• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आरक्षण पर क्यों खामोश हैं बीजेपी के ओबीसी नेता ?

up80.online by up80.online
February 13, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
reservation

स्वतंत्रदेव सिंह व केशव प्रसाद मौर्य ओबीसी नेता

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सहयोगी दलों से लेकर विपक्ष है हमलावर, ओबीसी के युवाओं में गहरी नाराजगी

लखनऊ, 13 फरवरी

पिछले एक सप्ताह के दौरान आरक्षण को लेकर दो बड़े फैसले आए हैं। एक उच्चतम न्यायालय का फैसला है और दूसरा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का। लेकिन ताज्जुब की बात है कि इस गंभीर मुद्दे पर सत्ता पक्ष के किसी भी ओबीसी नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसा लगता है कि बीजेपी के ओबीसी नेताओं और उनके रिश्तेदारों के बच्चों को आरक्षण की जरूरत नहीं है। इन दिनों विशेषकर उत्तर प्रदेश के ओबीसी युवाओं में कुछ इसी तरह की चर्चा है।

पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है और राज्य आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है। उधर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के फैसला के तहत यदि कोई आरक्षित वर्ग का अभ्यार्थी आरक्षण के तहत आवेदन करता है तो अधिक नंबर लाने के बावजूद उसका चयन आरक्षित वर्ग के अंतर्गत ही होगा, उसे अनारक्षित वर्ग में शामिल नहीं किया जाएगा।

इन दो फैसलों से पूरे देश में आरक्षण और उसके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सहयोगी दलों से लेकर विपक्ष तक हमलावर है।हालांकि उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने लोकसभा में कहा कि एनडीए सरकार अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध है। इस विषय पर उच्च स्तरीय विचार के बाद भारत सरकार समुचित कदम उठाएगी।

सत्ता पक्ष के ओबीसी नेताओं की खामोशी:

वोट बैंक की राजनीति के लिए बीजेपी ने स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम मंत्री, मुकुट बिहारी वर्मा को सहकारिता मंत्री, दारा सिंह चौहान को वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया है। लेकिन ये सभी नेता इन दिनों आरक्षण को लेकर खामोश हैं। इन नेताओं की चुप्पी पर ओबीसी के युवा वर्ग में खासा नाराजगी है।

यह भी पढ़िए: 85 को 50 में ही निपटाने की तैयारी, अधिक अंक लाने के बावजूद आरक्षित वर्ग में ही मिलेगी नौकरी

 सहयोगी दलों ने उठायी आवाज:

खास बात यह है कि आरक्षण मामले में अध्यादेश लाने को लेकर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, जेडीयू के सांसद राजीव रंजन सिंह, एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जैसे युवा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया की और लोकसभा में प्रमुखता से आवाज उठायी। खास बात यह है कि प्रमोशन में आरक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एससी-एसटी वर्ग के सभी सांसदों को अपने आवास पर आमंत्रित किया और उनके साथ बैठक की। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर इस मामले में लगातार योगी सरकार को घेर रहे हैं।

विपक्ष भी हमलावर:

आरक्षण को लेकर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तक इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं।

यह भी पढ़िए: आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ एकजुट हुए ओबीसी व दलित नेता

क्या कहते हैं ओबीसी के युवा:

महाराजगंज निवासी सामाजिक चिंतक एवं लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता नंद किशोर पटेल कहते हैं कि यह बहुत ही दु:ख की बात है कि बीजेपी जब भी किसी ओबीसी वर्ग के नेता को कोई पद देती है तो उसकी जाति का खूब प्रचार करती है, लेकिन ये ओबीसी नेता गद्दी पाते ही भूल जाते हैं कि वो आरक्षित वर्ग से हैं। इनकी खामोशी से आज ओबीसी के युवाओं का भविष्य अधर में लटका है।

बांदा निवासी छात्र एवं विचारक डॉ.सुनील पटेल शास्त्री कहते हैं कि यूपीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ने अधिक अंक लाने वाले अभ्यार्थियों को सामान्य श्रेणी के तहत शामिल करने की कोशिश की थी, लेकिन सवर्ण वोट बैंक के डर से अखिलेश यादव ने इस मामले से हाथ खींच लिया था। सुनील शास्त्री कहते हैं कि ओबीसी नेता बहुत कम ऐसे हैं जो रीढ़ रखते हैं और अपने समाज के प्रति चिंतित रहते हैं। ये नेता समाज की बजाय अपने निजी हितों को ज्यादा तरजीह देते हैं। बीजेपी के ओबीसी नेताओं की चुप्पी से ओबीसी छात्रों में गहरी नाराजगी है।

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

गोरखपुर निवासी सामाजिक चिंतक एवं स्तम्भकार अजय कुशवाहा कहते हैं कि बीजेपी और आरएसएस शुरू से ही मनुवादी व्यवस्था की पोषक रही हैं। इन्हें सामाजिक सरोकार से कोई लेना-देना नहीं है। इनमें सवर्ण समाज का ही वर्चस्व है और सवर्णों को खुश रखने के लिए बीजेपी के ओबीसी सांसद आरक्षण के मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Previous Post

यूपी-बिहार के छोरों ने दिल्ली में बजाया डंका

Next Post

अधिक कट-ऑफ लाने वाले ओबीसी, एससी-एसटी अभ्यार्थियों का चयन सामान्य श्रेणी के तहत हो

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
reservation

अधिक कट-ऑफ लाने वाले ओबीसी, एससी-एसटी अभ्यार्थियों का चयन सामान्य श्रेणी के तहत हो

सरदार सेना

आरक्षण: सरदार सेना के नेतृत्व में छात्रों ने लोक सेवा आयोग का घेराव किया

Varanasi

50 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजन स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

3 days ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

7 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online