• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

नीट में पिछड़ों को नहीं मिलेगा आल इंडिया कोटा, निशाने पर मोदी मंत्रिमंडल के 27 ओबीसी मंत्री

up80.online by up80.online
July 14, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
NEET

How to do preparation of NEET/JEE

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

चार सालों में ओबीसी OBC वर्ग के लगभग 11000 बच्चे नहीं बन सके डॉक्टर; तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav, चंद्रशेखर आजाद रावण Chandrashekhar Azad Ravan, ओमप्रकाश राजभर Om Prakash Rajbhar ने की तीखी निंदा   

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग से आने वाले 27 सांसदों को मंत्री बनाया गया और उन्हें मीडिया में खूब महिमामंडित किया गया। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के महज एक सप्ताह के अंदर ये 27 मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के निशाने पर आ गए हैं। मेडिकल एंट्रेंस नीट NEET के अखिल भारतीय कोटा All India Quota में पिछड़ों का आरक्षण लागू किए बिना ही प्रवेश परीक्षा की घोषणा करने से पिछड़ा वर्ग के हजारों होनहार युवाओं को गहरा झटका लगा है। मोदी सरकार के इस निर्णय का बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक चिंतक प्रो.दिलीप मंडल, ट्राईबल आर्मी, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण, सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने तीखी निंदा की है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा,

“मोदी सरकार ने मेडिकल एंट्रेंस नीट के अखिल भारतीय कोटा में पिछड़ों का आरक्षण लागू किए बिना ही प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर हजारों पिछड़ा वर्ग की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है।

NEET
नीट में पिछड़ों को नहीं मिलेगा आल इंडिया कोटा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जताई नाराजगी

आखिर मोदी सरकार क्यों नहीं चाहती कि पिछड़े वर्गों के छात्र डॉक्टर बने? आखिरकार भाजपा को देश के 60 फीसदी से अधिक आबादी वाले पिछड़ों से नफरत क्यों है? नीतीश कुमार जैसे बीजेपी के सहयोगी नीट परीक्षा में पिछड़ों का आरक्षण खत्म करवाने पर क्यों तुली है? मोदी जी ओबीसी से घृणा क्यों?”

पढ़ते रहिए www.up80.online सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की नीति का हुआ उल्लंघन: आयोग 

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने कहा,

NEET
नीट में पिछड़ों को नहीं मिलेगा आल इंडिया कोटा, भीम आर्मी चीफ ने जताई नाराजगी

“नीट में ओबीसी आरक्षण खत्म करके सरकार ने ओबीसी समाज के साथ घोर अन्याय किया है। यहां पिछले चार सालों में 11000 से अधिक ओबीसी छात्रों का हक छीना गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के 69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में भी ओबीसी के साथ हकमारी की गई। भाजपा पिछड़ों से इतनी नफरत क्यों करती है?”

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर कहते हैं,

NEET
नीट में पिछड़ों को नहीं मिलेगा आल इंडिया कोटा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जताई नाराजगी

“भाजपा सरकार हमेशा पिछड़े, दलित, वंचित वर्ग का ध्यान हिन्दू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद की तरफ कराकर हकों को लूटती है, मेडिकल एडमिशन नीट के ऑल इंडिया कोटा में ओबीसी आरक्षण को लागू नहीं होने दी। सरकारी नौकरियों में पिछड़ों का आरक्षण लूटी, 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ों का हक लूटी।”

क्या है मामला:

तेजस्वी यादव द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई आल इंडिया फेडरेशन ऑफ अदर बैकवर्ड क्लासेज एम्पलायीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक पोस्ट के अनुसार पिछले 4 सालों में नीट मेडिकल में 40842 सीटों पर एडमिशन हुआ, लेकिन आल इंडिया कोटा न मिलने की वजह से ओबीसी को 11027 सीटों का नुकसान हुआ है। अर्थात ओबीसी वर्ग के 11027 बच्चे डॉक्टर नहीं बन सके। दो दिन पहले इसे लागू किए बगैर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान Union education minister Dharmendra Pradhan  ने नीट परीक्षा के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को 13 भाषाओं में होगी। इस बार परीक्षा का आयोजन कुवैत में भी होगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online यदि ओबीसी की जाति-जनगणना नहीं हुई तो 2021 की जनगणना का विरोध होगा: ओबीसी महासभा

Previous Post

योगी सरकार के 4 लाख नौकरियां दिए जाने के दावे को ‘युवा हल्ला बोल’ ने बताया ‘फेक’

Next Post

देश के एक लाख गांवों में प्रत्येक घर पहुंचा नल का पानी

up80.online

up80.online

Related Posts

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
Next Post
water

देश के एक लाख गांवों में प्रत्येक घर पहुंचा नल का पानी

Mangal Biyar

स्वतंत्रता सेनानी मंगल बियार स्मृति द्वार बनवाए जाने पर बियार समाज में खुशी का माहौल

Ballia Jail

बलिया जिला जेल में बंदियों का उत्पात व पथराव, पुलिस को छोड़ना पड़ा आंसू गैस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

5 days ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

20 hours ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

2 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

by up80.online
July 3, 2026
0

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान यूपी80 न्यूज,...

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online