• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

रक्षाबंधन के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर हुई तेज

up80.online by up80.online
August 21, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Yogi Cabinet expansion

गृहमंत्री अमित शाह से मिलें डॉ.संजय निषाद (from twitter)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ब्राह्मण, दलित व सहयोगी दलों के जरिए ओबीसी को साधने की तैयारी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अब महज 6 महीने शेष रह गए हैं, लेकिन प्रदेश में एक बार फिर योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया जगत में रक्षाबंधन के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बताई जा रही है।

Brahmin
भाजपायी हुए जितिन प्रसाद

मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, दलित समाज से आने वाले विद्यासागर सोनकर, सहयोगी पार्टी अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल और निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद को शामिल किए जाने की चर्चा है। इनके अलावा पश्चिम में गुर्जर समाज से आने वाले सोमेंद्र तोमर एवं जाट समाज से आने वाली मंजू सिवाल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।

MLC
एमएलसी आशीष पटेल, अपना दल एस

विपक्षी गठजोड़ एवं किसान आंदोलन के प्रभाव को कमजोर करने एवं महंगाई से त्रस्त जनता का मूड डायवर्ट करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार में ब्राह्मण, अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित व पश्चिम से जाट एवं गुर्जर समाज को शामिल करने की रणनीति बना रही है। इसके तहत अन्य पिछड़ों को साधने के लिए अपना दल एस के आशीष पटेल व निषाद पार्टी के डॉ.संजय निषाद को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

BJP
एमएलसी विद्यासागर सोनकर

इसके अलावा पूर्वांचल में दलित समाज को साधने के लिए विद्यासागर सोनकर भी मंत्रिमंडल में जगह देने की बात हो रही है। बता दें कि मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से दलित सांसद कौशल किशोर को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी पहले ही मध्य उत्तर प्रदेश के दलित समाज को संदेश दे चुकी है। अब पूर्वांचल के दलित समाज को साधने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा पश्चिम में किसान आंदोलन के प्रभाव को कम करने के लिए वहां की दो प्रमुख जातियों जाट एवं गुर्जर समाज की नाराजगी कम करने की कोशिश की जा सकती है।

युवा सामाजिक चिंतक अजय कुमार कुशवाहा कहते हैं,

“मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ मंत्रियों की संख्या घट-बढ़ जाने से क्या फर्क पड़ने वाला? सबको पता है योगी आदित्यनाथ की सरकार को 3-4 नौकरशाह मिलकर चला रहे हैं और आगे भी वही चलाएंगे।

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश की जनता इनके कार्यकाल से त्रस्त आ चुकी है और नए विकल्पों की तलाश में है। अब योगी आदित्यनाथ कितना भी मंत्रिमंडल विस्तार कर लें लेकिन जनता उनके कार्यकाल को अब और अधिक विस्तार देने के मूड में नहीं है।“

पढ़ते रहिए www.up80.online मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से 7 मंत्री शामिल, पूर्वांचल से हैं अनुप्रिया पटेल व पंकज चौधरी

Previous Post

रक्षाबंधन के दिन से रविवार का लॉकडाउन खत्म

Next Post

निषाद जातियों को एससी का आरक्षण नहीं तो बीजेपी से गठबंधन नहीं: लौटन राम निषाद

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Nishad

निषाद जातियों को एससी का आरक्षण नहीं तो बीजेपी से गठबंधन नहीं: लौटन राम निषाद

Kalyan Singh

पोस्टकार्ड और साइकिल युग में कल्याण सिंह ने भाजपा को खड़ा किया

Kalyan Singh

पीएम मोदी ने कहा- जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए कल्याण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
अहिल्याबाई होल्कर

न्याय की देवी थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, आज भी मालवा व महाराष्ट्र में होती है पूजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online