• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, May 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अमर शहीद राजा जयलाल सिंह के नाम पर जल्द जारी होगा डाक टिकट: अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
October 1, 2020
in यूपी
0
1857

अमर शहीद राजा जयलाल सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

1857 के  सेनानायक अमर शहीद राजा जयलाल सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लखनऊ स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

आज के दिन याद करले प्यार से जयलाल को,

जिसने दी टक्कर मुकददस, हर फिरंगी चाल को,

उनके चरणों में चढ़ाए आज हम श्रद्धा सुमन

जिनने ऊंचा कर दिया मां भारती के भाल को।

(राजा बेनी माधव सिंह काव्य से)

अमर शहीद राजा जयलाल सिंह जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने लखनऊ स्थित राजा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए इस कविता का उल्लेख किया। 1857 के इस रणबांकुरे को नमन करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए कुर्बान होने वाले क्रांतिकारियों की जब भी बात होगी, तो अमर शहीद राजा जयलाल सिंह का नाम फख्र से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा जयलाल सिंह के नाम पर भारत सरकार से डाक टिकट जारी करने के लिए मैंने अपना दल (एस) की तरफ से केंद्र की एनडीए सरकार से अनुरोध किया है। आशा है कि जल्द ही केंद्र सरकार राजा जयलाल सिंह के नाम पर डाक टिकट जारी करेगी।

अवध के नवाब के सिपहसलार राजा दर्शन सिंह के घर 31 मई 1803 को जन्मे राजा जयलाल सिंह अपने पिता की तरह ही शस्त्र और शास्त्र दोनों में पारंगत थे। राजा जयलाल सिंह की बहादुरी एवं ईमानदारी से प्रसन्न होकर नवाब ने उन्हें भी राजा की पदवी से नवाजा। ये राजा जयलाल सिंह की बहादुरी और कुशल रणकौशल का ही कमाल है कि अंग्रेजों को लखनऊ में कई लड़ाइयां हारनी पड़ी। चिनहट की प्रसिद्ध लड़ाई में तो कई अंग्रेज अफसर मारे गए। हालांकि इस लड़ाई में बहादुर क्रांतिकारी बाराबंकी के युवा राजा बलभद्र सिंह भी शहीद हो गए। प्रसिद्ध इतिहासकार श्री पीसी आजाद ने श्री पीसी आजाद ने अपनी पुस्तक ‘1857 की क्रांति और रूहेलखण्ड’ में लिखा है कि लखनऊ में रैजीडेंसी में 87 दिनों तक युद्ध होता रहा। जिसमें 400 अंग्रेज और 300 हिन्दुस्तानी सैनिक मारे गए। अंग्रेज लेखकों ने भी लिखा है, ‘वास्तव में क्रांति की इतनी अच्छी तैयारी कहीं नहीं थी जैसी अवध में। यह राजा जयलाल सिंह के युद्ध संचालन का कमाल था।’

Raja Jailal Singh
राजा जयलाल सिंह को नमन करती पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

राजा जयलाल सिंह ने अंतिम सांस तक अवध की रक्षा की। अंत में एक देशद्रोही की मुखबीरी की वजह से राजा जयलाल सिंह को अंग्रेजों ने पकड़ कर उन्हें फांसी दे दी। जुलाई 1857 में राजा जयलाल सिंह को अंग्रेजों ने बंदी बना लिया और उन्हें फांसी की सजा सुना दी।

अंग्रेजों ने 1 अक्टूबर 1859 को राजा जयलाल सिंह को उसी स्थान पर लाया, जहां 24 सितंबर 1857 को राजा की सेना ने अंग्रेजों की सामूहिक कत्लेआम किया था। राजा जयलाल सिंह की शहादत पर लखनऊ रो रहा था।

इस अवसर पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, लखनऊ विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी डीएम कटियार, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप वर्मा, बृजलाल लोधी, प्रमोद पटेल, नंद किशोर पटेल, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ऊर्फ पोनू पटेल, महानगर अध्यक्ष महेश वर्मा, पवन पटेल, हरीशंकर पटेल, अनिल पटेल, दिनेश सचान, अरुण सचान, दीपक सिंह, अनिमेष पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, विनय वर्मा  इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Previous Post

पंचायत चुनाव हेतु हर जनपद में चुनाव प्रभारी नियुक्त करेगा अपना दल (एस)

Next Post

हाथरस कांड: एसपी, डीएसपी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

up80.online

up80.online

Related Posts

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
Next Post
hathras case

हाथरस कांड: एसपी, डीएसपी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Farmers

नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजद सांसद मनोज झा

bihar

चक्रव्यूह में फंस गए नीतीश ! जेडीयू प्रत्याशियों के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी लोजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

4 days ago
1857

1857 की क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह गुर्जर: आज ही के दिन मेरठ में फूंका गया क्रांति का बिगुल

6 years ago
teacher union

शिक्षक संघ के सहयोग एवं बीएसए की तत्परता ने बुजुर्ग पिता के चेहरे पर लायी खुशी

5 years ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

by up80.online
May 10, 2026
0

सीएम योगी की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ दो मंत्रियों का प्रमोशन, बने...

बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online