• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, March 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बिहार के इन दलित नेताओं से नसीहत लें यूपी के ओबीसी नेता,,

up80.online by up80.online
June 5, 2020
in बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
reservation

आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आरक्षण बचाने के लिए दलीय सीमाएं तोड़ एकजुट हुए बिहार के दलित नेता

यूपी80 न्यूज, पटना

आरक्षण बचाने के लिए दलीय सीमाओं को तोड़ते हुए बिहार के अनुसूचित जाति-जनजाति के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक की। न्यायिक सेवा के गठन एवं एससी-एसटी आरक्षण को नौंवी अनुसूचि में शामिल करने जैसी महत्वपूर्ण मांग को लेकर यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री संतोष निराला ने की। इस बैठक के एक महत्वपूर्ण नायक बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्याम रजक भी हैं। बैठक में एससी-एसटी आरक्षण बचाओ मोर्चा को देशव्यापी आकार देने पर चर्चा की गई।

आरक्षित वर्ग के लोगों का कहना है कि यूपी के पिछड़ा वर्ग के नेताओं को बिहार के इन दलित नेताओं से नसीहत लेने की जरूरत है। अपने हक-हुकूक को लेकर पिछड़ा वर्ग के सभी नेताओं को एक बैनर के तले एकजुट होना चाहिए।

Dalits
आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा

आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के समन्वय समिति के सदस्य और बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक का कहना है कि अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के विधायकों से भी संपर्क साधा जा रहा है, ताकि आरक्षण बचाओ की लड़ाई को राष्ट्रीय स्वरूप दिया जा सके। श्याम रजक का कहना है कि संविधान से हासिल आरक्षण के अधिकार को धीरे-धीरे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इसे रोकना जरूरी है।

पढ़ते रहिए www.up80.online आपबीती: छातियां नोचीं, कटहल में छुरी चलाकर बोले,, काट लेंगे वक्ष

मोर्चा की प्रमुख मांगें:

अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूचित में रखा जाए

न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए

निजी क्षेत्र की सेवाओं में आरक्षित वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया जाए

प्रोन्नति में आरक्षण जारी रहे

पीएम से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल:

पीएम से मिलने के लिए मोर्चा ने 14 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। इसमें जीतन राम मांझी, श्याम रजक, ललन पासवान, संतोष निराला, भागीरथी देवी, रामप्रीत पासवान, मुनेश्वर चौधरी, स्वीटी हेम्ब्रम, डॉ.अशोक राम, शिवचंद्र राम, निरंजन राम, रवि ज्योति, सत्यदेव राम, महेश्वर हजारी।

पढ़ते रहिए www.up80.online यदुनाथ सिंह को नहीं मिला राजकीय सम्मान, क्षेत्रवासियों में नाराजगी

क्या कहते हैं पिछड़ा वर्ग के बुद्धिजीवी:

पिछले साल दिल्ली में पिछड़े वर्ग के सांसदों को एक प्लेटफॉर्म पर एकजुट करने की कोशिश करने वाली संस्था ‘वी द पीपल’ के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल पटेल कहते हैं कि बिहार के दलित नेता वास्तव में सैल्यूट करने के योग्य हैं। दलितों की समस्याओं के लिए दलीय सीमाओं को तोड़कर एकजुट होना बहुत ही सराहनीय कदम है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के नेताओं को इससे नसीहत लेने की जरूरत है। दलित नेता अपनी समस्याओं को लेकर सदैव एकजुट एवं मुखर रहते हैं, लेकिन पिछड़ा वर्ग से आने वाले नेता पिछड़ों की समस्याओं के निदान के लिए कभी एकजुट नहीं होते हैं। विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश में यह समस्या ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के साथ लगातार हो रहे अन्याय पर पिछड़े नेताओं को तत्काल एकजुट होने की जरूरत है। उधर, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव एवं युवा सामाजिक चिंतक

obc
इंजी. सुनील सिंह पटेल

इं. सुनील पटेल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के नेता अपनी अपनी रोटियां सेंकने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। जिस प्रकार से वर्तमान सरकार में ओबीसी और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है,  इस वक़्त तो प्रदेश के समस्त ओबीसी दलित नेताओं को लामबंद होकर एक स्वर में आवाज उठाने की जरूरत है, किन्तु कहीं न कहीं सारे नेता दलितों-पिछड़ों के अधिकार हनन पर खामोश हैं, शायद अभी चुनाव निकट नहीं हैं।

Previous Post

सहायक अध्यापक भर्ती: पिछड़ों का हक मार रही है योगी सरकार: कांग्रेस

Next Post

मिर्जापुर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ‘डॉक्टर ट्रेन’ तैयार  

up80.online

up80.online

Related Posts

CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग
बड़ी खबर

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
Next Post
Corona

मिर्जापुर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ‘डॉक्टर ट्रेन’ तैयार  

apravasi ghat

गिरमिटिया मजदूरों के संघर्ष से पथरीला मारीशस उगल रहा सोना

obc

बीजेपी विधायक ने कहा- 15000 ओबीसी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने से रोकने की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

3 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

4 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

22 hours ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

Trending

CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

by up80.online
March 7, 2026
0

शामली की बेटी ने टॉप 10 तो अमरोहा की बेटी ने टॉप 15 में बनाया जगह भाई...

चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online