• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

प्रयागराज में भाजपा, अपना दल (एस), सपा और बसपा में चतुष्कोणीय मुकाबला

up80.online by up80.online
April 15, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
राज्य निर्वाचन आयोग

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रदेश की सबसे बड़ी जिला पंचायत प्रयागराज Prayagraj सहित 18 जिलों में आज मतदान, दिग्गजों के छक्के छुड़ा रहे हैं निर्दलीय प्रत्याशी Independent candidates

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव Panchayat Election के तहत आज 18 जिलों में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश की सबसे बड़ी जिला पंचायत प्रयागराज Prayagraj में भी आज वोट डाले जा रहे हैं। चुनावी मैदान में भाजपा BJP और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) Apna Dal S के अलावा समाजवादी पार्टी Samajwadi Party और बहुजन समाज पार्टी BSP के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसके अलावा जनपद में बड़े पैमाने पर सभी पार्टियों के बागी उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के छक्के छुड़ा रहे हैं। आज इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

जनपद की 12 विधानसभा क्षेत्रों के 3368085 मतदाता गांव की सरकार बनाने के लिए वोट डालेंगे। जनपद के 1540 प्रधानों के पद में से 8 पर निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए हैं। अत: यहां पर केवल 1532 प्रधान चुने जाएंगे। प्रधान पद के लिए 11922 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह बीडीसी के 2086 पदों में से 51 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। फिलहाल 2033 सीटों के लिए 9812 उम्मीदवार लड़ रहे हैं। इसी तरह जनपद की कुल 84 जिला पंचायत सदस्य के लिए 1457 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online पंचायत चुनाव: सहयोगी दलों की नाराजगी से पूर्वांचल में मुरझा सकता है ‘कमल’

राजनीतिक दलों ने जोर लगाया:

अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए लगभग सभी दलों ने पूरी मेहनत की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह Swatantradev Singh ने दो दिन पहले प्रयागराज का दौरा कर पूरी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसी तरह भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel पिछले महीने जनपद में बड़ी रैली कर कार्यकर्ताओं में जोश भर चुकी हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव ब्रजेश पांडेय कहते हैं कि प्रयागराज पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल Dr Sonelal Patel जी की कर्मस्थली रही है। हमारी पार्टी जनपद में पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है।

इसी तरह सपा और बसपा भी पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Ex CM Akhilesh Yadav से लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस INC महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi भी प्रयागराज का दौरा कर निषाद समाज के पीड़ित लोगों से मुलाकात की थी और निषाद समाज का समर्थन हासिल करने के लिए प्रयागराज से बलिया तक ‘नदी अधिकार यात्रा’ का शुभारंभ किया था।

हालांकि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती BSP Supremo Mayawati ने प्रयागराज का दौरा तो नहीं किया, लेकिन पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जरूर पंचायत चुनाव को लेकर समय-समय पर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। इस चुनाव में सभी दलों के बागी उम्मीदवार भी इन दलों के समर्थित उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती हैं।

चुनाव एक नजर

कुल मतदाता 3368085

कुल मतदान केंद्र 1731

कुल बूथ 5269

संवेदनशील बूथ 411

अति संवेदनशील 295

अति संवेदनशील प्लस 139

मतदान का समय सुबह सात से 7 से शाम 6 बजे तक

मतगणना 2 मई सुबह आठ बजे से

पढ़ते रहिए www.up80.online देश के बेहतरीन 50 पुलिस कप्तानों में यूपी के 6 व बिहार के 5 अधिकारी शामिल

Previous Post

देश के बेहतरीन 50 पुलिस कप्तानों की सूची में यूपी के 6, बिहार के 5 अधिकारी शामिल

Next Post

कानून मंत्री के ‘लेटर बम’ के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किया हमला

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
Gandhi

कानून मंत्री के ‘लेटर बम’ के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किया हमला

Corona

इन 10 जिलों में रात्रि 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू हुआ नाइट कफ्र्यू

Mirzapur

जिला पंचायत सदस्य हेतु अपना दल (एस) के 25 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

2 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
मनोज तिवारी को टक्कर देंगे युवा नेता कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

मनोज तिवारी को टक्कर देंगे युवा नेता कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online