• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

रेलवे ने दिया झटका: प्लेटफार्म टिकट तीन गुना महंगा व लोकल किराया में 2 गुना वृद्धि

up80.online by up80.online
March 5, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
train

इंडियन रेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दिल्ली में 30 तो मुंबई में 50 रुपए हुआ प्लेटफार्म टिकट, लोकल ट्रेन का किराया 10 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हुआ

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 रुपए से तीन गुना बढ़ाकर 30 रुपए कर दी है। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेन का किराया भी तीन गुना तक महंगा कर दिया गया है। उधर, लोकल ट्रेनों का किराया  भी दो सौ फीसदी बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली सहित आसपास के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए कर दी गई है। उधर, मुंबई के स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपए कर दी गई है। रेलवे मंत्रालय ने दलील दी है कि यह अस्थायी फैसला है और यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशनों पर अधिक भीड़ को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय ने यह भी दलील दी है कि स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना डिविजनल रेलवे मैनेजरों (DRMs) की जिम्मेदारी है।

पढ़ते रहिए www.up80.online रसोई का बिगड़ा बजट, 15 दिनों में 75 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

लोकल किराया में भी वृद्धि:

प्लेटफार्म टिकट के अलावा रेलवे ने लोकल और पैसेंजर ट्रेन के किराए में भी काफी वृद्धि कर दी है। पहले लोकल ट्रेन में 45 किमी तक यात्रा करने का किराया 10 रुपए लगता था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह 45 से 65 किमी तक की दूरी की यात्रा करने के लिए अब 15 रुपए से बढ़ाकर 30 से 35 रुपए कर दिया गया।

गरीबों के साथ अन्याय है यह फैसला: चौधरी

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामप्रसाद चौधरी कहते हैं,

 “प्लेटफार्म टिकट की कीमत में वृद्धि करना गरीबों के साथ अन्याय है। 2 रुपए का प्लेटफार्म टिकट अब 30 रुपए में मिलेगा। लोग मजबूरी में अपने भाई-रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने स्टेशन पर आते हैं। केंद्र सरकार की यह दलील कि भीड़ कम करने के लिए यह फैसला लिया गया, जो कि बहुत ही दुभार्ग्यपूर्ण है। यह सरकार पूरी तरह से जनविरोधी है।”

आम जनमानस का शोषण कर रही है केंद्र व प्रदेश की सरकार: अंचल

रेलवे प्लेटफार्म के टिकट की कीमत में तीन गुना वृद्धि होने पर बलिया के बैरिया क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से एक बार विधायक रहे जयप्रकाश अंचल कहते हैं,

“केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनमानस का शोषण कर रही हैं। आए दिन पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ रहा है। सिलेंडर का दाम बढ़ गया, कृषि उपकरण का दाम बेतहाशा बढ़ गया। सरकार केवल वादा करती रही। नौजवान रोजगार के अभाव में मर रहा है। गरीब महंगाई से मर रहा है, किसान अपनी समस्याओं को लेकर त्रस्त है। कहीं किसी को राहत नहीं, व्यापारी जीएसटी से परेशान है। यह पूरी तरह से जनविरोधी सरकार है।

जनविरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार: तिवारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के युवा नेता संजय तिवारी कहते हैं,

“केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पूरी तरह से जनविरोधी हैं। हर सरकारी संस्थान का निजीकरण पर अमादा है केंद्र सरकार। प्लेटफार्म टिकट की कीमत में 3 गुना वृद्धि व लोकल ट्रेन का किराया बढ़ाने का सीधा-सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।”

पढ़ते रहिए www.up80.online बेटी के लिए न्याय मांगने पर पिता की हत्या, विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

Previous Post

कोरोना वैक्सीन: मंत्रियों-सांसदों पर एम्स हुआ मेहरबान, खुद के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सौतेलापन

Next Post

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे

police

सराहनीय कदम: आरके पुरम थाने में चल रही है लाइब्रेरी

Bihar

सरकारी कार्यक्रम में ‘मंत्री’ बनकर पहुंचे नीतीश कुमार के मंत्री के भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

16 hours ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online