• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, May 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

‘इंडिया’ के खिलाफ सहयोगियों को साधने के लिए पीएम मोदी ने खेला ‘इमोशनल कार्ड’, गलती पर अफसोस जताया

पीएम मोदी ने कहा- हमने मुलायम सिंह यादव को सम्मान दिया

up80.online by up80.online
July 19, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
एनडीए

एनडीए के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का स्वागत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ/नई दिल्ली

कल तक जो पुराने सहयोगी एनडीए NDA को छोड़कर दूर जा रहे थे, उन्हें सहेजने के लिए अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi और अमित शाह Amit Shah ने कमान संभाल लिया है। विपक्षी एकता ‘इंडिया India’ (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस) को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए में शामिल 38 दलों के प्रमुख मंगलवार को नई दिल्ली के अशोका होटल में इकट्‌ठा हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने सहयोगियों को साधने के लिए इमोशनल कार्ड खेला। उन्होंने सहयोगियों से पिछले 9 सालों के कार्यकाल के दौरान किसी तरह की गलती के लिए अफसोस भी व्यक्त किया।

NDA
स्थापना दिवस पर पीएम मोदी सहित एनडीए के प्रमुख नेता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, पिछले नौ सालों में मेरी व्यवस्तता के कारण शायद आपसे संपर्क न हो पाया हो, मेरे प्रवास के कारण एसपीजी सुरक्षा के कारण आपको मंच पर उचित स्थान न मिला हो, कार्ड में आपका नाम छूट गया हो, इन गलतियों को कई बार मैंने भी महसूस किया, लेकिन आपने कभी बुरा नहीं माना। बावजूद इसके आपका प्रेम कभी कम नहीं हुआ। आपका प्रेम मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।

पीएम मोदी ने एनडीए के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि एक तरह से एनडीए अटल जी की विरासत है, जो हमें जोड़े हुए है। एनडीए के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का मतलब है N न्यू इंडिया, D-विकसित राष्ट्र और A- लोगों की आकांक्षा। आज युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, दलित व वंचितों को एनडीए पर भरोसा है।

कांग्रेस ने देश में अस्थिरता लाने के लिए गठबंधन बनाई:

पीएम मोदी ने कहा कि जो गठबंधन नकारात्मकता के साथ बने वह कभी भी सफल नहीं हो पाए। कांग्रे ने 90 के दशक में देश में अस्थिरता लाने के लिए गठबंधनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि ये पार्टियां क्यों इकट्ठा हो रही हैं? जनता ये भी जान रही है कि ऐसा कौन सा गोंद है, जो इन पार्टियों को जोड़ रहा है।

पीएम मोदी ने विश्वास दिलाया कि जनता तीसरी बार फिर एनडीए को अवसर देगी। उन्होंने कहा कि हम विकास भी कर रहे हैं और विरासत को भी सहेज रहे हैं। हम मेक इन इंडिया पर भी बल दे रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हैं।

हमने मुलायम सिंह यादव को सम्मान दिया:

पीएम मोदी ने कहा कि यह एनडीए सरकार ही है, जिसने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया, हमने मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, गुलाम नबी आजाद जैसे अनेक नेताओं को पद्म सम्मान दिया।

एनडीए के सदस्यों की वर्तमान स्थिति:

24 दलों के पास शून्य सांसद

7 दलों के पास 1-1 सांसद

2 दलों के पास 2-2 सांसद

Bullet
Royal Motor works, Lucknow
Grains
Organic grains, Lucknow
Previous Post

घोसी विधानसभा रिक्त घोषित, जल्द हो सकता है उपचुनाव

Next Post

खुशखबरी: सहारा इंडिया से 45 दिन में निकालें बकाया धनराशि, अमित शाह ने लांच किया पोर्टल

up80.online

up80.online

Related Posts

बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
Next Post
सहारा

खुशखबरी: सहारा इंडिया से 45 दिन में निकालें बकाया धनराशि, अमित शाह ने लांच किया पोर्टल

शारदा नंद अंचल

शारदानंद अंचल ने हमेशा उठाई पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज : पटेल

Indian Train

भटनी में मरम्मत कार्य की वजह से लिच्छवी एक्सप्रेस सहित दर्जन भर ट्रेनों के रूट में परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

1 day ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

2 days ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

4 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

by up80.online
May 1, 2026
0

समाज में हो रही है प्रशंसा यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ समाज और प्रदेश का नाम रौशन करने...

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online