• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

एसआईआर की दो सप्ताह बढ़ाई जा सकती है समय सीमा

up80.online by up80.online
December 11, 2025
in यूपी, राजनीति
0
2022

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, उत्तर प्रदेश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग से किया अनुरोध

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने तथा शुद्ध मतदाता सूची को बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से 02 सप्ताह का समय और बढ़ाने का अनुरोध किया गया है, जिससे कि जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मृतक, शिफ्टेड तथा अनुपस्थित मतदाताओं का पुन: सत्यापन कराया जा सके।

SIR
एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि प्रदेश में 99.24 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो चुका है। डिजिटाइज्ड गणना प्रपत्रों में 18.85 प्रतिशत गणना प्रपत्र असंग्रहीत जैसे कि मृतक, स्थायी रूप से स्थानान्तरित, अनुपस्थित व दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं आदि की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। अभी तक 80.29 प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाता व उसके परिवार के अन्य सदस्य के हस्ताक्षर से वापस प्राप्त हुए है।

उन्होंने बताया कि 18.85 प्रतिशत लगभग 2.91 करोड़ मतदाताओं के गणना प्रपत्र असंग्रहीत श्रेणी के हैं, जिसमें सर्वाधिक 8.22 प्रतिशत लगभग 1.27 करोड़ स्थायी रुप से अपने निवास स्थान से शिफ्टेड मतदाता, 2.98 प्रतिशत लगभग 45.95 लाख मृतक मतदाता, 1.5 प्रतिशत लगभग 23.69 लाख ऐसे मतदाता जो पहले से ही किसी और स्थान पर भी मतदाता हैं। 0.62 प्रतिशत लगभग 9.58 लाख ऐसे मतदाता जिन्होंने गणना प्रपत्र लेकर अभी तक वापस नहीं किया तथा 5.49 प्रतिशत लगभग 84.73 लाख मतदाता अनुपस्थित हैं।

मतदाताओं से अभी तक प्राप्त गणना प्रपत्रों का वर्ष-2003 की मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य 76 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि  मैपिंग के कार्य में और तेजी लाते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम वर्ष-2025 की मतदाता सूची में न होने से उनको गणना प्रपत्र नहीं प्राप्त हुए, उनसे फार्म-6 भरवाएं जाय। इसी प्रकार 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं को मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरवाये जाएं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 14 जनपदों एवं 132 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 1,43,509 मतदेय स्थलों में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से मृतक, स्थायी रूप से स्थानान्तरित, अनुपस्थित तथा दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के सत्यापन में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी बूथ लेवल अधिकारी द्वारा बैठक कर अपने बूथ के बूथ लेवल एजेंट को 12 दिसम्बर, 2025 तक संग्रहीत मतदाताओं की सूची उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

Previous Post

शिवम वर्मा हत्याकांड: चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर

Next Post

कैंसर मरीजों को राहत, केजीएमयू में मात्र 6 लाख रुपये में बोनमैरो ट्रांसप्लांट

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
कैंसर मरीजों को राहत, केजीएमयू में मात्र 6 लाख रुपये में बोनमैरो ट्रांसप्लांट

कैंसर मरीजों को राहत, केजीएमयू में मात्र 6 लाख रुपये में बोनमैरो ट्रांसप्लांट

पंकज चौधरी

पंकज चौधरी के जरिए पटेलों को साधेगी बीजेपी!

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

3 days ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

7 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online