• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

‘जेडीयू के चाणक्य’ आरसीपी सिंह होंगे नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी

up80.online by up80.online
December 27, 2020
in बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
RCP Singh

RCP Singh, successor to Nitish Kumar!

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कुर्मी जाति से आते हैं आरसीपी RCP Singh, बेनी प्रसाद वर्मा Beni Prasad Verma के कहने पर नीतीश कुमार Nitish Kumar ने बनाया था निजी सलाहकार

यूपी80 न्यूज, पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने करीबी पटेल आरसीपी सिंह RCP Singh को अपना उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दे दिया है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन पिछले दिनों जनता दल यू की राष्ट्रीय बैठक में नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के नाम का संकेत दे दिया।

बता दें कि बिहार Bihar की कमान 7वीं बार संभालने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 69 साल के हो चुके हैं। नीतीश कुमार फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में नीतीश कुमार ने कहा था- अंत भला तो सब भला, ये अंतिम चुनाव है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वो अंतिम चरण का चुनाव था, इसलिए ऐसा कहा था।

पढ़ते रहिए www.up80.online ये हैं नीतीश कुमार के पंच रत्न 5 gems of Nitish Kumar 

RCP Singh
RCP Singh, successor to Nitish Kumar!

लेकिन बढ़ती उम्र और बिहार का मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार पर काम का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में जनता दल (यू) की कमान अब आरसीपी सिंह संभालेंगे।

पश्चिम बंगाल में चुनाव की रणनीति बनाने के लिए पिछले दिनों बुलाई गई बैठक  की अध्यक्षता आरसीपी सिंह ने की थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बैठक में देर से पहुंचे। समापन भाषण में नीतीश कुमार ने साफ तौर से कहा कि उनके बाद आरसीपी सिंह ही पार्टी का सारा काम देखेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने परिवार को राजनीति से काफी दूर रखा, पिछले काफी समय से पार्टी में नंबर दो की लड़ाई जदयू के लोकसभा में नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच चल रही थी। लेकिन नीतीश कुमार की घोषणा के बाद अब अटकलों पर विराम लग गया है।

Bihar
आरसीपी सिंह, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी!

आरसीपी सिंह ही क्यों?

अब सवाल ये है कि नीतीश कुमार ने महज कुछ साल पहले नौकरशाही से  राजनीति में पदार्पण करने वाले आरसीपी सिंह को ही अपना वारिस बनाए जाने का संकेत क्यों दिया है। आरसीपी सिंह सदैव साये की तरह नीतीश कुमार के साथ रहते हैं। कहा जाता है कि बिहार में शायद ही कोई फैसला हो, जो नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह की सलाह के लिया हो। चुनावों में रणनीति तय करना, प्रदेश की अफसरशाही को कंट्रोल करना, सरकार की नीतियां बनाना और उनको लागू करने जैसे सभी कामों का जिम्मा उनके कंधों पर है। इसलिए उन्हें ‘जेडीयू का चाणक्य’ भी कहा जाता है। और यही वजह है कि नीतीश उन्हें अपने उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहे हैं।

25 साल पुराना है संबंध:

जानकारों का कहना है कि आरसीपी सिंह का राजनीतिक करियर भले ही एक दशक पुराना हो, लेकिन नीतीश कुमार के करीब वह पिछले 25 सालों से हैं। नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं। दोनों कुर्मी बिरादरी से आते हैं। आरसीपी सिंह का जन्म 6 जुलाई 1958 को नालंदा जिले के मुस्तफापुर में हुआ था। इनके पिता स्वर्गीय सुखदेव नारायण सिंह और माता का नाम स्वर्गीय दुखलालो देवी है। आरसीपी सिंह की शुरूआती शिक्षा नालंदा और पटना साइंस कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित जेएनयू से पढ़ाई की और उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी बने। आरसीपी यूपी में रामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं।

Bihar
RCP Singh, JDU

बेनी प्रसाद वर्मा के कहने पर नीतीश कुमार ने निजी सचिव बनाया:

यूपी में बाराबंकी का जिलाधिकारी होने के दौरान आरसीपी सिंह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा के करीब आए। देवगौड़ा सरकार में केंद्रीय दूर संचार मंत्री बनाए जाने के दौरान बेनी प्रसाद वर्मा ने आरसीपी सिंह को अपना निजी सचिव बनाया। बाद में जब नीतीश कुमार रेल मंत्री बने तो बेनी प्रसाद वर्मा ने उनसे आरसीपी सिंह का परिचय कराया और उन्हें अपने साथ रखने का सुझाव दिया। बेनी बाबू के कहने पर नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को अपना निजी सचिव बनाया। बाद में जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो आरसीपी सिंह को अपना प्रधान सचिव बनाया। फिर उन्हें राजनीति में ले आए और अब उन्हें राज्यसभा का सांसद बना दिया। फिलहाल रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) राज्यसभा में संसदीय दल के नेता हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online बिहार चुनाव: महिलाओं ने नीतीश कुमार को बनाया ‘बाजीगर’ 

Previous Post

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ प्रसार के समय किसान बजाएंगे थाली

Next Post

आरसीपी सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलेक्टर से राजनेता तक का सफर

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की
अन्य राज्य

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
Next Post
JD(U)

आरसीपी सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलेक्टर से राजनेता तक का सफर

Sathi Mission

कानपुर में सफल हुआ ‘जाति तोड़ो-देश जोड़ो’ कार्यक्रम

Caste

वाहन पर ‘जाति’ का इस्तेमाल किए तो गाड़ी हो जाएगी सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online