• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, October 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

फायर ब्रांड विनय कटियार बाहर तो 2017 में बसपा से आए तीन नेता भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

up80.online by up80.online
October 8, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी से 13 नेताओं को किया गया शामिल, 6 ओबीसी व 4 ब्राह्मण को मिली जगह

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम में उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 13 चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें पार्टी ने उन चेहरों को भी शामिल किया है, जो पार्टी कैडर से बाहर से आए हुए हैं। इनमें से 6 ओबीसी वर्ग से आते हैं। खास बात यह है कि इन 13 चेहरों में तीन चेहरे (ब्रजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान) 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

Bajrang Dal
विनय कटियार, बीजेपी के फायर ब्रांड नेता

मंत्रिमंडल से बाहर संतोष गंगवार को मिली जगह:

आठ बार के सांसद संतोष गंगवार को तीन महीने पहले मोदी कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। उधर, भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार को अब कार्यकारिणी से भी बाहर कर दिया गया। इनके अलावा भाजपा सांसद मेनका गांधी एवं वरुण गांधी, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली।

घाेसी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की हरिनारायण राजभर की हार
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान

इन्हें मिली प्राथमिकता:

2017 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा से भाजपा में आए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, दारा सिंह चौहान और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य कभी बसपा सुप्रीमो मायावती के काफी करीबी हुआ करते थें। ब्रजेश पाठक बसपा से सांसद रह चुके हैं। मऊ के मधुबन से मौजूदा विधायक दारा सिंह चौहान पूर्व में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। ये नोनिया समाज से आते हैं। इनके प्रतिद्वंदी जनवादी पार्टी का सपा से गठबंधन है। ऐसे में विकल्प के तौर पर भाजपा इन्हें आगे बढ़ा रही है। इन नेताओं के जरिए भाजपा अपना सामाजिक आधार बढ़ाना चाहती है।

Modi cabinet reshuffle
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार

निषाद मतदाताओं पर विशेष नजर:

हालांकि भाजपा ने सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद को विधान परिषद सदस्य मनोनित तो करवा दिया है। लेकिन उनके तेवर को देखते हुए पार्टी ने उनके विकल्प के तौर पर निषाद समाज से आने वाले भाजपा नेताओं को बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह गाजीपुर की विधायक संगीता बलवंत को योगी कैबिनेट में शामिल किया गया तो अब फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

obc reservation
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

इसी तरह ओम प्रकाश राजभर के विकल्प के तौर पर दो साल पहले पार्टी ने अनिल राजभर को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया और अब उन्हें कार्यकारिणी में भी शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी से शामिल चेहरे:

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-ओबीसी (गुजरात से)

2.मुरली मनोहर जोशी- ब्राह्मण

3.राजनाथ सिंह -राजपूत

4.डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय- ब्राह्मण

5.स्मृति ईरानी

6.मुख्तार अब्बास नकवी- मुस्लिम

7.संतोष गंगवार – ओबीसी

8.साध्वी निरंजना ज्योति-ओबीसी

9.दारा सिंह चौहान-ओबीसी

10.स्वामी प्रसाद मौर्य-ओबीसी

11.ब्रजेश पाठक – ब्राह्मण

12.डॉ.संजीव बाल्यान -ओबीसी

13.डॉ.अनिल जैन

Previous Post

सेवानिवृत्त जज करेंगे लखीमपुर खीरी कांड की जांच, न्यायिक आयोग गठित

Next Post

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
JDU

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू

railway

हटिया से गोरखपुर तक साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन

व्यापारी मनीष गुप्ता

मनीष गुप्ता मर्डर मामले में आरोपी पुलिसवाले फरार, इनाम घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अहिल्याबाई होल्कर

न्याय की देवी थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, आज भी मालवा व महाराष्ट्र में होती है पूजा

4 years ago
गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
PCS 2019

पिता ने भट्ठा पर मजदूरी कर पढ़ाया, पुत्र डॉ.भागीरथी सिंह बने अफसर

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online