• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, October 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

निकाय चुनाव: योगी सरकार के कई मंत्री नहीं बचा पाए अपना वार्ड

आजमगढ़ मंडल में भाजपा को लगा झटका, आजमगढ़ जनपद में एक, मऊ में 2 व बलिया में मात्र 5 सीटों पर मिली जीत

up80.online by up80.online
May 15, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में  निकाय चुनाव Uttar Pradesh Municipal election में बीजेपी BJP ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया, लेकिन कई मंत्री अपना वार्ड और पालिका अथवा नगर पंचायत नहीं बचा पाये। नगर पालिका में 199 सीटों में से मात्र 94 सीटें बीजेपी व उसके सहयोगी दलों के खाते में गई हैं। कई जगहों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी को कई ऐसे वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है, जहां योगी सरकार के मंत्री संबंध रखते थे।

Ballia
प्रचंड जीत के बाद बलिया में रोड शो करते हुए बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह

पार्टी में यदि समीक्षा हुई तो बात जरूर उठेगी। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी Nand Gopal Nandi के वार्ड में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। नंद गोपाल नंदी के वार्ड संख्या 80 मोहित्समगंज में भाजपा प्रत्याशी विजय वैश्य चुनाव हार गए हैं। वे तीसरे स्थान पर रहे। ठाकुरदीन जूनियर हाईस्कूल के दोनों बूथ पर बीजेपी हारी है। यहां पर नंदी की पत्नी निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने वोट डाला था। आगरा नगर निगम में बीजेपी का बुरा हाल रहा। यहां पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय Yogendra Upadhyay के धाकरान वार्ड 76 में, नगर निगम चुनाव के संयोजक विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के वार्ड 19 में, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के वार्ड 24 में बीजेपी कैंडिडेट्स को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा के पुत्र अमरेश भी नगला पदी वार्ड नंबर 73 से चुनाव नहीं जीत पाए।

उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh के गृह जिले रायबरेली में भी भाजपा की हार हुई है। रायबरेली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शत्रोहनलाल सोनकर चुनाव जीते हैं। चिकित्सा राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह के निर्वाचन क्षेत्र तिलोई की नगर पालिका जायस में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां एक दशक बाद कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। मथुरा में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी Minister Lakshmi Narayan Chaudhary के छाता विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी हार गई है।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्वाचन क्षेत्र कन्नौज, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के रामपुर नगर पालिका परिषद में भी भाजपा हरा गई। एटा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के संसदीय क्षेत्र जलेसर में बीजेपी कैंडिडेट को हार का सामना करना पड़ा है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के गृह जिले संभल की तीन में से दो नगर पालिका में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

बाराबंकी खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा का गृह जनपद है। वहाँ शहर मुख्यालय की नगर पालिका परिषद में सपा की शीला सिंह ने लगातार दो बार से भाजपा के कब्जे मे रही चेयरमैन की कुर्सी छीन ली। इतना ही नहीं मंत्री के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत रामसनेहीघाट मे भी बीजेपी नही जीत पाई,बल्कि निर्दल के कब्जे में चली गई।

आजमगढ़ मंडल में कमल मुरझाया:

आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया में भाजपा को निराशा हाथ लगी है। आजमगढ़ जनपद में भाजपा को एक, मऊ में भाजपा को दो और बलिया जनपद में भाजपा को 17 में से महज 5 सीटों पर जीत मिली है। बलिया से योगी सरकार में दो मंत्री दयाशंकर सिंह व दानिश आजाद हैं।

इसी तरह, पूर्वांचल की मऊ जनपद की नगर पालिका की सीट भाजपा हार गई है। यहां से बसपा के अरशद जमाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मऊ जनपद में भाजपा को मात्र दो सीटों घोसी व दोहरीघाट में ही जीत हासिल हुई है। मजे की बात यह है कि मऊ से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी एवं योगी सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा AK Sharma आते हैं। अरविंद शर्मा ने जनपद में कमल खिलाने के लिए काफी मेहनत की थी। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

Lok Jeevan Foundation
Lok Jeevan Foundation, Lucknow
सिल्वर
सिल्वर पब्लिक स्कूल,चकिया
Previous Post

निकाय चुनाव: आजमगढ़ में मुरझा गया कमल, मात्र एक सीट से करना पड़ा संतोष

Next Post

आज से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाएगा जीएसटी विभाग, व्यापारियों में नाराजगी

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
UP politics

आज से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाएगा जीएसटी विभाग, व्यापारियों में नाराजगी

भावना नारायण मौर्य

Ballia: निकाय चुनाव परिणाम से आहत भावना नारायण मौर्य लोकसभा में ठोकेंगी दावेदारी

UP politics

जौनपुर कोर्ट में फायरिंग, दो बंदियों को मारी गोली, अफरा-तफरी का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अहिल्याबाई होल्कर

न्याय की देवी थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, आज भी मालवा व महाराष्ट्र में होती है पूजा

4 years ago
PCS 2019

पिता ने भट्ठा पर मजदूरी कर पढ़ाया, पुत्र डॉ.भागीरथी सिंह बने अफसर

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online