• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

एमपी से प्रयागराज के बीच आवागमन होगा तेज, शीघ्र शुरू होगा शास्त्री सेतु का मरम्मत कार्य

up80.online by up80.online
July 12, 2020
in यूपी
0
reservation

Dy CM keshaw prasad Maurya and Anupriya Patel (file photo)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अनुरोध पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 3 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की

टेंडर प्रक्रिया पूरी, सेतु के मरम्मत से जनपदवासियों को मिलेगी राहत: अनुप्रिया पटेल, सांसद, मीरजापुर 

मीरजापुर, 12 जुलाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल के अनुरोध पर शास्त्री सेतु की मरम्मत हेतु उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 300 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है। अगले 10 दिनों में सेतु का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। अनुप्रिया पटेल ने इस बाबत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि 12 दिन पहले 30 जून को जूम ऐप के जरिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मीटिंग के दौरान अनुप्रिया पटेल ने शास्त्री सेतु के मरम्मत के लिए पूर्व में स्वीकृत 802 लाख रुपए निर्गत करते हुए सेतु निगम के मुख्य इंजीनियर को मरम्मत कार्य तत्काल प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया था। उस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अनुप्रिया पटेल को आश्वस्त किया था कि शास्त्री सेतु की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

अनुप्रिया पटेल ने बताया कि शास्त्री सेतु के मरम्मत हेतु कुल लागत 802 लाख रुपए आएगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 300 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। मरम्मत कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले 10 दिनों में मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online मिर्जापुर के हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल मैदान, गांव में मिलेगी खेल की सुविधा

श्रीमती पटेल का कहना है कि शास्त्री सेतु का मरम्मत कार्य पूर्ण होने से जनपद के लोगों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। जनपदवासियों को ईंधन के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

अपना दल (एस) के ज़िला अध्यक्ष राम लोटन बिंद का कहना है कि शास्त्री सेतु के शुरू होने से वाराणसी से मिर्जापुर के बीच आवागमन तेज हो जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य सीधे भदोही फोर लेन से जुड़ जाएंगे और इस रूट के जरिए भी वाराणसी से मध्य प्रदेश वाहन जायेंगे। ऐसी स्थिति में चुनार रोड पर वाहनों का लोड कम हो जाएगा। साथ ही मिर्जापुर नगर और कोन ब्लॉक के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। कोन ब्लॉक से रोजाना शहर आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online अनुप्रिया पटेल का विशेष प्रयास, दुबई से प्रयागराज स्थित गांव पहुंचा सुरेंद्र पटेल का शव

Previous Post

2022 में सत्ता में आने पर प्रियंका गांधी बनेंगी यूपी की सीएम

Next Post

उत्तर प्रदेश में 45 परसेंट एनकाउंटर फर्जी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
encounter

उत्तर प्रदेश में 45 परसेंट एनकाउंटर फर्जी

ballia

कोरोना संकट में आर्थिक राहत: बलिया में 1001 बेटियों की शादी कराएगा जेडीयू

Gurjar

सचिन पायलट की बर्खास्तगी पर कांग्रेस के इन नेताओं को है अफसोस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online