यूपी80 न्यूज, बलिया
देश में भारतीय संविधान की उद्देशिका को शतप्रतिशत पूर्ण रूप से लागू करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में 25 जनवरी 2025 को बलिया कलेक्ट्रेट में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि आजादी लोकतंत्र व गणतंत्र की सार्थकता ही यही है कि हर आदमी को काम मिले, हर आदमी को भर पेट खाना व समुचित इलाज की गारंटी सहित सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय व मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो।

इसलिए भारत जैसे महान देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना की जानी चाहिए और इसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के तहत संघर्षरत है। प्रदेश महासचिव गोपाल खरवार ने कहा कि भारतीय संविधान के उद्देशिका में भी सामाजिक आर्थिक न्याय की बात कही गयी है, लेकिन प्रदेश व केन्द्र की सत्ता पर काबिज सरकारें संविधान में निहित प्राविधानों को तहस-नहस कर देना चाहती है। जिसे देश की आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी तथा भारतीय संविधान व संविधान की उद्देशिका की रक्षा करने और लागू अनुपालन कराने के लिए आजादी की लड़ाई के दौरान जिस तरह से जनता ने अंग्रेजों से अपनी देश की रक्षा के लिए संघर्ष किया उसी तर्ज पर अपने महान संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया जायेगा। भ्रष्टाचार से आजादी के लिए गांव-गांव में जन गोलबंदी आवश्यक है। आर्थिक गणतंत्र के लिए राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने आकर लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक सुमेर गोंड, तहसील इकाई अध्यक्ष संजय गोंड, प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, चन्द्रशेखर खरवार, दादा अलगू गोंड, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, मनोज शाह, सुदेश शाह, कन्हैया जी गोंड, कृष्णा गोंड, विक्रम गोंड, राम सेवक खरवार, ओमप्रकाश गोंड, सूचित गोंड, हरिशंकर गोंड, मुकेश गोंड, आनन्द गोंड, रामनारायन गोंड, विरेन्द्र गोंड, भूवनेश्वर गोंड रहे।
पढ़ते रहिए : त्याग, तपस्या, सेवा व समर्पण के पर्याय हैं भगवान बुद्ध: केशव प्रसाद मौर्य
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: शासनादेश के बावजूद नहीं जारी हो रहा है गोंड जनजाति प्रमाण पत्र