• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सपा, बसपा सहित विभिन्न दलों के दो दर्जन से ज्यादा नेताओं ने अपना दल एस का थामा दामन

पार्टी संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल की कर्मभूमि से अनुप्रिया पटेल ने किया आह्वान-एनडीए के यूपी में मिशन-80 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता

up80.online by up80.online
August 6, 2023
in यूपी, राजनीति
0
Anupriya Patel

कानपुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते हुए स्थानीय पदाधिकारी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कानपुर, 5 अगस्त

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की कर्मभूमि कानपुर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की ताकत को बढ़ाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के कील कांटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सपा, बसपा, अपना दल कमेरवादी सहित विभिन्न दलों के दो दर्जन से ज्यादा नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि टीम बनाकर सभी पदाधिकारी प्रदेश का दौरा करें एवं संगठन को और मजबूत बनायें एवं लोकसभा चुनाव में एनडीए के यूपी में मिशन-80 के लक्ष्य को पूरा करने में अपना दल की ताकत का एहसास कराएं।

अपना दल एस
कानपुर में महिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का किया स्वागत

इसके बाद कानपुर के किदवई नगर स्थित रत्नालय गेस्ट हाउस में महासमागम में उमड़े कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीतो सीट जीतो’ का मंत्र दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब हम हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत कर लेंगे तो दुनिया की कोई ताकत नीला केसरिया ध्वज को लहराने से नहीं रोक सकता। आपकी यही ताकत पार्टी को और ऊंचाई तक ले जाएगा। इसके लिए हमें 24 घंटे मेहनत करनी पड़ेगी।

श्रीमती पटेल ने पार्टी के पुराने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नए पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों व विचारों के बारे में बताएं। उन्हें अपनापन का एहसास कराएं कि यह पार्टी हमारा घर हमारा परिवार है। पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को अपनापन महसूस होना चाहिए तभी अपना दल का यह कारवां और मजबूत होगा।

लखनऊ में होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण:

पार्टी संगठन की मजबूती के लिए लखनऊ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके बाद सितंबर में प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

महीने में दो बार विधानसभा का दौरा करेंगे पदाधिकारी:

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी महीने में दो बार प्रदेश के विधानसभाओं का दौरा करेंगे और बूथ की मजबूती को लेकर जोनवार बैठक करेंगे एवं आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

हर मंडल में होंगी बैठकें:

पार्टी ने निर्णय लिया है कि लखनऊ में होने वाली मासिक बैठक अब प्रदेश के सभी मंडलों में क्रमश: आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरूआत कानपुर से कर दी गई है।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोग:

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मो.तलहा खान

रविवर्मा व राजेंद्र गौतम के नेतृत्व में 15 प्रधान

बाराबंकी के कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सिद्धांत पटेल

सेवानिवृत अधिकारी शिव प्रसाद कोरी व उनके समर्थक

सचिवालय के सेवानिवृत अधिकारी हौशला प्रसाद पाल

यूपी जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद कुमार पटेल, देवरिया

बसपा के पूर्व जिला महासचिव राम प्रताप पाल व उनके समर्थक

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उनके समर्थक विजय नारायण कटियार उर्फ पप्पू

अपना दल (कमेरावादी) के पूर्व जिलाध्यक्ष इंजी.अभय पटेल

संजय चौधरी व उनके समर्थक, बस्ती

एडवोकेट मोनी यादव, पूनम मौर्या

विद्याधर पाठक व कुलभूषण शुक्ला

सपा नेता संजीय यादव

गोरखपुर निवासी दिव्यांग चंदन सिंह सैंथवार व उनके समर्थक

रविवर्मा व राजेंद्र गौतम के नेतृत्व में 15 प्रधान

सहित विभिन्न दलों के दर्जनों पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने पटका पहनाकर अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार पाल, विधायक दल के नेता श्री रामनिवास वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल, आरबी सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाल, अवध नरेश वर्मा सहित पार्टी के समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने महासमागम में आए हुए सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी केके पटेल ने किया।

Bullet
Royal Motor works, Lucknow
Previous Post

पूर्व दशम छात्रवृत्ति के लिए 10 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन

Next Post

बीएचयू के छात्रावासों में कब लागू होगा ओबीसी आरक्षण? पिछड़ा वर्ग आयोग ने जारी की नोटिस

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
BHU

बीएचयू के छात्रावासों में कब लागू होगा ओबीसी आरक्षण? पिछड़ा वर्ग आयोग ने जारी की नोटिस

सपा-रालोद

राष्ट्रीय लोकदल ने 10 लोकसभा सीटों पर दावा ठोंका, सपा नेतृत्व से शुरू हुई बातचीत

Indian Train

आजमगढ़: रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से घायल छात्र की मौत

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

3 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online