यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
अब रेलवे Railways में ग्रुप डी Group D के पदों पर भी खिलाड़ियों Sportspersons की भर्ती होगी। वर्षों से लंबित मांगों को रेल प्रशासन ने पूरी कर दी है। अब खिलाड़ियों की भी भर्ती 1800 ग्रेड पे पर भी हो सकेगा। अब तक खिलाड़ियों की भर्ती ग्रेड पे 1900, 2400 आदि में ही हो रही थी।
ग्रुप डी में भर्ती होने से कम पढ़े-लिखे खिलाड़ियों को भी रेलवे में नौकरी का मौका मिलेगा। रेलवे बोर्ड से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्पोर्ट्स प्रेम चंद्र लोचाब की ओर से उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को इस आशय का पत्र जारी किया गया है।

2016 में बंद हो गई थी भर्ती:
पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती होती थी, लेकिन 2016-17 में इसे बंद कर दिया गया। रेलवे यूनियन पिछले लंबे समय से ग्रुप डी में खिलाड़ियों की भर्ती की मांग कर रही थी।
