• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, May 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पंचायत चुनाव: हिंसा के बीच तीसरे चरण का चुनाव संपन्न, अंतिम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त

up80.online by up80.online
April 27, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
election

पंचायत चुनाव (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 2 मई को वोटों की गिनती

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच सोमवार को तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गया और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। अंतिम चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। हालांकि चुनाव के दौरान कोरोना महामारी का भी असर देखने को मिला। कई स्थानों पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

सोमवार को बलिया, मिर्जापुर, कानपुर देहात, मेरठ, मुरादाबाद, अमेठी, सहित प्रदेश के 20 जिलों में कई स्थानों पर हिंसक वारदातों व मतपेटियां लूटने की घटनाओं के बीच लगभग 73.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीसरा चरण में इन जिलों में डाले जाएंगे वोट:

शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया

चौथे चरण में इन जिलों में डाले जाएंगे वोट:

बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फरूर्खाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, आंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ

चुनाव परिणाम: 2 मई 2021

लापरवाही व छिटपुट हिंसा के बीच बलिया में चुनाव संपन्न:

पंचायत चुनाव में चिलकहर ब्लाक के रामपुर में हुये विवाद में प्रधान प्रत्याशी को लोगों द्वारा पीट दिया गया। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को वहां से तितर-बितर किया। वहीं गड़वार क्षेत्र के नवादा गांव में मतदान केंद्र पर चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के एजेंटों में जमकर झड़प हुई। पुलिस ने किसी तरह से विवाद को शांत कराया और एक पक्ष के एजेंट को हिरासत में लेकर थाने चली आयी। उधर सेमरी में अधिकारियों की लापरवाही से बूथ संख्या 296 पर डेढ घंटे तक मतदान रुका रहा। इस बूथ पर वार्ड संख्या 32 का जिला पंचायत का बैलेट पेपर ही नहीं पहुंचा था। बेरुआरबारी में प्राथमिक विद्यालय देल्हुआ पर सुबह अचानक 8 बजे बूथों पर लगे एजेंटों ने क्षेत्र पंचायत के बैलेट पेपर समाप्त होने की चर्चा की। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत के बगैर ही मतदान कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है। इस से वहां हंगामा हो गया तथा एक घण्टे तक मतदान रुक गया। उधर, दोकटी ग्राम पंचायत बहुआरा के बूथ संख्या 13 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह बैलेट पेपर पर अंकित न होने के कारण मतदान रुक गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय देल्हुआ बूथ नम्बर 158, बूथ नम्बर 159 पर क्षेत्र पंचायत का बैलेट पेपर नहीं होने से कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया गया। ग्राम पंचायत शिवपुर दियर के बूथ संख्या 41 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का बैलट पेपर गायब था। एक घंटे बाद बैलेट पेपर आने के बाद वोटिंग आरंभ हो सकी, इस दौरान मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया। सीयर ब्लाक के अतरौल चक मिलकान गांव के बूथ के बाहर प्रधान पद का बैलेट पेपर पाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में एक युवक उस बैलेट पेपर को लेकर पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया।

दोकटी थाना क्षेत्र के करन छपरा गांव में सोमवार की दोपहर मतदान के समय प्राथमिक विद्यालय नंबर एक स्थित बूथ संख्या 169 व 170 पर उस समय बवाल शुरू हो गया, जब एजेंट और प्रधान प्रत्याशी गलत वोटिंग को लेकर आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलना शुरू हो गया। इस बीच एक पक्ष से हवाई फायरिंग की खबर है जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर एसपी भी पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

Previous Post

अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

Next Post

‘कोरोना योद्धा’ से सम्मानित डॉक्टर को डीएम ने कराया अरेस्ट, डॉक्टरों में आक्रोश

up80.online

up80.online

Related Posts

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

April 30, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
Next Post
Corona Yoddha

‘कोरोना योद्धा’ से सम्मानित डॉक्टर को डीएम ने कराया अरेस्ट, डॉक्टरों में आक्रोश

Apna Dal (S)

बगावती तेवर दिखाने वाली तीन नेता अपना दल (एस) से निष्कासित

Flood

कोरोना पीड़ित मजदूरों को 5 से 10 हजार की सहायता राशि देगी केजरीवाल सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

9 hours ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

2 days ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

3 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

by up80.online
April 30, 2026
0

समाज में हो रही है प्रशंसा यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ समाज और प्रदेश का नाम रौशन करने...

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online