• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

यूपी: 2022 में आरक्षण नहीं ब्राह्मण वर्ग रहेगा प्रमुख मुद्दा !

up80.online by up80.online
August 19, 2020
in यूपी, राजनीति
0
Parashuram

सत्ता में आने पर परशुराम की प्रतिमा लगाएंगी सपा-बसपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ब्राह्मण वर्ग Brahmins को विपक्ष अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है तो बीजेपी BJP बैलेंस करने की कोशिश में जुटी है 

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव UP assembly election की अभी से पक्ष व विपक्ष ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि 2022 के चुनाव में आरक्षण reservation मुख्य मुद्दा नहीं होगा, बल्कि कौन पार्टी ब्राह्मण वर्ग Brahmins को अपने पाले में करने में सफल होगी, इस पर सारा जोर होगा।

गैंगेस्टर विकास दूबे Vikas Dubey के एनकाउंटर Encounter में मारे जाने के बाद प्रदेश में ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिए विपक्षी पार्टियों में होड़ मची है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर जानी जाने वाली समाजवादी पार्टी Samajwadi Party ने तो प्रदेश के हर जिला में परशुराम की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा लखनऊ में परशुराम Parashuram की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का भी एलान किया है।

वहीं दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो मायावती BSP Suprimo Mayawati भी ब्राह्मणों के जरिए एक बार फिर सत्ता में वापसी का सपना संजो रही हैं। विकास दुबे और उसके सहयोगियों के एनकाउंटर के बाद ब्राह्मण वर्ग को लेकर मायावती काफी मुखर हुईं और अब उन्होंने ऐलान किया कि सत्ता में आने पर सपा से भी ऊंची भगवान परशुराम Statue of Parashuram की प्रतिमा बसपा BSP स्थापित करवाएगी।

उधर, प्रदेश के किसी भी कोने में किसी भी ब्राह्मण के साथ कोई घटना घटित होती है तो कांग्रेस सोशल मीडिया से लेकर जमीन पर मुखर हो जाती है और आरोप लगाती है कि ब्राह्मणों पर सरकार अत्याचार कर रही है।

योगी सरकार में ब्राह्मण:

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बीजेपी तो शुरू से ब्राह्मण व बनियों की पार्टी रही है। मोदी युग में अन्य पिछड़ा वर्ग ने भी बढ़चढ़ कर बीजेपी को वोट दिया। लेकिन उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने से ब्राह्मण वर्ग का एक खेमा नाराज है। हालांकि ब्राह्मणों को बैलेंस करने के लिए योगी कैबिनेट Yogi Cabinet में राजपूतों Rajput के बाद सबसे ज्यादा ब्राह्मण मंत्री हैं। प्रदेश का मुख्य सचिव Chief Secretary और पुलिस महानिदेशक DGP ब्राह्मण हैं। इसके अलावा सीएम के बेहद करीबी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी ब्राह्मण हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी यूपी से डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय Dr Mahendra Nath Pandey सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को स्थान दिया गया है। कलराज मिश्रा को राजस्थान का गवर्नर बनाया गया तो दिवंगत लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। इसके अलावा गोरखपुर Gorakhpur क्षेत्र से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल Shiv Pratap Shukla को राज्यसभा में बीजेपी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इनके अतिरिक्त अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर ब्राह्मण वर्ग की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस गोरखपुर क्षेत्र से आते हैं, उसके आसपास के संसदीय क्षेत्रों (गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया) से ब्राह्मण प्रत्याशियों को टिकट दिए गए, जबकि इन क्षेत्रों में सैंथवार कुर्मी व निषाद समाज की संख्या ज्यादा है। इनके अलावा बीजेपी संगठन में मंडल प्रभारी से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय टीम में भी ब्राह्मण वर्ग की संख्या सर्वाधिक है। बावजूद इसके ब्राह्मणों की नाराजगी को विपक्ष हवा दे रहा है।

पढ़ते रहिए www.up80.online योगी मंत्रिमंडल में ठाकुर और ब्राह्मण मंत्रियों का दबदबा कायम

सामाजिक न्याय के सरोकार से दूर हुईं सपा-बसपा:

हालांकि सपा-बसपा का मुख्य आधार सामाजिक न्याय है। लेकिन अब ये दोनों पार्टियां अपने मूल एजेंडे से दूर होती जा रही हैं। हम ये भी कह सकते हैं कि ये अपने मूल एजेंडे से दूर हो गई हैं। इन दिनों ओबीसी आरक्षण को लेकर पिछड़ा वर्ग खासा नाराज है। चाहे क्रीमीलेयर संशोधन का मामला हो या अधिक कट ऑफ अथवा सहायक अध्यापक भर्ती का मामला। इन सभी जगहों पर पिछड़ा वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। लेकिन  इस मामले में अखिलेश यादव अथवा मायावती का ट्विट नहीं देखा गया।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

पिछड़ों की नाराजगी:

वैसे तो पिछड़ों को साधने के लिए अनेक मुद्दे हैं। सबसे प्रमुख मुद्दा आरक्षण है। अधिक कट ऑफ Cut Off लाने के बावजूद पिछड़ा वर्ग OBC के छात्रों की नियुक्ति सामान्य वर्ग में नहीं हो रही है। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती मामले में भी पिछड़ों के अधिकारों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया। वर्तमान में क्रीमी लेयर संशोधन मामले को लेकर भी पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्ध वर्ग में गहरी नाराजगी है। लेकिन इन मुद्दों से न तो अखिलेश यादव को कोई मतलब है और न ही मायावती को। ऐसा लगता है कि सपा-बसपा को इस बात का गुमान है कि दलित-पिछड़े तो इन्हें वोट देंगे ही, बस ब्राह्मणों को जोड़ लो।

पढ़ते रहिए www.up80.online क्यों बदली-बदली सी हैं बसपा सुप्रीमो मायावती ?

पत्रकार राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि ये दोनों पार्टियां मुद्दाविहीन हो गई हैं। ये प्रदेश की मूल समस्या से दूर होती जा रही हैं। इन्हें न तो प्रदेश के विकास और किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार है और न ही दलित-पिछड़ों की समस्याओं से कोई लेना-देना है।

पढ़ते रहिए www.up80.online ओबीसी आरक्षण संशोधन: बीजेपी के ओबीसी सांसद नाराज, गणेश सिंह ने 112 सांसदों को लिखा पत्र

Previous Post

पीएम मोदी ने 8.5 करोड़ किसानों को जारी की 17 हजार करोड़ रुपए

Next Post

बटाईदार किसानों को भी सब्सिडी का लाभ मिले: राकेश टिकैत

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
farmers

बटाईदार किसानों को भी सब्सिडी का लाभ मिले: राकेश टिकैत

upsc

उपेंद्र कुशवाहा की मांग- यूपीएससी रिजल्ट मामले में नीतीश कुमार हस्तक्षेप करें

Sudiksha

4 करोड़ का स्कॉलरिशप पाने वाली सुदीक्षा भाटी मनचलों के आगे हार गई, बाइक से गिर कर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

6 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

23 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online