• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

प्रदेश के सबसे ताकतवर आदिवासी नेता बने अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी लाल कोल

up80.online by up80.online
May 11, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
tribals

पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सांसद MP Pakaudi Lal Kol का बेटा राहुल प्रकाश कोल MLA Rahul Prakash Kol विधायक, दो बहूएं व एक बेटी ने पंचायत चुनाव में लहराया जीत का परचम

अशोक जायसवाल, वाराणसी

उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव Panchayat Election में प्रदेश के सबसे बड़े आदिवासी राजनैतिक परिवार Tribal political family ने भी अपनी जीत का परचम लहराया है। अपना दल (एस) Apna Dal S सांसद पकौड़ी लाल कोल MP Pakaudi Lal Kol प्रदेश की राजनीति में सबसे ताकतवर आदिवासी नेता बनकर उभरे हैं। सांसद पकौड़ी लाल कोल की बहू रिंकी सिंह और बेटी सुमन कोल Suman Kol ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है तो छोटी बहू गरिमा कोल Garima Kol ने बीडीसी चुनाव में जीत का झंडा बुलंद किया है। सोनभद्र Sonbhadra से सांसद पकौड़ी लाल कोल के बेटे राहुल कोल वर्तमान में मिर्जापुर Mirjapur के छानबे विधानसभा से अपना दल (एस) विधायक हैं।

बहू रिंकी सिंह:

विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी सिंह मिर्जापुर के वार्ड राजगढ़ 3 से अपना दल (एस) से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। इस बार मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि पकौड़ी लाल कोल जोड़-तोड़ में सफल हुए तो अध्यक्ष की कुर्सी उनके परिवार के पास आएगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online कोरोना नियंत्रण के बाद ही पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का होगा चुनाव!

Sonbhadra
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, डॉ.जमुना (फाइल फोटो) प्रसाद सरोज

छोटी बेटी सुमन देवी:

सांसद पकौड़ी लाल कोल की छोटी पुत्री सुमन देवी प्रयागराज के मांडा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

छोटी बहू गरिमा कोल:

सांसद कोल की छोटी बहू गरिमा कोल मिर्जापुर के पटेहरा कला से बीडीसी चुनी गई हैं। सांसद के छोटे बेटे जगप्रकाश कोल की पत्नी हैं गरिमा कोल। गरिमा कोल ब्लॉक प्रमुख की दावेदार हैं। पूर्व में यहां से सांसद पकौड़ी लाल कोल की पत्नी पन्ना देवी यहां से दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

Mirzapur
सांसद पकौड़ी लाल कोल (फाइल फोटो)

सांसद पकौड़ी लाल कोल, एक परिचय:

पकौड़ी लाल कोल ने 1998 में अपना दल के बैनर तले रॉबर्ट्सगंज से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2002 में बसपा के टिकट पर मिर्जापुर के छानबे विधानसभा से विधायक चुने गए। उन्होंने 9 मार्च 2004 में बसपा से त्यागपत्र देकर सपा में शामिल हो गए और 2004 में लोकसभा का चुनाव महज 9000 वोटों से हार गए। 2007 में हुए लोकसभा उपचुनाव में पकौड़ी लाल कोल महज 339 वोटों से हार गए। लेकिन वर्ष 2009 में पकौड़ी लाल कोल 54009 वोटों से जीतकर सांसद बने। वर्ष 2019 में अपना दल एस के टिकट पर उन्होंने दोबारा जीत हासिल की है। फिलहाल प्रदेश के आदिवासी समाज में पकौड़ी लाल कोल सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरे हैं।

Journalist
वरिष्ठ पत्रकार अशोक जायसवाल, बलिया

पढ़ते रहिए www.up80.online सपा-बसपा के अलावा भाजपा भी आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस में शामिल

Previous Post

कोरोना नियंत्रण के बाद ही पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का होगा चुनाव!

Next Post

पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व सीएम मांझी, कहा- ऐसे में बढ़ेगा जन आक्रोश

up80.online

up80.online

Related Posts

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics
यूपी

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
Next Post
Manjhi

पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व सीएम मांझी, कहा- ऐसे में बढ़ेगा जन आक्रोश

Corona

कोरोना संक्रमण की वजह से यूपी टीईटी 2020 का परीक्षा स्थगित

Bhim Army

पंचायत चुनाव में पश्चिम से पूरब तक भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की धमक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

7 days ago
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

3 days ago
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

6 days ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Trending

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

by up80.online
June 23, 2026
0

महान क्रांतिकारी की जयंती पर पुस्तक का हुआ विमोचन यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ शहीद- ए- आज़म भगत...

CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online