• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सबसे बड़ा गुंडा कौन-ओमप्रकाश राजभर या कोई और?

सुभासपा के प्रदेश महासचिव के कार्यालय पर भूमाफियाओं ने किया हमला

up80.online by up80.online
June 15, 2025
in बड़ी खबर, यूपी
0
SBSP

सुभासपा प्रदेश महासचिव के कार्यालय पर हमला, रसड़ा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

वैसे तो सुभासपा प्रमुख एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ कहते रहते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनसे भी बड़े गुंडे हो गए हैं। उनके पदाधिकारियों के कार्यालय तक सुरक्षित नहीं हैं। रविवार को बलिया जनपद में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह पर उनके ही आवासीय कार्यालय पर भूमाफियाओं ने खुलेआम हमला बोल दिया। घटना न सिर्फ एक राजनीतिक नेता पर हमले का मामला है, बल्कि जमीन माफिया के बेलगाम होते प्रभाव और प्रशासनिक नियंत्रण की कमजोरी का भी स्पष्ट उदाहरण है।

घटना शनिवार शाम की है, जब कथित भूमाफिया कौशल सिंह और आशीष सिंह उर्फ नवीन सिंह, करीब 10-15 अज्ञात लोगों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर रसड़ा के ग्राम पटना स्थित सुभासपा नेता के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि हथियारों से लैस इन लोगों ने शिवेंद्र सिंह को कार्यालय से बाहर बुलाकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथापाई की।

घटना की जड़ें एक पुराने जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश महासचिव अपने परिचित मुकेश सिंह के आग्रह पर गाजीपुर जनपद में एक विवादित जमीन पर समझौता कराने गए थे, लेकिन बात नहीं बनने पर लौट आए। इसी का बदला लेने के उद्देश्य से यह हमला किया गया।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से मुख्य आरोपी कौशल सिंह को एक वाहन समेत हिरासत में ले लिया गया। हालांकि अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। शिवेंद्र सिंह ने रसड़ा कोतवाली में दो नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने इस मामले से कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी अवगत कराया है।

इस पूरे मामले ने प्रशासन की सतर्कता और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। शिवेंद्र बहादुर सिंह ने रसड़ा प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

थाने में पत्रकार को पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई फिर की पिटाई

Next Post

ईरान और इज़राइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस निकाले सरकार

up80.online

up80.online

Related Posts

पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
Next Post
gulf countries

ईरान और इज़राइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस निकाले सरकार

teachers

69000 शिक्षक भर्ती मामले में पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे अखिलेश यादव

प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. शेषनाथ तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. शेषनाथ तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Recommended

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 days ago
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

4 days ago
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

1 week ago
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Trending

पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

by up80.online
April 14, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज यूपी पीसीएस 2026 में चयनित युवा प्रतिभाशाली अधिकारियों का प्रयागराज के विष्णा पुरी कॉलोनी...

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online