• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

पूरब से पश्चिमी तक विपक्षी खेमे में बड़ी सेंध, सुषमा पटेल, राजपाल सैनी सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

पीएम मोदी के गढ़ को मजबूत करने की कवायद, 2019 में वाराणसी से सपा उम्मीदवार रहीं शालिनी यादव अब भाजपा में

up80.online by up80.online
July 24, 2023
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
शालिनी यादव

पूरब से पश्चिमी तक विपक्षी खेमे में बड़ी सेंध, सुषमा पटेल, राजपाल सैनी, जगदीश सोनकर सहित कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

मिशन 2024 के तहत भाजपा BJP ने पूरब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh तक विपक्षी खेमे में बड़ा सेंध लगाया है। सपा Samajwadi Party , रालोद RLD और कांग्रेस Congress के कई बड़े नेता सोमवार को भाजपा BJP में शामिल हो गयें। लखनऊ बीजेपी कार्यालय में पूर्व मंत्री साहब सिंह Ex Minister Sahab Singh , राजपाल सैनी Rajpal Saini, पूर्व विधायक सुषमा पटेल Sushma Patel, पूर्व सांसद अंशुल वर्मा Anshul Verma, 2024 में वाराणसी से सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव Shalini Yadav, पूर्व विधायक गुलाब सरोज Gulab Saroj और जगदीश सोनकर Jagdish Sonkar जैसे बड़े चेहरे पार्टी में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

पश्चिमी यूपी में सैनी समाज का बड़ा वोट बैंक है। इस समाज के वोट पर साहब सिंह सैनी और राजपाल सिंह सैनी का खासा प्रभाव है। राजपाल ने 2022 में खतौली से रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। पूर्वांचल में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर सीट से सपा विधायक रहीं सुषमा पटेल कुर्मी समाज से हैं, पार्टी पूर्वांचल में कुर्मी समाज में अपना जनाधार बढ़ाना चाहती है। पूर्व विधायक जगदीश सोनकर चार बार विधायक रहे हैं। पूर्वांचल के सोनकर समाज में उनकी मजबूत पकड़ है।

पीएम मोदी के खिलाफ सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार भी हुईं शामिल:

2019 में वाराणसी संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया। शालिनी कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा में पूर्व उप सभापति रहे श्याम लाल यादव की पुत्रवधू हैं। शालिनी यादव ने 2019 में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। जिस दिन उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी, उसी दिन उन्हें सपा ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया था। उससे पहले वह कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी में मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर कहा, आज भाजपा परिवार में सपा, आरएलडी और बसपा छोड़कर बहुत बड़ा समूह आ गया है। मैं सभी नए सदस्यों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हम 2024 में यूपी की 80 सीटें जीत रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर कई बड़े नेताओं ने हमारे साथ जुड़ने का निर्णय लिया। मैं उनका स्वागत करता हूं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के मुताबिक राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर आये पूर्व सांसद राजपाल सैनी मुजफ्फरनगर, समाजवादी पार्टी छोड़कर आए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी सहारनपुर, पूर्व सांसद अंशुल वर्मा हरदोई, सपा की पूर्व विधायक सुषमा पटेल जौनपुर, वाराणसी में लोकसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी शालिनी यादव, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर जौनपुर, पूर्व विधायक गुलाब सरोज जौनपुर, पूर्व कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव बक्शी लखनऊ, आगरा से बसपा के पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गंगाधर कुशवाहा, हमीरपुर से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, हापुड़ से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल यादव, हापुड़ से सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता यादव समेत कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

अनुशासनहीन पार्टी है समाजवादी पार्टी: सुषमा पटेल

patel
Sushma Patel, MLA, (फाइल फोटो)

भाजपा ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुषमा पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक अनुशासनहीन पार्टी है। सपा भयंकर गुटबाजी से ग्रस्त है। सपा का हर नेता पार्टी की बजाय अपना हित चाहता है। चुनाव में सपा के स्थानीय नेता अपने ही प्रत्याशी को हराने का कार्य करता है। सपा में न पिछड़ों का सम्मान है और न ही दलितों का सम्मान है। सपा में महिलाओं का भी सम्मान नहीं है। सपा एक जातीय विशेष की पार्टी बनकर रह गई है।

Bullet
Royal Motor works, Lucknow
NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
Previous Post

आज़ाद ख्य़ाल सीनों में धड़कते रहेंगे चन्द्रशेखर आज़ाद

Next Post

देश को सशक्त बनाने के लिए उद्यमियों का सम्मान जरूरी है: आवर मिट्टी फाऊंडेशन

up80.online

up80.online

Related Posts

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Next Post
उद्यमी

देश को सशक्त बनाने के लिए उद्यमियों का सम्मान जरूरी है: आवर मिट्टी फाऊंडेशन

AAP MP Sanjay Singh

मणिपुर हिंसा पर राज्यसभा में हंगामा, ‘आप’ सांसद संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित

UP politics

पांच सालों में देशभर में 275125 बच्चे लापता, लगभग 80 परसेंट लड़कियां

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago
UP politics

बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार, मंत्री ने खुद किया खुलासा

1 year ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

by up80.online
July 18, 2026
0

सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप-2026 में झारखंड, बिहार, प्रयागराज व लखनऊ जोन की टीमों का शानदार प्रदर्शन...

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online