• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, October 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के समर्थकों ने भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को दौड़ा कर पीटा

up80.online by up80.online
September 26, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Pratapgarh

भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को दौड़ा कर पीटा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-सांसद पर हमला करने वाले एक भी गुंडे को बख्शा नहीं जाएगा

यूपी80 न्यूज, प्रतापगढ़/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित गरीब कल्याण मेला के दौरान हिंसक घटनाएं देखने को मिली। कहीं पर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए तो कहीं पर भाजपा नेताओं ने अधिकारी की पिटाई कर दी तो वहीं प्रतापगढ़ में भाजपा सांसद को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौड़ा कर पीटा। प्रतापगढ़ के संगीपुर इलाके में शनिवार को गरीब कल्याण मेला के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के समर्थकों ने भाजपा के स्थानीय सांसद संगम लाल गुप्ता एवं उनके कार्यकर्ताओं को दौड़ा कर पीटा। संगम लाल गुप्ता को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, अराधना मिश्रा समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि इस झड़प के दौरान भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर जोरदार हमला किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है,

“भाजपा सरकार में जिस तरह सरेआम हिंसा को प्रोत्साहन-संरक्षण दिया गया, उसका खामियाजा आज उसके ही सांसदों-विधायकों को भुगतना पड़ रहा है। ये अपने जनप्रतिनिधियों तक को संरक्षण नहीं दे पा रही है।

उप्र भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था फरार है। जनआक्रोश का हिंसक होना अच्छा नहीं होता।”

उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाराजगी जताते हुए कहा है,

“प्रतापगढ़ के संगीपुर में बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव-ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता पर हमला करने वाले गुंडों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”

उधर, देवरिया में भी आयोजित एक कार्यक्रम में एक भाजपा नेता पर एक अधिकारी की पिटाई का आरोप लगा है। दूसरी ओर बस्ती जनपद में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान भाजपा के नेता आपस में ही भिड़ गए।

Previous Post

अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने मां की अस्थियां संगम में विसर्जित की

Next Post

आज शाम होगा योगी मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार, 7 चेहरे होंगे शामिल

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
CM Yogi

आज शाम होगा योगी मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार, 7 चेहरे होंगे शामिल

Yogi cabinet reshuffle

योगी कैबिनेट का आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न, 7 नेताओं को मिला मौका

Uttar Pradesh

योगी सरकार का ऐलान: गन्ने का मूल्य 325 से बढ़ाकर 350 रुपए प्रति कुंतल होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online