पर मौन रहेंगे।

Previous Post

पिछड़ों पर बीजेपी की नजर, बिहार में फागू चौहान व यूपी में आनंदीबेन पटेल बनीं राज्यपाल

Next Post

‘शराब छोड़ो- दूध पियो’ के जरिए लोगों को जोड़ेगी जनता दल (यू)

up80.online

up80.online

Related Posts

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
Next Post
Alcoholism in Uttar Pradesh by JD (U)

‘शराब छोड़ो- दूध पियो’ के जरिए लोगों को जोड़ेगी जनता दल (यू)

Murder of Apna Dal (S) leader Vipin Patel

अपना दल (एस) नेता विपिन पटेल की हत्या से गांव में आक्रोश

 यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका

क्या यूपी लोक सेवा आयोग की कथनी – करनी में अंतर है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

by up80.online
March 29, 2026
0

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला यूपी80 न्यूज, नई...

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online