• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मीरजापुर से अयोध्या की यात्रा महज तीन घंटे में होगी पूरी: गडकरी

नितिन गडकरी ने 1750 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर निर्मित होने वाले 6 लेन के पुल एवं बाईपास परियोजना का शिलान्यास किया

up80.online by up80.online
March 1, 2024
in यूपी
0
मीरजापुर से अयोध्या की यात्रा महज तीन घंटे में होगी पूरी: गडकरी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मीरजापुर,1 मार्च
“अब मीरजापुर Mirzapur से अयोध्या Ayodhya की दूरी महज 3 घंटे में पूरी होगी। मीरजापुर से अयोध्या तक 4 लेन की सड़क का निर्माण होगा। इस परियोजना के तहत मीरजापुर से भदोही तक 4 लेन का मार्ग पूर्ण हो चुका है और जून से पहले भदोही से जौनपुर तक 1000 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। “

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मीरजापुर में लगभग 1750 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर निर्मित होने वाले 6 लेन का पुल और बाईपास के शिलान्यास के पश्चात राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। इससे पूर्व नितिन गडकरी ने माँ विंध्यवासिनी के दरबार में जाकर पूजा अर्चना की।

अनुप्रिया पटेल
मीरजापुर में गंगा नदी पर छह लेन पुल के शिलान्यास समारोह में संबोधित करती केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

नितिन गडकरी ने जनपद की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में हमारी सहयोगी बहन अनुप्रिया पटेल मीरजापुर जनपद के विकास को लेकर सदैव प्रयासरत रहती हैं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि माँ विंध्यवासिनी की पवित्र धरती पर गंगा नदी पर निर्मित होने वाले छह लेन के पुल का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला।

गंगा नदी, मीरजापुर
नितिन गडकरी ने 1750 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर निर्मित होने वाले 6 लेन के पुल एवं बाईपास परियोजना का शिलान्यास किया

नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 समाप्त होने से पहले उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका के बराबर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि 2024 पूरे होने से पहले उत्तर प्रदेश में 5 लाख करोड़ की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इनमें से कुछ पूरी हो जाएंगी तो कुछ का निर्माण पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7000 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश में 40 बाईपास और रिंग रोड का निर्माण हो रहा है।

किसान पैदा करेंगे एथलान:

नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश का किसान केवल अन्नदाता नहीं है, बल्कि वह पेट्रोल डीजल का विकल्प भी दे सकता है। उन्होंने कहा कि अब देश में गाडियां एथलान से चलेंगी और इसकी आय किसानों को होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत@2047 के निर्माण की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण तथा अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज अपार प्रसन्नता की बात है कि केंद्र सरकार द्वारा मिर्ज़ापुर के बुनियादी ढांचे के उन्नयन और कनेक्टिविटी में सुधार हेतु गंगा नदी पर विंध्य धाम के पास 1750 करोड़ रुपए की लागत के एक नए 6 लेन के उच्च क्षमता वाले पुल और 4 लेन मिर्जापुर बाईपास मार्ग के निर्माण की सौगात मिली है। इसके साथ ही, मिर्जापुर से प्रयागराज एवं प्रयागराज से प्रतापगढ़ (राष्ट्रीय राजमार्ग 330 एवं 35 पर 59 किलोमीटर) के रखरखाव कार्य के लिए 66 करोड़ रूपए का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर से अयोध्या तक का पूरा कॉरिडोर 4-लेन कॉन्फ़िगरेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। एनएच -135 ए का परियोजना राजमार्ग वाराणसी और विंध्याचल क्षेत्र के साथ अयोध्या की कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह परियोजना सड़क पिछड़े क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार कर रही हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह उर्फ श्याम नारायण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रिंकी कोल, विधायक जीत लाल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद सहित भाजपा, अपना दल एस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Previous Post

जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार! सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात

Next Post

चौरसिया समाज को सरकार में मिले उचित भागीदारी, 1090 चौराहे से शुरू हुई चौरसिया समाज जनचेतना रथ यात्रा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
चौरसिया समाज को सरकार में मिले उचित भागीदारी, 1090 चौराहे से शुरू हुई चौरसिया समाज जनचेतना रथ यात्रा

चौरसिया समाज को सरकार में मिले उचित भागीदारी, 1090 चौराहे से शुरू हुई चौरसिया समाज जनचेतना रथ यात्रा

Election Commission

मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों की पड़ताल की, प्रलोभन मुक्त होगा चुनाव

BJP

लोक सभा चुनाव:बीजेपी की पहली लिस्ट में यूपी के 51 प्रत्याशियों की घोषणा

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online