• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

बेरोजगारी के खिलाफ देशवासियों को जगाएंगे बिहार के युवा, नारा दिया- “आत्महत्या नहीं, अब आंदोलन होगा”

up80.online by up80.online
September 25, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
युवा सम्मेलन

युवा सम्मेलन, पटना

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल यात्रा ऐतिहासिक, हम देशव्यापी आंदोलन के मुहाने पर खड़े हैं  : प्रो आनंद कुमार

यूपी80 न्यूज, पटना

बेरोजगारी के खिलाफ देशवासियों को जगाने के लिए बिहार के युवाओं ने हुंकार भर दी है। युवा नेता अनुपम के नेतृत्व में 16 अगस्त से शुरू हुई बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल यात्रा का समापन रविवार को पटना में विशाल युवा सम्मेलन से हुआ। सम्मेलन में देश में व्यापक युवा आंदोलन खड़ा करने का आज संकल्प लिया गया। ‘युवा सम्मेलन’ में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में नारा लगाया कि “आत्महत्या नहीं, अब आंदोलन होगा!”

रोजगार
बेरोजगारी के खिलाफ हुंकार

सम्मेलन में लगभग 30 जिलों के प्रतिनिधियों समेत जाने-माने समाजवादी नेता प्रो.आनंद कुमार, पूर्व सीआईसी यशोवर्धन आजाद, बैंक यूनियन के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार, पूर्व पत्रकार और जेपी सेनानी दिनेश कुमार, छात्रों को कोचिंग दे रहे सुधीर सिंह, एसके झा के अलावा कई  वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

युवा हल्लाबोल के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव व यात्रा प्रभारी प्रशांत कमल, राष्ट्रीय महासचिव रजत यादव, गुजरात के नेता अर्जुन मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि बेरोज़गारी जीवन मरण का सवाल बन चुका है। युवा वर्ग अपना भविष्य अंधकार में देखकर हताश है। भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। लेकिन युवा देश में युवाओं की आत्महत्या आम बात होती जा रही है। यह देश का सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए था। संसद में इस पर बहस होनी चाहिए थी। टीवी-अखबारों में सवाल जवाब होना चाहिए था। लेकिन सच्चाई ठीक इसके उलट है। युवाओं की पीड़ा को विमर्श से ही गायब कर दिया गया है। इन्हीं कारणों से युवाओं में भारी असंतोष है जो आक्रोश का रूप लेकर समय समय पर फूटता है। बेरोज़गारी एक राष्ट्रीय आपदा बन चुकी है और बिहार इसका केंद्र है।

प्रो आनंद ने कहा कि आज ज़रूरत है कि युवाओं को हताशा से निकाल कर उम्मीद की किरण दी जाए। देश को निराशा से समाधान की तरफ ले जाया जाए। बेहतर भविष्य और रोज़गार के लिए सरकार से भरोसा चाहिए। यह भरोसा है ‘भारत रोज़गार संहिता’ जो बेरोज़गारी के खिलाफ शुरुआती कदम हो सकते हैं।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

पूरे देश में जाएगी यात्रा:

 ‘भारत रोजगार संहिता’ के तीन मुख्य बिंदु हैं:

1) सरकारी भर्तियों में ‘मॉडल एग्जाम कोड’ लागू करके 9 महीने में विज्ञापन से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करो

-रिक्त पड़े सभी सरकारी पदों को तुरंत भरो

-पेपर लीक, धांधली या देरी जैसे मामलों में स्पष्ट जवाबदेही तय हो

-मॉडल कोड का पालन न होने पर अभ्यर्थियों को मुआवजा मिले

2) हर नागरिक को रोजगार की गारंटी हो

-न्यूनतम आय पर काम करने को तैयार हर वयस्क को उनके घर के नजदीक रोजगार दो

-इससे अर्थव्यवस्था में सुधार होगी और करोड़ों परिवार गरीबी से बाहर आएंगे

3) देश की संपत्तियों को बेचकर बड़े धन्नासेठों को फायदा देना बंद हो

-स्कूल अस्पताल को गरीबों की पहुँच से बाहर करने वाली नीतियां बंद करो

-सरकारी बैंक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इन्हें बेचने की बजाए स्वायत्तता दो

-रेलवे को बेचने की बजाए खाली पदों पर जल्द भर्ती करो

-सेना विरोधी ‘अग्निपथ’ स्कीम वापिस लो और नियमित नौकरियों में ठेका प्रथा बंद करो

देश की स्थिति चिंतनीय:

अनुपम का कहना है कि देश में आज डर का माहौल बनाया जा रहा है। फिल्मकार डरे हुए हैं कि अगर सरकर पर कोई टिप्पणी कर दी तो अगली फिल्म रिलीज नहीं होगी। उद्योगपति डरे हैं कि सत्ताधारी पार्टी की आलोचना कर दी तो धंधा नहीं कर पाएंगे। मीडियाकर्मी डरे हैं कि सवाल पूछ दिया तो चैनल से छुट्टी हो जाएगी और यूट्यूब तक सीमित रह जाएंगे। नौकरी करने वाले डरे हैं कि कुछ बोला तो प्रोमोशन रुक जाएगा। हर कोई जो डरा है उसके पास कुछ न कुछ खोने को है। जबकि बेरोज़गार युवाओं के पास खोने को कुछ है ही नहीं और पाने को सब कुछ है। पूरा भविष्य दांव पर लगा है। इसलिए युवाओं को तो किसी से डरना ही नहीं चाहिए। देश के जो आज हालात हैं, उन्हें सुधारने का काम युवा वर्ग ही करेगा।

Previous Post

बेल्थरारोड में डाक बंगला व रामलीला मैदान के पास बनेगा कॉम्प्लेक्स

Next Post

खेत के चारों तरफ कंटीले तार लगाने पर जा सकते हैं जेल

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
Next Post
wheat

खेत के चारों तरफ कंटीले तार लगाने पर जा सकते हैं जेल

CM Yogi

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आवास आवंटन मामले में भ्रष्टाचार, 10 इंजीनियर बर्खास्त

UP Governor

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- छात्र नेताओं के पीछे घूमकर समय बर्बाद न करें छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

3 days ago
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
IAS

गुदड़ी के लाल: मां शिक्षा मित्र एवं पिता किराना की दुकान चलाते हैं, बेटा बना आईएएस

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

by up80.online
September 19, 2026
0

डॉ संजय निषाद ने कर दी बड़ी मांग यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/गोरखपुर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online