• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, October 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी का दंगल: एक दर्जन रियासतों के उत्तराधिकारी विधानसभा चुनाव में आजमा रहे हैं किस्मत

up80.online by up80.online
February 27, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
रियासतें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजा-रजवाड़े

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आजाद के 70 साल बाद भी प्रदेश की राजनीति में कई राजघराने प्रभावी हैं

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

आजादी के बाद लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 565 रियासतों का विलय तो कर दिया, लेकिन आज भी इन रियासतों का असर जनता पर प्रभावी है। इन रियासतों के राजा-महाराजा आज भी अपने पैसे और प्रभाव के बल पर भारतीय राजनीति में प्रासंगिक हैं। उत्तर प्रदेश में भी दो दर्जन रियासतों के उत्तराधिकारी हर बार विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उतरतें हैं। इनमें से कई विधायक और सांसद बनने में सफल हो जाते हैं। इस बार भी प्रदेश के कई जनपदों में इन रियासतों के उत्तराधिकारी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

RPN Singh
Ex Union Minister RPN Singh

पडरौना नरेश रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह):

पडरौना नरेश आरपीएन सिंह 1996 से 2009 तक पडरौना सीट से विधायक रहे। 2009 में वह यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। हालांकि मोदी लहर में दो बार हारने के बाद अब अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनके पिता सीपीएन सिंह इंदिरा गांधी के करीबी रहे और 1980 व 1984 में पडरौना से सांसद रहे एवं इंदिरा सरकार में रक्षा राज्यमंत्री रहे।

भदरी रियासत के राजा भैया:

Bahubali
राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ की भदरी रियासत के वंशज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया 1993 से लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कुंडा सीट से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं। 2018 में विधायक के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया और इस बार वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

आगरा के भदावर राजघराना से रानी पक्षालिका सिंह:

आगरा के इस राजघराने की रानी पक्षालिका सिंह भाजपा के टिकट पर बाह सीट से चुनाव लड़ी हैं। इनके पति राजा महेंद्र अरिदमन सिंह यहां से 6 बार विधायक रहे हैं। 2012 में वह सपा से विधायक बनने के बाद मंत्री भी बने।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

बिजनौर के सौपरी राजघराना के कुंवर सुशांत सिंह:

बिजनौर के सौपरी राजघराने की तीसरी पीढ़ी के तौर पर कुंवर सुशांत सिंह राजनीति में हैं। वह ठाकुरद्वारा सीट से बीजेपी विधायक हैं और इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा है। इनके पिता कुंवर सर्वेश कुमार सिंह और दादा भी राजनीति में सफल रहे हैं।

बागपत के नवाब वारिस अहमद हमीद:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के नवाब परिवार के वारिस अहमद हमीद इस बार रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इनके पिता नवाब कोकब हमीद भी 25 साल तक विधायक रह चुके हैं।

रामपुर के नवाब परिवार के नावेद मियां व हैदर अली खान:

Swar Tanda
नवाबज़ादा हैदर अली खान अपना दल एस में शामिल

रामपुर के नवाब परिवार के नावेद मियां और हैदर अली खान पिता-पुत्र हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में दोनों चुनाव मैदान में हैं। पिता नावेद मियां कांग्रेस के टिकट पर रामपुर सदर से और हैदर अली खान अपना दल (एस) के टिकट पर स्वार टांडा से चुनाव लड़ रहे हैं। हैदर अली खान के दादा जुल्फीकार अली खां उर्फ मिक्की मियां पांच बार सांसद और दादी बेगम नूर बानो यहां से दो बार सांसद रह चुकी हैं। हैदर अली के पिता नावेद मिया भी विधायक और मंत्री रह चुके हैं।

अमेठी के डॉ.संजय सिंह:

Rajya Sabha MP Sanjay singh has resigned from Congress
संजय सिंह, अमेठी राजघराना

अमेठी राजघराना के डॉ.संजय सिंह इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। संजय सिंह कभी संजय गांधी के करीबी हुआ करते थे। इनकी पत्नी अमिता सिंह भी भाजपा में हैं। वह दो बार विधायक रह चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह भी अमेठी से मौजूदा विधायक हैं। संजय सिंह सांसद भी रह चुके हैं।

कालाकांकर की राजकुमारी रत्ना सिंह:

ex congress MP Ratna Singh
राजकुमारी रत्ना सिंह

प्रतापगढ़ के कालाकांकर रियासत की राजकुमारी पूर्व सांसद रत्ना सिंह फिलहाल भाजपा में हैं। वह तीन बार सांसद रह चुकी हैं। इनके पिता राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार सांसद एवं इंदिरा सरकार में विदेश मंत्री रहे।

Patel
पटेल इंटर कॉलेज, कानपुर

गोंडा के मनकापुर रियासत के कीर्तिवर्धन सिंह:

गोंडा जनपद के मनकापुर रिसायत के कीर्तिवर्धन सिंह वर्तमान में भाजपा के टिकट पर सांसद हैं। इनके पिता आनंद सिंह गोंडा से कई बार सांसद रह चुके हैं। कीर्तिवर्धन सिंह के दादा राघवेंद्र प्रताप सिंह दो दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

अमेठी की तिलोई राजघराना के मयंकेश्वर शरण सिंह:

मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूदा भाजपा विधायक हैं। यह कई बार विधायक रह चुके हैं। ये सपा में भी रह चुके हैं।

मांडा के राजा वीपी सिंह:

Prime Minister
मंडल कमीशन लागू किया

प्रयागराज के मांडा राजघराने से ताल्लुक रखने वाले वीपी सिंह देश के प्रधानमंत्री बने और मंडल कमीशन को लागू किया। इनके निधन के बाद इनके परिवार के लोगों ने राजनीति में आने की कोशिश तो की, लेकिन सफल नहीं हुए।

राजनीति में ये राजघराने भी रहे सक्रिय:

शिवगढ़ रियासत के राजा राकेश प्रताप सिंह भाजपा से जुड़े रहे और विधान परिषद सदस्य भी रहे। इनके अलावा रायबरेली की अरखा रियासत के कुंवर अजय पाल सिंह, गोंडा के परसपुर राजघराना, प्रयागराज के बरांव राजघराने के उज्जवल रमण सिंह करछना से विधायक हैं। इनके पिता रेवती रमण सिंह करछना से आठ बार विधायक रहे। बहराइच के पयागपुर राजघराना और समथर के राजा रंजीत सिंह जूदेव भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

Previous Post

संत कबीर की धरती पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- आपका एक वोट धारा 35 ए व 370 को हटाता है

Next Post

यूपी का दंगल: पांचवें चरण में सबसे कम मतदान, 55 परसेंट लोगों ने डाला वोट

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
चुनाव

यूपी का दंगल: पांचवें चरण में सबसे कम मतदान, 55 परसेंट लोगों ने डाला वोट

मोदी

पीएम मोदी ने कहा- जाति-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रहित का सम्मान व परिवारवाद का विरोध यही बलिया की परिभाषा है

डुमरियागंज

चुनाव आयोग की सख्ती: भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एक दिन नहीं कर सके चुनाव प्रचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

6 years ago
गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online