• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, August 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

योगी सरकार के दो मंत्रियों का कद बढ़ा, मिला बड़ा आवास

दोनों मंत्री पूर्वांचल से विधायक निर्वाचित हुए हैं

up80.online by up80.online
April 9, 2025
in यूपी, राजनीति
0
विजय लक्ष्मी गौतम

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

राजनीति में नेताओं का कद बढ़ाने के कई तरीके हैं। कभी किसी मंच पर बड़े नेता द्वारा किसी कार्यकर्ता अथवा विधायक का नाम लेकर उसे बुलाना अथवा उसे बुलाकर मंच पर अपने पास बैठा लेना, अथवा बड़े नेता द्वारा किसी कार्यकर्ता को बुलाकर गाड़ी में बैठा लेना अथवा किसी नेता को बड़ा आवास मिलना उसके अच्छे दिनों के संकेत होते हैं। इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

राजभर
मंत्री ओमप्रकाश राजभर

पूर्वांचल के दो नेताओं का कद पिछले कुछ दिनों में बढ़ा है। इन दोनों नेताओं को पूर्व की अपेक्षा बड़ा आवास देकर इनका कद बढ़ाया गया है। भाजपा की सहयोगी एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अब बड़ा आवास मिल गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बलिया जनपद के बांसडीह से विधायक रहे सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी के हारने के बाद रिक्त हुए आवास, गौतमपल्ली में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले ओमप्रकाश राजभर का आवास पार्क रोड में था। जहां आने-जाने में थोड़ी दिक्कत थी। एक पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते ओमप्रकाश राजभर से मिलने वालों का तांता लगा रहता है। ऐसे में पार्क रोड स्थित कार्यालय उनके लिए छोटा था।

विजय लक्ष्मी गौतम
मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

विजय लक्ष्मी गौतम का आवास भी बदला:

योगी सरकार में राज्य मंत्री एवं देवरिया जनपद के सलेमपुर से महिला विधायक विजय लक्ष्मी गौतम का भी कद बढ़ गया है। विजय लक्ष्मी गौतम का नया आवास मॉल एवेन्यू हो गया है। विजय लक्ष्मी को अति वीआईपी क्षेत्र मॉल एवेन्यू में शिफ्ट किया गया है। इस आवास में पहले अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नारद राय रहते थे। विजय लक्ष्मी गौतम अब बसपा सुप्रीमो मायावती और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौ.भूपेंद्र सिंह के आवास के पास आ गई हैं। विजय लक्ष्मी गौतम को पहले गोमती नगर स्थित मंत्री निवास में आवास आवंटित हुआ था।

डीएम साहब ने क्यों कहा- धन्य हो ओमप्रकाश राजभर? 

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: नगरा से उभांव तक 20 किमी स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण

पढ़ते रहिए: रामग्राम कैसे जाएं, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

12 अप्रैल से गोरखपुर रूट की 50 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Next Post

भाजपा न्यायपालिका से बहुजनों को बाहर कर मनुवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है!

up80.online

up80.online

Related Posts

किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी
यूपी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026
Next Post
Court

भाजपा न्यायपालिका से बहुजनों को बाहर कर मनुवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है!

Modi

पीएम मोदी आ रहे हैं काशी, देंगे बड़ी सौगात

केशव पसाद मौर्य

मत्स्य पालन से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं ग्रामीण महिलायें

Recommended

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

22 hours ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

3 hours ago
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

16 hours ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

by up80.online
August 13, 2026
0

घर में लकड़ी की बल्ली से फंदे पर लटका मिला शव अनूप सिंह, बाराबंकी बाराबंकी जनपद के...

कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

August 12, 2026
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online