• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, October 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

लोकसभा चुनाव 2024 में नालंदा के अलावा फूलपुर से भी चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार

up80.online by up80.online
September 12, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति, सपा
0
Bihar

CM Nitish Kumar, Bihar

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

फूलपुर ने देश को पहला प्रधानमंत्री दिया था। पटेल बाहुल्य इस सीट ने पं. नेहरू, वीपी सिंह, जनेश्वर मिश्र को पहुंचाया संसद

यूपी80 न्यूज, पटना/प्रयागराज

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar नालंदा के अलावा उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक सीट फूलपुर Phoolpur से भी चुनाव लड़ सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के पूर्वांचल से चुनाव लड़ेंगे।

नीतीश कुमार
विपक्षी एकता के मिशन में जुटे नीतीश कुमार, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने दिल्ली पहुंचे

पिछले महीने अगस्त में बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष को गोलबंद करना शुरू कर दिए हैं। इसी रणनीति के तहत उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला, लेफ्ट प्रमुख प्रकाश करात व डी राजा सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

विपक्ष के नेताओं से मुलाकात के बाद दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के सपा कार्यालय पर नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर भी लगाए गए। इसी रणनीति के तहत अब नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश की कुर्मी बाहुल्य सीट फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार सुकेश रंजन ने भी नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावना जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने सीताराम येचुरी से की मुलाकात

आखिर फूलपुर ही क्यों?

प्रयागराज जनपद की फूलपुर संसदीय सीट ऐतिहासिक रही है। इस सीट ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू यहां से तीन बार सांसद निर्वाचित हुए। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित यहां से सांसद बनीं। इसी सीट से छोटे लोहिया के नाम से लोकप्रिय जनेश्वर मिश्र, सामाजिक न्याय के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को फूलपुर की जनता से विजय तिलक लगाकर संसद भेजा था।

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने ओमप्रकाश चौटाला से की मुलाकात

इसी सीट से रामपूजन पटेल जैसे जमीनी नेता भी तीन बार सांसद बने। उत्तर प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी यहां से सांसद रह चुके हैं। केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद 2018 में हुए उपचुनाव में यहां से भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को सपा गठबंधन के उम्मीदवार नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने पटखनी दी थी। हालांकि नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल फिलहाल अपना दल (एस) में हैं।

Patel Foundry
पटेल फाउंड्री, आनंद पर्वत, नई दिल्ली

 

Previous Post

बिजली संकट को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान, पॉवर हाउस का किया घेराव

Next Post

सगड़ी पहुंची सपा की ‘देश बचाओ देश बनाओ’ पद यात्रा

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
सगड़ी

सगड़ी पहुंची सपा की ‘देश बचाओ देश बनाओ’ पद यात्रा

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल को गुजरात पुलिस ने ऑटो में जाने से रोका, भड़के सीएम

women

“सुपर दीवा अवार्ड 2022” से सम्मानित हुईं देश की 30 महिला उद्यमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

5 days ago
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

7 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online