• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

औचक निरीक्षण में 10 मेडिकल अधिकारी सहित 23 स्वास्थ्यकर्मी गायब, डीएम ने एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा देर रात जनपद के सीएचसी और पीएचसी का दौरा करने पर हुआ खुलसा

up80.online by up80.online
December 11, 2022
in बड़ी खबर, यूपी
0
देवरिया

देवरिया: ड्यूटी से गायब 23 स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का कटेगा वेतन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, देवरिया

देवरिया जनपद के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इमरजेंसी ड्यूटी से नदारद 10 मेडिकल अधिकारी सहित 23 स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है। डीएम ने कहा है कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार की देर रात जनपद के सीएचसी और पीएचसी पर इमरजेंसी सेवा में तैनात डॉक्टरों और कर्मचरियों की उपस्थिति की जमीनी जानने के लिए सघन अभियान चलाया था, जिसमें हकीकत सामने आ गई।

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि शनिवार की रात एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने डीएम के निर्देश के क्रम में रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थिति की जांच की, जिसमें 4 डॉक्टर सहित 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने वालों में डॉ. अनुपम दुबे, डॉ. अनुभूति चतुर्वेदी, डॉक्टर वाईपी यादव, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. सलाउद्दीन खान, अखिलेश सिंह, बीके त्रिपाठी, वीरेंद्र सान्याल, आनंद कुमार, यशवंत सिंह, काशी प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य अनुपस्थित मिले।

बीडीओ सदर ब्लॉक की जांच में मझगवां स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में तैनात डॉ. चन्द्रप्रकाश आर्य, नर्स सरिता व चौकीदार अनुपस्थित मिले।

एसडीएम सदर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर की जांच की, जिसमें डॉ. नवीन सिंह एवं डॉ. आकृति दुबे अनुपस्थित मिलीं। यहां एक वार्ड बॉय भी ड्यूटी से गायब मिला। एसडीएम बरहज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 3 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों में डॉक्टर मूलचंद डॉ. एसपी गुप्ता एवं डॉ. शैलेंद्र कुमार शामिल थे।

पथरदेवा में एक वार्ड बॉय व सलेमपुर में इमरजेंसी में तैनात 2 स्टॉफ नर्स ड्यूटी से नदारद मिलीं। सीएमओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

साभार: खबरी चिरईया डॉट कॉम

Yuva Shakti
Yuva Shakti
Previous Post

वीरेन्द्र सचदेवा बने दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

Next Post

यूपी में कांग्रेस ने शुरू की छह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं, 2200 किमी की दूरी होगी तय

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
नकुल दुबे

यूपी में कांग्रेस ने शुरू की छह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं, 2200 किमी की दूरी होगी तय

जीएसटी

जीएसटी छापेमारी पर योगी सरकार ने लगाई रोक, व्यापारियों में भय का माहौल

मंत्री आशीष पटेल

दक्षिण कोरिया में मंत्री आशीष पटेल ने कहा- यूपी में निवेश के दृष्टिगत कानून व्यवस्था में सुधार हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
reservation

छात्रपति शाहूजी महाराज: राजर्षि ने वंचितों के लिए ‘आरक्षण’, छात्रावास व छात्रवृति की व्यवस्था की

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 30, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online