• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, June 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

बिहार में लोकतंत्र तार-तार हुआ, विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बनाया

up80.online by up80.online
March 23, 2021
in बिहार, राजनीति
0
बिहार

बिहार में लोकतंत्र तार-तार हुआ, विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बनाया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों व विपक्षी विधायकों के बीच हुई मारपीट, सुरक्षाकर्मियों ने विपक्षी विधायकों को घसीटकर बाहर निकाला

यूपी80 न्यूज, पटना

बिहार में मंगलवार को लोकतंत्र तार-तार हो गया। नीतीश सरकार के बिहार पुलिस अधिनियम बिल के खिलाफ विधानसभा के बाहर से लेकर अंदर तक लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई। भारी हंगामा की वजह से सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी। इससे नाराज विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को उनके ही चैंबर में बंधक बना लिया। विधानसभा अध्यक्ष के बचाव में आए पुलिसकर्मियों से विपक्षी विधायकों ने मारपीट की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने एक-एक कर विपक्षी विधायकों को बाहर निकाला। तब जाकर विधानसभा अध्यक्ष की रक्षा की जा सकी। इस क्रम में मकदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए। हालांकि देर शाम बिल पास हो गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिल की प्रति को फाड़ दिया। फिर उनके साथ पूरा विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गया। बिहार के इतिहास में विधानसभा में इस तरह का बवाल पहली बार हुआ है। बता दें कि विपक्ष इस बिल का विरोध इसलिए कर रहा है कि इसमें पुलिस को बिना वारंट गिरफ्तारी के साथ-साथ किसी की भी तलाशी लेने का अधिकार दिया गया है। विपक्ष इसे काला कानून कह रहा है।

मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया था। पुलिस बिल के विरोध में राजद की अगुआई में विपक्ष के विधायक नारेबाजी करने लगे। फिर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने जाकर बिल की कॉपी फाड़ दी। कई विधायक हाथ में पोस्टर लिए थे। विपक्ष ने काम रोको प्रस्ताव दिया। इसे नहीं माना गया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव भी सदन में मौजूद थे। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी। लेकिन दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा नहीं रुका। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इस दौरान सीएजी की रिपोर्ट पेश करना चाहा। राजद विधायकों ने इसका भी विरोध किया। कई विपक्षी विधायक कुर्सी पटकने लगे। तब मार्शल को बुलाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने टेबल पकड़ लिए। तब राजद के कई विधायक टेबल पर चढ़ गए। इससे कार्यवाही फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

चैंबर में बंधक हुए विधानसभा अध्यक्ष:

इसके बाद जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा और बढ़ गया। पुलिस बिल के खिलाफ विपक्षी विधायक अध्यक्ष को चैंबर में बंधक बनाकर बैठ गए। इस बीच सदन की कार्यवाही शुरू करा दी गई। अध्यक्ष बाहर बंधक थे। ऐसे में अधिशासी सदस्य प्रेम कुमार को आसन पर बैठा कर कार्यवाही शुरू की गई। आसन पर बैठ प्रेम कुमार ने पुलिस बिल को पास कराना शुरू कर दिया। इसी बीच राजद के एक विधायक आसन के पास पहुंच कर प्रेम कुमार के हाथों से बिल की प्रति छीन कर फाड़ डाली।

सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई:

इसी दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से होते हुए राजद के एक विधायक सदन के बीच में पहुंच गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई थी। तभी सत्ता पक्ष की ओर से सदन में आए राजद विधायक से राज्य सरकार के दो मंत्री समेत जदयू-भाजपा के कई विधायक उलझ गए। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। राजद विधायक चूंकि अकेले थे, लिहाजा पिट गए। सत्तारूढ़ विधायकों की टोली ने उन्हें धकियाते हुए सदन से बाहर कर दिया। हालांकि सदन की कार्यवाही स्थगित थी। साढ़े चार बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होनी थी, लेकिन बंधक बने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंच पाए। आखिरकार उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी। सदन की सुरक्षा में मार्शल तैनात रहते हैं, लेकिन मार्शल की संख्या कम होने की वजह से अतिरिक्त पुलिस बल मंगानी पड़ी।

डीएम-एसपी को संभालना पड़ा मोर्चा:

पटना के डीएम-एसपी खुद विधानसभा पहुंचे और पुलिस बल के साथ विधायकों को खदेड़ दिया। करीब सौ विपक्षी विधायकों को हटाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स के सैक़ड़ों जवानों को भी बुला लिया गया था। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से कई विधायक घायल हुए हैं। बाद में देर शाम सात बजे के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू कर बिल को पास कर दिया गया। इस दौरान विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया।

साभार: www.darbhangatimes.com

Previous Post

भगत सिंह ने कहा था- देश वास्तव में तब आजाद होगा जब किसान-मजदूर का शोषण होना बंद होगा

Next Post

ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों ने एसपी की गाड़ी रोकी

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की
अन्य राज्य

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
Next Post
SP, Ballia

ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों ने एसपी की गाड़ी रोकी

Bihar

आरसीपी सिंह ने जदयू की हरियाणा और तमिलनाडु इकाई भंग की

1857

1857 में शहीद धन सिंह गुर्जर सफल होते तो भगत सिंह को फांसी का फंदा नहीं चूमना पड़ता: अखिलेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

6 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

3 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online