• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है तापमान में वृद्धि, पौधरोपण ही है उपाय

डॉ हीरा लाल ने मध्य गंगा फेज- 2 के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

up80.online by up80.online
June 20, 2024
in देश, यूपी
0
जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है तापमान में वृद्धि, पौधरोपण ही है उपाय
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

“जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में अत्यधिक वृद्धि हो रही है, जिसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी अपने- अपने क्षेत्रों, कार्यालयों, घरों में पौधे लगाएं और दूसरों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।” मध्य गंगा फेज-2 के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों में तेजी लाने को लेकर ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी/परियोजना के अधिकारियों की बैठक के दौरान अध्यक्ष एवं प्रशासक डॉ. हीरा लाल ने यह निर्देश दिया।

बैठक में राजीव यादव- अपर आयुक्त, रजनीश कुमार चौधरी- अधीक्षण अभियंता ग्रेटर शारदा सहायक समादेश एवं समादेश के क्षेत्रीय कार्मिकों, भूमि संरक्षण अधिकारी, अवर अभियंता एवं सहायक भूमि संरक्षण निरीक्षक तथा सिंचाई विभाग के अवधेश कुमार मुख्य अभियंता व अन्य अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मध्य गंगा फेज -2 के तहत निर्मित नहरों में जल संचालन की स्थिति तथा नहरों पर कुलाबों की स्थिति को अंकित करने वाले अभिलेख जैसे 31 आईबी एवं नहर में वास्तविक कुलाबों के फिक्स होने की स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्य अभियंता, मध्य गंगा नहर परियोजना द्वारा बताया गया कि परियोजना के अंतर्गत 66 किमी मुख्य नहर का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मुख्य नहर से निकलने वाली बहजोई शाखा तथा इससे संबंधित नहर प्रणाली में कुछ गैप को छोड़कर जल संचालन किया जा रहा है। गैप को पूर्ण करने के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है। चन्दौसी शाखा में छह किमी बाद गैप होने के कारण जल संचालन अभी प्रारम्भ नहीं किया जा सका है तथा सभी नहरों का निरीक्षण करते हुए कुलाबों की स्थिति का निर्धारण किया जा चुका है, जिसके आधार पर 31 आईबी एवं सजरा मानचित्र यथाशीध्र समादेश मुख्यालय को उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया।

बैठक में डॉ. हीरा लाल ने निर्देश दिया कि सिंचाई विभाग हरहाल में 15 जुलाई तक 31 आईबी पूर्ण कर ग्रेटर शारदा सहायक समादेश को उपलब्ध कराये, जिससे कुलाबों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश के कर्मचारी कुलाबों के निर्धारण के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें तथा शीघ्र कार्य पूर्ण कराएँ। जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में अत्यधिक वृद्धि हो रही है, जिसके लिए सभी अधिकारी- कर्मचारी अपने- अपने क्षेत्रों, कार्यालयों, घरों में पौधे लगाएं और दूसरों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। पानी को संरक्षित करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रेरित करें तथा खुद भी घरो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पानी की बचत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सिंचाई विभाग एवं ग्रेटर शारदा के कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्रतापूर्वक कार्यवाही पूर्ण करें, जिससे आगामी दिनों में होने वाले स्थलीय निरीक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। राजकीय निरीक्षण में यदि फील्ड स्तर के कर्मचारियों द्वारा कोई लापरवाही पायी गयी तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Previous Post

घर बैठे डाकिया से प्राप्त कर सकेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि

Next Post

पटना हाईकोर्ट ने 65 प्रतिशत आरक्षण रद्द किया, नीतीश कुमार को झटका

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
Court

पटना हाईकोर्ट ने 65 प्रतिशत आरक्षण रद्द किया, नीतीश कुमार को झटका

योगी

बोर्ड परीक्षाओं के 1885 मेधावियों को मिलेंगे एक- एक लाख रुपये

सहयोगी होने के बावजूद जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी जदयू: अनूप पटेल

सहयोगी होने के बावजूद जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी जदयू: अनूप पटेल

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

3 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

22 hours ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online