• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

मैनपुरी, रामपुर व खतौली में तैयारियां पूरी, कल होगा उपचुनाव

मैनपुरी पर है देश की निगाहें, चुनाव परिणाम भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा

up80.online by up80.online
December 4, 2022
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
By-elections in UP on October 21

चुनाव आयोग

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी Mainpuri लोकसभा सीट के अलावा खतौली Khatauli और रामपुर सदर Rampur विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को हो रहे उपचुनाव के लिये सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान कराने के लिये निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पोलिंग पार्टियां सम्बंधित मतदान केन्द्रों पर पहुँच गई हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रविवार को रवानगी की गई। मैनपुरी में सोमवार को सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य सहित छह उम्मीदावारों के बीच मुकाबला होगा।

मैनपुरी लोकसभा सीट में मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें मतदान केंद्र 1608, मतदेय स्थल 2239 हैं। यहाँ कुल मतदाता 1746895 हैं।

सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। यहां से मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। यह सीट समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है। इस सीट पर फतह के लिए सपा पूरी मेहनत कर रही है।

खतौली:

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा में चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख 12 हजार 446 मतदाता हैं जिसमें 1 लाख 67 हजार 70 पुरुष मतदाता, 1 लाख 45 हजार 348 महिला मतदाता व 19 अन्य मतदाता है। चुनाव आयोग के निर्देशन में जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए 170 मतदान केंद्र व 369 बूथ बनाए है। खतौली विधानसभा में निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा को 9 जोन व 37 सेक्टरों में बांटा है।

यहां पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। प्रशासन ने 5 आईटीबीपी कम्पनी, 5 सीआईएसएफ व 04 पीएसी सहित 2500 पुलिसकर्मी की तैनाती की गईं है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने से यह सीट रिक्त हुई है। यहां से सपा-रालोद गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोक दल से मदन भैया चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है।

रामपुर:

इसके साथ ही रामपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिये भी कल ही मतदान है। यहाँ भी कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव होने जा रहा है। भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात कर दिये गए हैं। सपा के कद्दावर नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता खत्म होने से यह सीट रिक्त हुई है। यहां से सपा ने आजम खान के करीबी आसिम राजा को टिकट दिया है तो भाजपा ने उनके सामने आकाश सक्सेना को उतारा है।

एडवोकेट
एडवोकेट अभिनेष कुमार वर्मा, लखनऊ
Previous Post

ब्लॉक प्रमुख को छुड़ाने के लिए शिवपाल यादव ने समर्थकों संग थाने का किया घेराव

Next Post

सिंगापुर में लालू यादव का ऑपरेशन सफल, बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की

up80.online

up80.online

Related Posts

ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की
अन्य राज्य

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल
बड़ी खबर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
Next Post
Lalu Yadav

सिंगापुर में लालू यादव का ऑपरेशन सफल, बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की

अरविंद शर्मा

यूपी के 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका एवं 545 नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी

काशी

विद्यालय का औचक निरीक्षण के बाद डीएम ने आंगनवाड़ी व शिक्षा मित्र सहित चार लोगों को बर्खास्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

4 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

1 day ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

5 days ago
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

7 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

by up80.online
June 2, 2026
0

अपना दल एस की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को निर्देश यूपी80 न्यूज, लखनऊ अपना...

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online