• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

1857 में शहीद धन सिंह गुर्जर सफल होते तो भगत सिंह को फांसी का फंदा नहीं चूमना पड़ता: अखिलेश यादव

up80.online by up80.online
March 24, 2021
in देश, यूपी, राजनीति
0
1857

अमर शहीद क्रांतिकारी धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने मवाना में 1857 के नायक Hero of 1857 अमर शहीद क्रांतिकारी धन सिंह गुर्जर Kotwal Dhan Singh Gurjar की प्रतिमा का अनावरण किया

यूपी80 न्यूज, मवाना

“यदि महान क्रांतिकारी शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर Kotwal Dhan Singh Gurjar 1857 की क्रांति में सफल हो गए होते तो भगत सिंह Bhagat Singh को फांसी का फंदा नहीं चूमना पड़ता।“ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने मंगलवार को मेरठ Meerut के मवाना में क्रांतिकारी शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर Kotwal Dhan Singh Gurjar की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह बात कही।

1857
Shaheed Kotwal Dhan Singh Gurjar.

मवाना के नवजीवन डिग्री कॉलेज में अतुल प्रधान द्वारा महासभा का आयोजन किया गया। अखिलेश यादव ने एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस देश में व्यापार के लिए ईस्ट इण्डिया कम्पनी आई थी, जो ब्रिटेन में पारित एक कानून से सरकार बन गई। उसने देश को आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाया। आज भाजपा देश में कम्पनी शासन थोपने का वैसा ही प्रयास कर रही है। देश की आजादी के बाद राजनीति और व्यापार का ऐसा तालमेल कभी नहीं देखा गया।

पढ़ते रहिए www.up80.online 1857 की क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह गुर्जर

श्री यादव ने कहा कि जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा ने अपने आंख-कान बंद कर रखे हैं। उसे जनता की तकलीफ नहीं दिखाई-सुनाई दे रही है। भाजपा देश को नफरत की राजनीति की ओर ले जा रही है जबकि समाजवादियों ने हमेशा समाज की एकता और देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

देश का किसान जाग गया है:

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों ने पूरे देश को जगाने का काम किया है। आज देश का किसान जाग गया है। किसानों को फसलों की एमएसपी नहीं मिली। गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिला। गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। भाजपा झूठे वादे करती रही है। किसानों के आंदोलन को भाजपा बदनाम कर रही है। उसने पेट्रोल-डीजल मंहगा कर दिया है परन्तु किसान की फसल सस्ती है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार नीचे जा रही है। बैंक डूब रहे हैं। अगर खेती बर्बाद हो गई, नौजवानों को नौकरी नहीं मिली तो देश कैसे आगे बढ़ेगा?  विश्व गुरू कैसे बनेगा?

बंगाल चुनाव में भाजपा हर हथकंडा अपना रही है:

अखिलेश यादव ने कहा बंगाल का चुनाव देखिए। भाजपा हर हथकंडे अपना रही है। हमें सावधान रहना है। अगर जनता ने भाजपा को बंगाल में हरा दिया और उत्तर प्रदेश से हटा दिया तो वह तीनों कृषि कानूनों को लागू नहीं कर पाएगी। इन कानूनों के लागू होने से किसान खेती पर अपनी मालकियत खो देगा और उसके खेत पर उद्योगपतियों का कब्जा हो जाएगा।

Previous Post

आरसीपी सिंह ने जदयू की हरियाणा और तमिलनाडु इकाई भंग की

Next Post

ये 7 जातियां एससी में शामिल हुईं, राज्यसभा में प्रस्ताव पास

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Parliament

ये 7 जातियां एससी में शामिल हुईं, राज्यसभा में प्रस्ताव पास

youth

“छात्र-युवा पंचायत” में युवाओं ने लिया प्रण, कहा- देश को बेरोजगारी के अंधकार में डूबने नहीं देंगे

Murder

आगरा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
अमन

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

8 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online