• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीएम ने कहा- किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा

मायावती, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी ने भी घटना की निंदा की

up80.online by up80.online
July 20, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
मणिपुर
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

‘मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर Manipur की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं-कौन हैं, यह अपनी जगह है, लेकिन बेइज्ज्ती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।’ मणिपुर हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा दो महिलाओं women को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi ने यह बात कही है।

पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो, हम राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी के सम्मान का ध्यान रखें। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।’

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट Supreme Court ने इस जघन्य मामले का स्वत: संज्ञान लेते सुनवाई की तारीख 28 जुलाई तय की है। इस पूरी घटना पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने कुछ नहीं किया, तो हम कार्रवाई करेंगे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा,” इस तरह की घटना बिल्कुल अस्वीकार्य है और यह बेहद दु:खद है। उन्होंने कहा, ‘हम कल सामने आए वीडियो से व्यथित हैं। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और समय आ गया है कि सरकार दखल दे और कुछ ठोस कार्रवाई करे। सांप्रदायिक तनाव वाले क्षेत्र में महिलाओं को हिंसा भड़कान के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जाना स्वीकार्य नहीं है। यह संविधान का अपमान है।”

बता दें कि मणिपुर में लगभग पिछले तीन महीने से मणिपुर में हिंसा Manipur Violence जारी है। हिंसा के बीच एक विचलित कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ में शामिल लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमा रहे हैं। इन महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के भी आरोप लग रहे हैं। विचलित कर देने वाली इस घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है। मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष शुरू से ही राज्य व केंद्र सरकार की निंदा कर रहा है। हिंसा को रोकने के लिए पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में पांच दिनों तक प्रवास किया था, बावजूद इसके मणिपुर में हिंसा थम नहीं रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों मणिपुर का दौरा किया था और पीड़ितों से मुलाकात की थी।

लगभग पिछले तीन महीने से भड़की इस हिंसा में सैकड़ो लोग मारे जा चुके हैं। कई हजार परिवार पलायन कर चुके हैं। हजारों घर जला दिए गए।

मायावती, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी ने की कड़ी निंदा:

बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं विधायक विरेंद्र चौधरी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिन्तित है तथा महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है। वैसे तो राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है, किन्तु क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?

— Mayawati (@Mayawati) July 20, 2023

अखिलेश यादव ने कहा-

मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल पतन।

मणिपुर के हालात के लिए आरएसएस की नफ़रत की नीति और भाजपा की वोट की राजनीति ज़िम्मेदार है।

बहन-बेटियों के परिवारवाले अब तो भाजपा की ओर देखने तक से पहले एक बार ज़रूर सोचेंगे।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 20, 2023

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा-

मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है।

हम सभी को मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 19, 2023

मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है।  

Previous Post

भटनी में मरम्मत कार्य की वजह से लिच्छवी एक्सप्रेस सहित दर्जन भर ट्रेनों के रूट में परिवर्तन

Next Post

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ट्वीट पर भड़के मायावती के भतीजे

up80.online

up80.online

Related Posts

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल
बड़ी खबर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम
यूपी

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
Next Post
आकाश आनंद

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ट्वीट पर भड़के मायावती के भतीजे

Flood

बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार रुपए सहायता राशि देगी केजरीवाल सरकार

मणिपुर हिंसा

मणिपुर हिंसा: मैंने कारगिल की लड़ाई में देश की रक्षा की, लेकिन आज अपनी ही पत्नी व गांव को नहीं बचा सका  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

5 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

3 days ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

4 days ago
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

7 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल
बड़ी खबर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

by up80.online
June 1, 2026
0

50 लाख रुपये की खेप बरामद यूपी 80 न्यूज़, सोनभद्र सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के...

DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online