• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, October 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अतीक अहमद व अशरफ की हत्या की जांच करेगी न्यायिक समिति,   दो महीने में देगी जांच रिपोर्ट

शनिवार रात्रि पुलिस व मीडिया के सामने अतीक अहमद व उसके भाई की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

up80.online by up80.online
April 17, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Atiq Ahmad

अतीक अहमद व उसका भाई अशरफ (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

यूपी के प्रयागराज में शनिवार रात हुए अतीक अहमद Atiq Ahmad और उसके भाई अशरफ Ashraf की लाइव मर्डर मामले की जांच 3 सदस्यीय न्यायिक कमेटी करेगी। यह कमेटी 2 महीने में यूपी सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे।

जांच कमेटी में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सुबेश कुमार सिंह और रिटायर्ड जिला जज बृजेश कुमार सोनी भी शामिल हैं। शनिवार रात अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक के सिर के पास गन सटाकर गोली मार दी। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से अतीक और उसका भाई अशरफ जमीन पर गिर पड़े और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में 3 हमलावरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सन्नी के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ की जा रही है। लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है, जबकि अरुण मौर्य हमीरपुर का निवासी है। तीसरा आरोपी सनी कासगंज जिले से है। इनमें से एक शूटर ने अतीक को बेहद करीब से गोली मारी, जबकि बाकी दो शूटर ने अशरफ पर फायरिंग की। इस घटना के सामने आते ही इलाके में तनाव का माहौल हो गया, जिस वजह से भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के सीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है और निर्देश दिए हैं कि यूपी में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। ध्यान रहे, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न आए। कानून के साथ कोई खिलवाड़ न करें और उन्होंने जनता से भी अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जो लोग अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online ये हैं उत्तर प्रदेश के 33 मोस्ट वांटेड अपराधी, डेढ़ साल पहले जारी हुई थी लिस्ट

NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
Previous Post

बीजेपी ने जारी की नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की पहली सूची

Next Post

जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रोफेशनल स्किल्स का महत्वपूर्ण योगदान है: डॉ.मिथलेश कुमार चौधरी

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
गोष्ठी

जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रोफेशनल स्किल्स का महत्वपूर्ण योगदान है: डॉ.मिथलेश कुमार चौधरी

अतीक अहमद

2017 के बाद यूपी में हुए 183 मुठभेड़ों की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

एसडीएम

गाजीपुर: आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एसडीएम वीर बहादुर यादव का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

1 day ago
Hemant Patel

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

2 years ago
aap

फिल्म अभिनेत्री पायस पंडित बनी आप की प्रदेश प्रवक्ता

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online